कलयुगी पुत्र ने अपनी माता का किया हत्या ,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बानो: बानो थाना क्षेत्र में कलयुगी पुत्र द्वारा अपने ही मां का हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत कुमार महतो ने बताया है कि थाना क्षेत्र के डुमरिया पहान टोली गांव में  14 नवम्बर की रात्रि में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर संजय लोमगा देर रात्रि घर आया। घर आने पर प्यास लगी तो रसोई घर से पानी लेकर अपने घर की ओर लौट रहा था तभी पास में सोई…

Read More

आदिवासी जागरुकता मंच के बैनर तले मनाया गया बिरसा मुंडा जयंती सह राज्य स्थापना दिवस

सिमडेगा: सामटोली चर्च मैदान सिमडेगा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य निर्माण की स्थापना दिवस पर आदिवासी जागरुकता मंच की बैनर तले सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम  मंच के अध्यक्ष अनूप लकड़ा के नेतृत्व में किया गया।मौके पर अनूप लकड़ा ने अपने वक्तव्य में कहा कि जल जंगल जमीन के संघर्ष करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत हमें प्रेरणा देती है जिसे हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है।जिसे हम सभी लोगों को अपने अधिकारों की रक्षा सुरक्षा के लिए तत्पर…

Read More

झपला बांसटोली में धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस

कोलेबिरा :प्रखंड अन्तर्गत झपला बांसटोली मैदान में 15 नवम्बर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा के तसवीर पर मल्यार्पण किया गया। मौके पर रावेल लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि 15 नवंबर झारखंड का राज्य स्थापना दिवस भी होता है। इसी तारीख को 2000 में झारखंड एक अलग राज्य के रूप में स्थापित हुआ था। बता दें कि  15 नवंबर 1875 को भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। उन्होने जनजाति मुंडा समाज को…

Read More

ठेठईटांगर छठ तालाब के चारो ओर गंदगी एवं  जलकुंभी  छठ को लेकर लोगो मे चिंता

ठेठईटांगर :- लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नजदीक है, ऐसे में जिले के विभिन्न जगहों पर लोग छठ घाट एवं नदी आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से साफ सफाई कर रहे हैं ताकि पूरे पवित्रता के साथ छठ पूजा संपन्न हो सके ।वहीं दूसरी ओर ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ तालाब की स्थिति यह है कि वहां पर लोग किस प्रकार से छठ करेंगे इसको लेकर अभी भी संशय बरकरार है ।ठेठईटांगर तालाब की अब तक सफाई नहीं हुई है छठ तालाब के अंदर जलकुम्भी एवम कमल के…

Read More

बिजली बिल में गड़बड़ी : सरकार आपके द्वार में आवेदन देने के दो साल बाद भी नहीं हुआ बिल सुधार

जलडेगा:विद्युत विभाग की मनमानी से इन दिनों जिले के अधिकांश उपभोक्ता खासे परेशान हैं। कई कई महीने तक मीटर रीडिंग नहीं हो रही है। इसके बाद भी अनाप शनाप बिजली बिल भेजा रहा रहा है। सुधार के लिए उपभोक्ता बिजली ऑफिस के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं को आफिस पहुंचने पर जिम्मेदार अधिकारी के नहीं मिलने से खासी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का काम होना तो दूर कार्यालयों में कोई उनका दुखड़ा सुनने वाला तक नहीं मिल रहा। बिजली बिल में गड़बड़ी की उपभोक्ताओं की…

Read More

अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या का प्रयास

सिमडेगा: इन दोनों छोटी-छोटी घरेलू विवाद में महिलाओं के द्वारा आत्महत्या का प्रयास का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है ।अक्सर पारिवारिक विवाद में महिलाएं तनाव ग्रस्त हो जाती हैं और वे लोग कीटनाशक का सेवन करते हुए खुद आत्महत्या का प्रयास करती है, इधर बुधवार को भी अलग-अलग जगह पर तीन महिलाओं ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया ।पहला मामला बानो थाना क्षेत्र के सिम्हातू गांव की है, जहां की फुल मनी देवी नामक महिला ने अपने पति से किसी बात को लेकर नाराज होकर घर में रखे…

Read More

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई तुंमगा इंद मेला

पाकरटांड:प्रखंड के सिकरियाटांड तुमगा में  देर रात इंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बसंत कुमार लौंगा के अलावे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता मौजूद रहे ।उन्होंने रिबन काटकर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर  गायक सखी यादव के द्वारा भक्ति वंदना प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत किया ।इसके अलावा नारायण बड़ाईक, बीरबल नायक, सहित झारखंड के कई बड़े कलाकार वहां पर मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा समाज में फैली अंधविश्वास…

Read More

विधि विधानपूर्वक हुईं भगवान चित्रगुप्त की पूजा, सुख समृद्धि की प्रार्थना

सिमडेगा:कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि के अवसर पर बुधवार को शहर के प्रिंस चौक में चित्रगुप्त महापरिवार ने विधि विधान पूर्वक भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। पूजन करते हुए पुरोहित गोपाल मिश्रा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त धर्मराज के दरबार में प्राणियों के धर्म और अधर्म का हिसाब रखते हैं। उन्होंने कहा कि जो कोई कायस्थ या दूसरा पुरुष भगवान चित्रगुप्त का पूजन करता है,  उसके रोग दूर होते हैं और वह दीर्घायु होता है। उन्होंने राजा सौदास की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त का पूजन करने…

Read More

राज्य स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर भगवान बिरसा मुंडा को किया गया याद

सिमडेगा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के मौके पर सिमडेगा जिले में प्रशासनिक अधिकारी ,विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।मौके पर भगवान बिरसा मुंडा को उपायुक्त, सिमडेगा  अजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उराॅंव, विधायक प्रतिनिधि, कोलेबिरा मो० शामी आलम, एसडीपीओ डेविड ए ढोढ़़राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी  समीर  रेनीयर खलखो, डीसीएलआर  अरुणा कुमारी, अंचलाधिकारी मो० इम्तियाज अहमद, नप प्रशासक  सुमित महतो सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं प्रेस मीडिया के बंधुओं द्वारा…

Read More

सिमडेगा राम जानकी मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया अन्नकूट एवं गोवर्धन पर्व

सिमडेगा:शहर के राम जानकी मंदिर में कार्तिक माह के शुक्ल में  मंगलवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पर्व बड़े धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। शहरवासियों ने घरों में पूरी आस्था के साथ गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की।गाय का गोबर से भगवान की आकृति बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा की। भक्तों ने भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाया। वहीं, आचार्य वासुदेव गौतम द्वारा सामूहिक रूप से रामजानकी मन्दिर में लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान की गई।इसके पश्चात आए अनाज…

Read More