चैनपुर:– चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष अभियान के तहत फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाने का कार्य किया। यह कार्रवाई चैनपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 23/2021 के तहत की गई, जिसमें अभियुक्त सुबोध तिग्गा, पिता सुशील तिग्गा, रामपुर बरटोली का निवासी है।थाना प्रभारी कुंदन चौधरी के अनुसार, सुबोध तिग्गा कई वर्षों से फरार चल रहा था। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने स्थानीय गांव के लोगों के बीच ढोल नगाड़ा बजाकर इश्तेहार चिपकाने का निर्णय लिया। इस दौरान चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसई अशोक कुमार एवं…
Read MoreTag: झारखंड सरकार
चैनपुर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
चैनपुर :– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को पुलिस अधीक्षक गुमला, शंभू सिंह के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत चैनपुर के लुथरन मैदान में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट की अगुवाई चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया शोभा देवी, शुशीला दीपक मिंज, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, पंचायत समिति सदस्य अनीता उरांव और थाना प्रभारी कुंदन चौधरी एवं एएसई नंदकिशोर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और गेंद को किक मारकर किया गया। टूर्नामेंट की पहली प्रतियोगिता चैनपुर और बेंदोरा…
Read Moreचैनपुर में दिवंगत पूर्व विधायक बैरागी उरांव को श्रद्धांजलि कांग्रेस नेताओं ने किया मौन धारण
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में दिवंगत पूर्व विधायक बैरागी उरांव की याद में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस सभा में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की और झारखंड राज्य कृषि विपणन पार्षद इरविंद्र सिंह ने श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन धारण किया।इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चैतु उरांव, राजेश रोशन तिर्की, अल्बर्ट तिग्गा, रघुनंदन प्रसाद, बिमल किशोर एक्का सहित अन्य नेताओं ने भी अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। बन्धु तिर्की ने दिवंगत विधायक के परिवार से…
Read Moreरायडीह थाना क्षेत्र में नाबालिक छात्रा से गैंगरेप, तीनआरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल
गुमला:– गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ तीन बालिग युवकों द्वारा अगवा कर सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। तीनो आरोपियों के नाम 19 वर्षीय अनुप बेक व उसका बड़ा भाई 20 वर्षीय अनिल बेक तथा 22 वर्षीय रोबिन लकडा शामिल है।तीनो को पुलिस ने एक बाजार से साथ मे गिरफ्तार कर सोमवार को देर शाम जेल भेज दी।तीनो ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। घटना के बावत बताया जाता है कि नाबालिग छात्रा 28…
Read Moreलायंस क्लब गुमला द्वारा आदिम जनजाति बिरोहर के बीच कम्बल वितरण
गुमला: लायंस क्लब गुमला ने रविवार को पालकोट प्रखण्ड के जलडेगा गांव में आदिम जनजाति बिरोहर के बीच ठंड के प्रकोप को देखते हुए 70 कम्बल का वितरण किया। इस आयोजन का उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों की मदद करना था।कम्बल पाकर स्थानीय लोगों ने क्लब के सदस्यों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण करना सौभाग्य की बात है और इस तरह के आयोजनों से मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है।क्लब के सचिव अशोक…
Read Moreचैनपुर प्रखंड में रक्तदान शिविर एसएसबी और स्थानीय कर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 26 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर का आयोजन एसएसबी कैंप कुरुमगढ़ के जवानों और प्रखंड कर्मियों के सहयोग से किया गया, जिसके पीछे उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी का आदेश था।रक्तदान शिविर का सफल आयोजन स्थानीय प्रशासन, डॉक्टरों, जनप्रतिनिधियों, पोस्ट ऑफिस कर्मी और आम जनता के सहयोग से संभव हुआ। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन को बचाना था।एसएसबी के कर्मियों ने कमान्डेंट श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिविर में भाग…
Read Moreजारी प्रखंड में जन शिकायत शिविर का आयोजन लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती पर नागरिकों को योजनाओं का लाभ
जारी: चैनपुर अनुमंडल के जारी प्रखंड में लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती के अवसर पर एक जिला स्तरीय जन शिकायत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने की, जिन्होंने शिविर में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों और नागरिकों से संवाद स्थापित किया। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।शिविर में कई विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और नागरिकों को मौके पर लाभ…
Read Moreअंधविश्वास में बुजुर्ग को मारपीट कर जलती चिता में फेंका, हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
गुमला:– गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोराम्बी गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां जलती चिता में बुजुर्ग व्यक्ति को ज़िंदा झोक दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कल गांव की वृद्ध महिला मंगरी उरांव की कुआ में नहाने के दौरान फिसलकर डूबने से मौत हो गयी थी। महिला का शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन गांव ले आये। जहा शाम में मृत महिला का अन्तिम संस्कार के लिये ले गये। जहा मृतक…
Read More8 वर्षीय लड़की को बंदूक की छर्रे से चोट, पुलिस कर रही जांच
चैनपुर:– कुरूमगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सकरा पहाड़ टोली में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 8 वर्षीय अनुष्का, पिता स्व. विशु उरांव, को उसके घर में भरे हुए बंधुआ बंदूक के फायर से गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय लगभग सुबह 11:00 बजे हुई, जब अनुष्का को बंदूक के छर्रे से पेट में चोट लगी।परिजनों ने इस गंभीर घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और घायल बच्ची को तत्काल गुमला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे…
Read Moreचैनपुर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, चालकों में हड़कंप
चैनपुर: पुलिस अधीक्षक गुमला शंभु सिंह के आदेश पर चैनपुर पुलिस ने एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थानाप्रभारी कुंदन चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को थाना गेट, करूमगाड़ मोड़, पीपल चौक और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सहित कई कागजातों की जांच की। चार पहिया वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली गई। बगैर हेलमेट और वाहन के कागजातों में त्रुटि पाए जाने पर 50 बाइक…
Read More