चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक शंभू सिंह के निर्देश पर चैनपुर थान प्रभारी कुंदन चौधरी द्वारा एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नए साल के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और अपराध नियंत्रण को सुनिश्चित करना था। इस जांच अभियान में विशेष ध्यान बिना हेलमेट पहने और वाहन के कागजात की जांच पर दिया गया। चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क पर सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।अभियान के दौरान, ड्रिंक एंड ड्राइव…
Read MoreCategory: झारखण्ड
चैनपुर में सड़क हादसा बोलेरो की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले भी एक सड़क दुर्घटना हुई थी, और आज सरखी मोड़ के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान आतीज प्रीतम किंडो, पिता अजय किंडो, निवासी गांव केड़ेग के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीतम पैदल चल रहा था, तभी तेज रफ्तार में आई एक अज्ञात बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में प्रीतम गंभीर…
Read Moreचैनपुर प्रखंड में रक्तदान शिविर एसएसबी और स्थानीय कर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 26 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर का आयोजन एसएसबी कैंप कुरुमगढ़ के जवानों और प्रखंड कर्मियों के सहयोग से किया गया, जिसके पीछे उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी का आदेश था।रक्तदान शिविर का सफल आयोजन स्थानीय प्रशासन, डॉक्टरों, जनप्रतिनिधियों, पोस्ट ऑफिस कर्मी और आम जनता के सहयोग से संभव हुआ। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन को बचाना था।एसएसबी के कर्मियों ने कमान्डेंट श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिविर में भाग…
Read Moreजारी प्रखंड में जन शिकायत शिविर का आयोजन लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती पर नागरिकों को योजनाओं का लाभ
जारी: चैनपुर अनुमंडल के जारी प्रखंड में लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती के अवसर पर एक जिला स्तरीय जन शिकायत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने की, जिन्होंने शिविर में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों और नागरिकों से संवाद स्थापित किया। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।शिविर में कई विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और नागरिकों को मौके पर लाभ…
Read Moreअंधविश्वास में बुजुर्ग को मारपीट कर जलती चिता में फेंका, हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
गुमला:– गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोराम्बी गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां जलती चिता में बुजुर्ग व्यक्ति को ज़िंदा झोक दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कल गांव की वृद्ध महिला मंगरी उरांव की कुआ में नहाने के दौरान फिसलकर डूबने से मौत हो गयी थी। महिला का शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन गांव ले आये। जहा शाम में मृत महिला का अन्तिम संस्कार के लिये ले गये। जहा मृतक…
Read Moreगुमला नगर में बजरंग दल की साहसिक यात्रा 5 जनवरी को आयोजित
गुमला:– गुमला नगर में 5 जनवरी को बजरंग दल द्वारा आयोजित साहसिक यात्रा को लेकर डुमरडीह क्षेत्र से विभिन्न मान्यवरों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में श्री जगलाल प्रसाद, श्री विश्वनाथ सिंह, श्री जगमोहन नायक, श्री रामस्वरूप चौधरी, श्री विकास प्रसाद, श्री विरेन्द्र साहु सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।डुमरडीह वासियों का कहना है कि यह साहसिक यात्रा केवल बजरंग दल के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज के लिए है। इसलिए, सभी हिंदू परिवारों से अपील की गई है कि वे इस यात्रा…
Read More8 वर्षीय लड़की को बंदूक की छर्रे से चोट, पुलिस कर रही जांच
चैनपुर:– कुरूमगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सकरा पहाड़ टोली में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 8 वर्षीय अनुष्का, पिता स्व. विशु उरांव, को उसके घर में भरे हुए बंधुआ बंदूक के फायर से गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय लगभग सुबह 11:00 बजे हुई, जब अनुष्का को बंदूक के छर्रे से पेट में चोट लगी।परिजनों ने इस गंभीर घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और घायल बच्ची को तत्काल गुमला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे…
Read Moreकिसान के खेत से धान ढोया, नशे में आकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या
चैनपुर:– चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेग गांव में एक व्यक्ति की लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सुशील खलखो है, जो कि पिता का नाम अथनश खलखो है। घटना की जानकारी के अनुसार, सुशील और अरुण लकड़ा ने मिलकर कुछ समय पहले एक किसान के खेत से धान ढोया था। इसके बाद दोनों ने शराब का सेवन किया।शराब पीने के दौरान अरुण और सुशील के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इसी दौरान, गुस्से में आकर अरुण ने बांस के डंडे से सुशील पर…
Read Moreचैनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा 60 वर्षीय महिला की मौत, परिजन का रो रो कर बुरा हाल
चैनपुर:– चैनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम तिगावल मोड़ के निकट एक दुखद सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला फुलमनी टोप्पो, पति स्व फिरोज टोप्पो, की ऑटो से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। फुलमनी टोप्पो तिगावल डाडटोली की निवासी थीं।जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब फुलमनी चैनपुर बाजार से अपने घर डाडटोली लौट रही थीं। इसी दौरान ऑटो JH07G6455 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो का चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी…
Read Moreचैनपुर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, चालकों में हड़कंप
चैनपुर: पुलिस अधीक्षक गुमला शंभु सिंह के आदेश पर चैनपुर पुलिस ने एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थानाप्रभारी कुंदन चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को थाना गेट, करूमगाड़ मोड़, पीपल चौक और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सहित कई कागजातों की जांच की। चार पहिया वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली गई। बगैर हेलमेट और वाहन के कागजातों में त्रुटि पाए जाने पर 50 बाइक…
Read More