जलडेगा के ओडगा और बड़कीटांगर में बैठक कर सिमडेगा डीसी ने शत प्रतिशत मतदान करने की दिलाई शपथ

कहा – संवैधानिक एवं नैतिक दायित्वों को पहचान कर गर्व से करें मतदान बूथ जागरूक अभियान के तहत सिमडेगा उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने जलडेगा प्रखंड के ओड़गा पंचायत भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 125 एवं कोनमेरला बड़कीटांगर स्थित बूथ संख्या 86 का दौरा किया। इससे पूर्व दोनों बूथ पर जेएसएलपीएस समूह की दीदियों के द्वारा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक का पारम्परिक रूप से नृत्य एवं स्वागत गान के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त सह जिला निर्वाचन…

Read More

ऑनलाइन एशियाई मार्शल आर्ट व  इंटरनेशनल  चैंपियनशिप में अमित को मिला दूसरा स्थान 

सिमडेगा: मार्शल आर्ट के क्षेत्र में ऑनलाइन चैंपियनशिप में एशियाई व इंटरनेशनल  में अमित केरकेट्टा ने खिताब पर कब्जा जमाया ।अमित केरकेट्टा जिला के कराटे कारों के गुरु व जिले वासियों ने भी उन्हें भी शुभकामनाएं दी हैं सेकंड ऑनलाइन एशिया मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2023 -24 में सेकंड टॉपर बने अमित केरकेट्टा वहीं दूसरी ओर चौथा ऑनलाइन इंटरनेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2024 में भी अमित ने दूसरा स्थान उम्र 36 से 42 वर्ग में बनाया है ऑनलाइन मेडल  ट्रॉफी के साथ ही प्रमाण पत्र अमित  ने डाक के माध्यम से…

Read More

जलडेगा में नहीं थम रहा जंगली हाथी का तांडव, हर दिन उजड़ रहा हाथी प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का घर

जलडेगा: प्रखण्ड के राजस्व ग्राम टाटी नवाटोली में आज सुबह लगभग 5 बजे अचानक झुण्ड से बिछड़े जंगली हाथी आ पहुंचा। हाथी के आने के पूर्व ही 4 बजे बानो प्रखण्ड का केबेटांग गांव के ग्रामीणों के द्वारा फोन के माध्यम से टाटी के ग्रामीणों को सुचना दिया गया कि हाथी को टाटी की ओर खदेड़ दिए हैं। फिर इसकी सूचना सभी गांव वालों को दिया गया। टाटी के ग्रामीण तैयारी कर ही रहे थे तब तक बानो के केबेटांग से बिंतुका टुड़यू होते हुए देव नदी पार कर तुरंत…

Read More

वन विभाग के द्वारा बानो प्रखंड क्षेत्र में हाथी प्रभावितों के बीच बांटे गए बचाव सामग्री

बानो – प्रखण्ड के बांकी पंचायत के हाथी प्रभावित गांव रामजोल ,कोचादा  के ग्रामीणों के बीच गुरुवार को हाथी बचाव सामग्रियों का वितरण किया गया।वन विभाग बानो द्वारा गांव का दौरा कर कर ग्रामीणों के बीच ,मशाल ,टोर्च ,जुट बोरा आदि सामानों का वितरण किया गया।प्रभारी वन पाल विवेक वर्मा ने ग्रामीणों से अपील की ,कि महुआ का सिजिन है, जंगलों में अकेले न रहे । ग्रामीण सामुहिक रूप से जलावन का व्यवस्था कर रखे ।हाथियों के गांव में आने की सूचना हो तो गाँव के किनारे आग जला कर…

Read More

रौतियां समाज विकास परिषद की हुई बैठक

बानो :अखिल भारतीय रौतियां समाज विकास परिषद की बैठक गुरुवार को लालमोहन सिंह की अध्यक्षता में लचरागढ़ में  हुई।  बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद  झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह उपस्थित थे।बैठक में सामाजिक बिंदुओं पर चर्चा किया गया तथा सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। साथ में विभिन्न विषयों पर भी चर्चा किया गया बैठक में बानो जलडेगा, कोलेबिरा प्रखंड के समाज के लोग शामिल हुए इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश‌ समिति सदस्य घनश्याम सिंह चंद्रभान…

Read More

जूनियर कैंब्रिज स्कूल सिमडेगा में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह संपन्न

सिमडेगा: जूनियर कैंब्रिज स्कूल सिमडेगा में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण सह पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत  निर्देशक शीतल प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या  प्रभा केरकेट्टा ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को मूल्यांकन संबंधी जानकारी देते हुए खेल में उनकी सक्षमता को स्थायी रूप से बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित किया। विद्यालय के निर्देशक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं।जिसका श्रेय उनके…

Read More

चालीसा कल के अंतिम पुण्य सप्ताह के मौके पर जामपानी चर्च में विशेष मिस्सा पूजा का हुआ अनुष्ठान

ठेठईटांगर: प्रखंड अंतर्गत जामपानी पल्ली में चालीसा के अंतिम पुण्य सप्ताह के  पुण्य बृहस्पतिवार में आज मिस्सा पूजा अनुष्ठान डीन फादर थॉमस सोरेंग की अगुवाई में शुरू हुई।मौके पर कहा गया कि आज के दिन येसु  ख्रीस्त को क्रूस पर ठोके जाने के पहले  येसु ख्रीस्त अपने बारह चेलों के पैर धोते हैं।आज भी माता कलीसिया इस परंपरा को जीवित रखते हुए जामपानी गिरजा घर में भी फादर थॉमस सोरेंग,फादर संदीप कुमार खेस और फादर जॉन केरकेट्टा ने बारह चेलों के पैर धोयें तत्पश्चात संदेश में डीन फादर थॉमस सोरेंग…

Read More

बीरू से 2 वर्षीय बच्ची का हुआ अपहरण, पुलिस की मदद से रांची में बच्चा हुआ बरामद

सिमडेगा:सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के बीरू  से 2 वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है ।जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता हरेराम प्रधान के बड़े भाई से उक्त लड़की की जान पहचान थी। वह लड़की दो-तीन बार उसके घर गई थी। बुधवार को शाम भी वह लड़की उसके घर में गई। घर में बच्ची की मां और बच्ची के अलावा कोई नहीं था। बातचीत करने के बाद वह बच्ची को बगल के बगीचा की ओर घूमाने  एवं बिस्किट देने की बात कह कर उसे ले गई। काफी देर…

Read More

जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे परीक्षा के लिए मोंटफोर्ट हायर सेकेंडरी स्कूल रवाना

कोलेबिरा:जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार ने गुरुवार को सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र मोंटफोर्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, कोनबीर के लिए रवाना किया। बता दें कि गुरुवार को इन विद्यार्थियों की परीक्षा का अंतिम दिन था। 12वीं इतिहास की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। मोंटफोर्ट परीक्षा केंद्र पर जेएनवी कोलेबिरा के कला संकाय के 43 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखी गई। छात्र राजकुमार पाईक ने बताया कि कुल मिलाकर प्रश्नपत्र सरल था।…

Read More

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए  सिमडेगा जिला के 08 खिलाड़ी आमंत्रित

सिमडेगा:01 अप्रैल से 07 अप्रैल तक 2024 तक साई सेंटर बंगलुरु में आयोजित सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप  के लिए सिमडेगा जिला के 08 महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे,संगीता कुमारी, रोपनी कुमारी,दीपिका सोरेंग ,और महिमा टेटे जो हॉकी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किए थे एवम प्रमिला कुमारी, अंजना डुंगडुंग और अनीशा डुंगडुंग जो हॉकी बंगाल टीम का प्रतिनिधित्व किए थे जिनकों आमंत्रित किया गया है।इन 8 खिलाड़ियों के अलावा झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से ही बैंगलोर में ही है।इन सभी खिलाड़ी का चयन 13 से 23…

Read More