कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित रामरेखा मेला का लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने किया उद्घाटन

सिमडेगा:कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक आस्था और पर्यटन का केन्द्र रामरेखा धाम सिमडेगा में आयोजित रामरेखा मेला का उद्घाटन लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने विधिवत नारियल फोड़कर किया।मौके पर धाम के महंत श्री अखंड दास महाराज, सचिव ओम प्रकाश साहू प्रधान संरक्षक दुर्गविजय सिंह देव,सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे। अतिथियों ने इस मौके पर गुफा मंदिर में स्थापित भगवान राम-लक्ष्मण एवं माता सीता के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का दर्शन किया। उन्होंने विधि विधान के साथ भगवान पूजा-अर्चना भी की। साथ ही भगवान राम…

Read More

भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से प्रेरणा ले ,हक अधिकार के लिए रहे एकजुट:एनोस एक्का

जलडेगा:प्रखंड के ओड़गा उच्च विद्यालय मैदान प्रांगण में बिरसा मुंडा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एनोस एक्का, झापा युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का,विशिष्ट अतिथि सुजान मुंडा  एवं थाना प्रभारी पंकज कुमार उपस्थित थे। इस दौरान आयोजन समिति के द्वारा आगंतुक अतिथियों को माला पहनकर स्वागत किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, इसके बाद विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। इसके बाद नृत्य…

Read More

आदिवासी जागरुकता मंच के बैनर तले मनाया गया बिरसा मुंडा जयंती सह राज्य स्थापना दिवस

सिमडेगा: सामटोली चर्च मैदान सिमडेगा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य निर्माण की स्थापना दिवस पर आदिवासी जागरुकता मंच की बैनर तले सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम  मंच के अध्यक्ष अनूप लकड़ा के नेतृत्व में किया गया।मौके पर अनूप लकड़ा ने अपने वक्तव्य में कहा कि जल जंगल जमीन के संघर्ष करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत हमें प्रेरणा देती है जिसे हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है।जिसे हम सभी लोगों को अपने अधिकारों की रक्षा सुरक्षा के लिए तत्पर…

Read More

झपला बांसटोली में धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस

कोलेबिरा :प्रखंड अन्तर्गत झपला बांसटोली मैदान में 15 नवम्बर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा के तसवीर पर मल्यार्पण किया गया। मौके पर रावेल लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि 15 नवंबर झारखंड का राज्य स्थापना दिवस भी होता है। इसी तारीख को 2000 में झारखंड एक अलग राज्य के रूप में स्थापित हुआ था। बता दें कि  15 नवंबर 1875 को भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। उन्होने जनजाति मुंडा समाज को…

Read More

जीईएल चर्च पेरिस काउंसिल महिला समिति कहुपानी का 9वा वार्षिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

सिमडेगा-ठेठईटांगर के जीईएल चर्च पेरिस काउंसिल महिला समिति कहुपानी का 9वा वार्षिक सम्मेलन का हुआ आयोजन बुधवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री  एनोस एक्का,युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का मुख्य रूप से मौजूद रहे। जहां पर कहूपानी पेरिस अध्यक्ष पादरी निर्मल टिम्बो के द्वारा प्रभु भोज अनुष्ठान का आयोजन किया ।जिनके सहयोग तीन पादरियों के द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्रवचन ,सामूहिक भजन ,साक्षी वाणी, गीत प्रतियोगिता, सामूहिक बाइबल क्वीज ,सिरनी दान संग्रह सहित अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर आए…

Read More

हिंदी दिवस के मौके पर उर्सलाइन कॉन्वेंट सिमडेगा में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

हिंदी भाषा विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा:उपायुक्त सिमडेगा:- हिन्दी दिवस के मौके पर गुरुवार को में जिला प्रशासन,सिमडेगा के द्वारा उर्सलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय सामटोली, सिमडेगा में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक  सौरभ कुमार, उप विकास आयुक्त अरुण वाल्टर सांगा, अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा एवं उर्सलाइन बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्या सिस्टर फ्लोरिडा डुंगडुंग के द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर किया गया। उर्सलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, सामटोली के प्राचार्या  द्वारा अतिथियों का स्वागत संबोधन…

Read More

जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा में शुरू हुई हिंदी पखवाड़ा

कोलेबिरा:.जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा ने भारतेंदु हरिश्चंद्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी जन-जन की भाषा है। इसे विश्व पटल पर और भी समृद्ध बनाने की जरूरत है। राजभाषा हिंदी विभाग के प्रभारी शिक्षक रामायण पासवान ने जानकारी दी कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में 14 सितंबर से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 29 सितंबर को किया जायेग। इस दौरान विद्यालय में हिंदी…

Read More

हिंदी दिवस पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा पार्वती शर्मा इंटर कॉलेज में किया कार्यक्रम

सिमडेगा :नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा के तत्वावधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर गुरुवार को सिमडेगा के पार्वती शर्मा महिला इंटर महाविद्यालय के सभागार में हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर और जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार के द्वारा मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अनुराग ठाकुर और महानिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन के हिन्दी दिवस की अपील पढ़ कर किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ चढकर भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजभाषा हिन्दी से संबंधित प्रश्न पूछें…

Read More

सिमडेगा भाजपा ने चलाया मेरी माटी मेरा देश अभियान,शहीद को किया नमन

सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरी माटी-मेरा देश* के तहत राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है।जिसके अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जा कर अमृत कलश में मिट्टी संग्रह करेंगे।इसी निमित्त कोलेबिरा प्रखंड के गोबरधासा में सैनिक वीर शहिद किरण सुरीन के घर जा कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद के पिता से अमृत कलश में मिट्टी लिया एवं उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।गौरतलब है कि मिट्टी संग्रह कर स्वयंसेवको द्वारा अमृत कलश को दिल्ली ले जाया जाएगा जहाँ *कर्तव्य पथ पर शहीदों की स्मरण में बनने वाली अमृत वाटिका* में मिट्टी को उपयोग…

Read More

भाजपा सिमडेगा जिला कार्यालय में प्रबुद्ध सम्मेलन का हुआ आयोजन

सिमडेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के निमित रविवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत विधिवत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ बैठक में मुख्य रूप आने वाले 2024 चुनाव को लेकर प्रबुद्ध जनों ने अपने अपने विचारों को व्यक्त किया मुख्य रूप से पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने अपने विचारों को रखते हुए कहा की हम समाज…

Read More