चैनपुर: चैनपुर पुलिस ने मुख्यालय के विभिन्न जगहों पर अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाते हुए कई घरों से जावा महुआ को जप्त कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया वहीं शराब विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए अगले बार से शराब नहीं बनाने की बात कही बताते चलें कि चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में आए दिन शराब के कारण सड़क दुघर्टना होती है खासकर युवा वर्ग भी शराब के लत में पड़ते जा रहे हैं वहीं थाना प्रभारी ने बताया की अवैध शराब के खिलाफ छापामारी आगे…
Read MoreDay: November 16, 2023
कुरूमगढ़ रोड में दुर्घटना में तीन युवक घायल,अस्पताल में भर्ती
चैनपुर :मुख्यालय के अस्पताल रोड के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर तीन युवक घायल हो गए जिससे तीनों युवकों को चेहरे में चोट लगी है घायलों में कांसीर गांव के जितवाहन सिंह, उम्र 17 वर्ष नेहनु कुमार उम्र 14 वर्ष एवं पवन सिंह उम्र 19 वर्ष के नाम शामिल हैं घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर कांसीर से मडयकोना गांव जा रहे थे तभी कुरूमगढ़ रोड स्थित आनंद पुर के समीप अनियंत्रित होकर गिर पड़े जिसके बाद पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद…
Read Moreमिट्टी तेल डालकर 40 वर्षीय युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर
बांसजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत उरते पंचायत के कच्छुपानी के बाजार टोली से अल्बर्ट डुंगडुंग नामक 40 वर्षीय युवक द्वारा खुद पर केरोसिन तेल डालकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बीच युवक बुरी तरह जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्बर्ट डुंगडुंग खेत से अपने घर धान ढो रहा था। काम खत्म होने के बाद धान के गांज में बैठा था पत्नी घर में काम कर रही थी। इसी बीच अल्बर्ट को ना जाने क्या हुआ और सामने रखे किरोसीन तेल को लेकर अपने शरीर में डाला…
Read Moreसड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत एक हुआ घायल
ठेठईटांगर: थाना क्षेत्र के कसडेगा के पास सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा किशोर का पैर टूट गया जिसका इलाज सदर अस्पताल सिमडेगा में चल रहा है।मामला बुधवार देर रात की है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि टुकुपानी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर संतोष बड़ाईक अपने साथी आयुष सोरेंग के साथ सिमडेगा शहर की ओर आ रहा था, इसी दौरान अचानक स्कूटी से पेड़ को सीधा टक्कर मार दिया ,टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही संतोष…
Read Moreपति-पत्नी का आपसी विवाद बना मौत का कारण, महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जलडेगा: थाना क्षेत्र के ग्राम रोबगा गंझु टोली में 48 वर्षीय सोनामती देवी, पति गंगेश्वर बेसरा नामक महिला ने गुरुवार सुबह 8 बजे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनामती देवी का बिगत कुछ समय से मानसिक संतुलन खराब चल रहा था। गुरुवार को अपने पति के साथ झगड़ा हुआ जिसके बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर ली और साड़ी के का फंदा बनाकर उसमें झूल गई। झगड़े के बाद महिला का पति काम पर बहार निकाला था, उसकी सास अपने…
Read Moreबोलबा प्रखण्ड कार्यालय सभागार में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक
बोलबा: प्रखण्ड कार्यालय सभागार में हमारा संकल्प भारत कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई बैठक इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उषा मिंज ने बताई कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित ग्राम पंचायतों में चल रही सभी प्रकार की योजनाओं को एल ए डी वैन के माध्यम से लोगों के बीच रखा जायेगा साथ ही अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित भी किया जा सके । इसके लिए चिन्हित पहला फेज में दो पंचायतों को ली गयी है। जो ग्राम पंचायत समसेरा 21 नंवबर को तथा मालसाडा में आयोजित होगी ।…
Read Moreजनजातीय समाज का उत्थान वनवासी कल्याण केन्द्र का उद्देश्य : मंगल सिंह भोगता
सेवई गांव में एक सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण सेवई : वनवासी कल्याण केन्द्र सिमडेगा जिला इकाई की ओर से गुरुवार को सेवई गांव में जनजातीय गौरव दिवस सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय सह प्रभारी मंगल सिंह भोगता ने कहा कि वन क्षेत्र में रहने वाले जनजातीय एवं भारतीय समुदाय के लोगों का सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान ही बनवासी कल्याण केन्द्र का उद्देश्य है। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए क्षेत्र में चल रहे सेवा कार्य में…
Read Moreकामगार कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की ने टैसेर बाजार टोली में ग्रामीणों की समस्या को लेकर किया बैठक
केरसई: प्रखंड के टैसेर बाजार टोली में कामगार कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की के द्वारा गुरुवार को ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। बैठक में मुख्य रूप से जामटोली, बाजार टोली, बांधडीपा, भंडारटोली गांव के लोग मौजूद थे। बैठक में वार्ड अलबिनुस लकड़ा, सुनील एक्का, सहित समूह की महिलाओं ने बताया कि टैसेर बाजार से घुटबहार नदी तक का मार्ग से परेशान है। पीसीसी पास हुआ था लेकिन पंचायत सेवक द्वारा 20 हजार की मांग की गई थी हमारे नही देने पर…
Read Moreरंगारंग संस्कृति कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई गेनमेर डाइर इंद मेला, पूर्व मंत्री एनोस एक्का हुए शामिल
बानो: बानो प्रखंड के गेनमेंर में बीती रात डाईर इंद मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एनोस एक्का, युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का, थाना प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय सहित कई लोगों ने रिबन काटकर शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक जगदीश बड़ाईक के द्वारा भक्ति वंदना के साथ शुरुआत की गई इसके बाद जितेंद्र नायक ,नारायण नांयक, बिंदेश्वरी देवी ,प्रीति मेंहर, दीपिका देवी सूरज कुमार के द्वारा एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति करते हुए उपस्थित लोगों…
Read Moreकलयुगी पुत्र ने अपनी माता का किया हत्या ,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बानो: बानो थाना क्षेत्र में कलयुगी पुत्र द्वारा अपने ही मां का हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत कुमार महतो ने बताया है कि थाना क्षेत्र के डुमरिया पहान टोली गांव में 14 नवम्बर की रात्रि में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर संजय लोमगा देर रात्रि घर आया। घर आने पर प्यास लगी तो रसोई घर से पानी लेकर अपने घर की ओर लौट रहा था तभी पास में सोई…
Read More