दिलीप तिर्की ने जलसाहियाओं की तकलीफों पर पेयजल विभाग में लगाई क्लास

सिमडेगा:कामगार कांग्रेस प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की एवं जिला जलसहिया अध्यक्ष रेशमा परवीन एवं अन्य दीदियों के साथ पीएचडी विभाग के कर्मी रविशंकर प्रसाद मंडल, जिनके गलत षड्यंत्र के कारण अवैध तरीके से निकाले गए जलसहिया के लिए विभाग का किया गया घेराव। दिलीप ने मौके पर क्लास लगते हुए उक्त कर्मी से कई सवाल किए जिसका जवाब नही दे पाए। दिलीप ने कहा कि अपने पति को खोकर 2011 से बिना वेतन के  अबतक काम कर रही महिला के साथ ऐसा गलत करने पर आपको शर्म आनी चाहिए। दिलीप यह…

Read More

विधायक भूषण बाड़ा ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का किया शिलान्यास

सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा ने पाकरटाड़ प्रखंड के नानेसेरा मिशन चौक से चेनाबारी भाया टिंबाटोली तक बनने वाले मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने शिलापट्ट का अनावरण किया। विधायक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास सड़कों पर ही टिका रहता है। गांव तक सड़क बन जाने के बाद उस गांव में विकास की किरणें तेजी से पहुंचती है। उस गांव के लोगों का विकास होता है। क्षेत्र में खुशहाली आती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कराया जा रहा है। सड़क…

Read More

बोलबा प्रखण्ड कार्यालय सभागार में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

बोलबा: प्रखण्ड कार्यालय सभागार में हमारा संकल्प भारत कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई बैठक इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उषा मिंज ने बताई कि  केंद्र सरकार द्वारा संचालित ग्राम पंचायतों में चल रही सभी प्रकार की योजनाओं को एल ए डी वैन के माध्यम से लोगों के बीच रखा जायेगा साथ ही अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित भी किया जा सके । इसके लिए चिन्हित पहला फेज में दो पंचायतों को ली गयी है। जो ग्राम पंचायत समसेरा 21 नंवबर को तथा मालसाडा में आयोजित होगी ।…

Read More

जनजातीय समाज का उत्थान वनवासी कल्याण केन्द्र का उद्देश्य : मंगल  सिंह भोगता

सेवई गांव में एक सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण सेवई : वनवासी कल्याण केन्द्र सिमडेगा जिला इकाई की ओर से गुरुवार को सेवई गांव में जनजातीय गौरव दिवस सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय सह प्रभारी मंगल सिंह भोगता ने कहा कि वन क्षेत्र में रहने वाले जनजातीय एवं भारतीय समुदाय के लोगों का सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान ही बनवासी कल्याण केन्द्र का उद्देश्य है। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए क्षेत्र में चल रहे सेवा कार्य में…

Read More

कामगार कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की ने टैसेर बाजार टोली में ग्रामीणों की समस्या को लेकर किया बैठक

केरसई: प्रखंड के टैसेर बाजार टोली में कामगार कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की के द्वारा गुरुवार को ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। बैठक में मुख्य रूप से जामटोली, बाजार टोली, बांधडीपा, भंडारटोली गांव के लोग मौजूद थे। बैठक में वार्ड अलबिनुस लकड़ा, सुनील एक्का, सहित समूह की महिलाओं ने बताया कि टैसेर बाजार से घुटबहार नदी तक का मार्ग से परेशान है। पीसीसी पास हुआ था लेकिन पंचायत सेवक द्वारा 20 हजार की मांग की गई थी हमारे नही देने पर…

Read More

रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई गेनमेर डाइर इंद मेला, पूर्व मंत्री एनोस एक्का हुए शामिल

बानो: बानो प्रखंड के गेनमेंर में बीती रात डाईर इंद मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एनोस एक्का, युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का, थाना प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय सहित कई लोगों ने रिबन काटकर शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक जगदीश बड़ाईक के द्वारा भक्ति वंदना के साथ शुरुआत की गई इसके बाद जितेंद्र नायक ,नारायण नांयक, बिंदेश्वरी देवी ,प्रीति मेंहर, दीपिका देवी सूरज कुमार के द्वारा एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति करते हुए उपस्थित लोगों…

Read More

झपला बांसटोली में धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस

कोलेबिरा :प्रखंड अन्तर्गत झपला बांसटोली मैदान में 15 नवम्बर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा के तसवीर पर मल्यार्पण किया गया। मौके पर रावेल लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि 15 नवंबर झारखंड का राज्य स्थापना दिवस भी होता है। इसी तारीख को 2000 में झारखंड एक अलग राज्य के रूप में स्थापित हुआ था। बता दें कि  15 नवंबर 1875 को भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। उन्होने जनजाति मुंडा समाज को…

Read More

राज्य स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर भगवान बिरसा मुंडा को किया गया याद

सिमडेगा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के मौके पर सिमडेगा जिले में प्रशासनिक अधिकारी ,विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।मौके पर भगवान बिरसा मुंडा को उपायुक्त, सिमडेगा  अजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उराॅंव, विधायक प्रतिनिधि, कोलेबिरा मो० शामी आलम, एसडीपीओ डेविड ए ढोढ़़राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी  समीर  रेनीयर खलखो, डीसीएलआर  अरुणा कुमारी, अंचलाधिकारी मो० इम्तियाज अहमद, नप प्रशासक  सुमित महतो सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं प्रेस मीडिया के बंधुओं द्वारा…

Read More

महिलाएं कलीसिया समुदाय को मजबूत करने की अहम भूमिका है:रावेल लकड़ा

 बांसजोर :प्रखंड अन्तर्गत गिनिकेरा में 21वा वार्षिक सम्मेलन जीईएल चर्च लोबोई पेरिस कौंसिल महिला समिति के द्वारा मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा उपस्थित हुए। अपने संबोधन में कहा कि इस महिला सम्मेलन में जिस तरह का धर्म की बाते सीखने को मिलता है वो बाते कही नही मिल सकता है। आज के जमाने मे महिलाओं का बहुत बड़ा भूमिका रहता है ।अच्छे जीवन जीने में और घर परिवार को जिस तरह संभाल कर चलती है। महिलाओं को वो ताकत ईश्वर ने दिया…

Read More

पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती पर सिमडेगा कांग्रेस ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

सिमडेगा:जिला कांग्रेस कमिटी सिमडेगा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  जॉनसन मिंज की अध्यक्षता में मंगलवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू  की जन्मदिन पर नमन करते हुए उनके तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया मइस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जॉनसन मिंज ने पं नेहरू को याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने देश की बागडोर उस विपरीत परिस्थितियों में संभाला था, जब चारों ओर दंगे हो रहे थे। हाल-फिलहाल देश का विभाजन हुआ था। देश में कहीं-कहीं भुखमरी के भी हालत थे, गरीबी चरम पर थी।उस समय के हिसाब से नेहरू से जो…

Read More