गुमला: झारखंड राज्य की रजत जयंती एवं स्थापना दिवस के अवसर पर, मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा गुमला शाखा द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए, रविवार 16 नवंबर 2025 को सदर अस्पताल गुमला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस प्रेरणादायक पहल के दौरान, मंच के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 9 यूनिट ब्लड डोनेट किया। यह आयोजन राज्य के स्थापना दिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने का एक सफल प्रयास रहा।शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित करने में मारवाड़ी युवा मंच के…
Read MoreTag: #gumlanews
अज्ञात वाहन ने ली दो बाइक सवारों की जान तीसरा गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफर
डुमरी: डुमरी थाना क्षेत्र के बासा नदी पुल के समीप शनिवार को लगभग दोपहर 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे में जान गंवाने वालों में रूपेश एक्का 28, पिता जेनेरियूस एक्का, ग्राम कठगांव, और लुईस मिंज 65, पिता स्व. लुकास मिंज, ग्राम शेखपुर शामिल हैं।वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान नवीन तिग्गा 25, पिता जेराल तिग्गा, ग्राम शेखपुर…
Read Moreसिविल में भव्य जतरा का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का आह्वान
चैनपुर: अति सुदूरवर्ती क्षेत्र चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सिविल गांव में भारत मुंडा समाज, ग्राम सिविल के द्वारा एक भव्य जतरा का सफल आयोजन किया गया। इस जतरा में मुंडा समाज के लोगों ने अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत पारंपरिक नाच और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया, जो मुंडा समाज की समृद्ध विरासत को दर्शाता है।कार्यक्रम का आरंभ ग्राम पाहन के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की…
Read Moreप्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों को रांची मोराबादी के लिए किया रवाना
चैनपुर: झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने प्रखंड क्षेत्र के लोगों को आज अहले सुबह रांची के मोराबादी मैदान के लिए रवाना किया।यह भव्य कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मोराबादी में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रखंड क्षेत्र की जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।चैनपुर, कातिंग, बिंदोरी सहित अन्य पंचायतों के चिन्हित लोगों को इस…
Read Moreप्रखंड कार्यालय में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि
झारखंड के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ विशेष आयोजन चैनपुर : झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जिसे ‘रजत जयंती’ के रूप में मनाया जा रहा है, चैनपुर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के अधिकारियों और कर्मियों ने धरती आबा बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस विशेष कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा और अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज…
Read Moreप्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई और लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
छह माह से लंबित भूमि रसीद मामले में निदेशक ने अंचल अधिकारी को दिया अविलंब कार्रवाई का आदेश चैनपुर: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला ने बुधवार को चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए।निदेशक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, चैनपुर यादव बैठा को निर्देश दिया कि वे अनुपस्थित कर्मियों की उपस्थिति काटते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगें।यह कार्रवाई कार्यप्रणाली में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के…
Read Moreझारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी: प्रखंड स्तर पर 11 नवंबर को होंगे पंचायत स्तरीय कार्यक्रम
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कांति कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक चैनपुर:झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कांति कुमारी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में पंचायत स्तर पर विभिन्न आयोजनों को सफलतापूर्वक करने के लिए विस्तृत निर्देश दिए गए। गुमला उपयुक्त निर्देशों के अनुसार, पंचायत स्तर पर ये आयोजन दिनांक 11/11/2025 को होंगे। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना और लाभार्थियों तथा मनरेगा कर्मियों को सम्मानित…
Read Moreडर से टूटा जेजेएमपी का गढ़ 5 लाख का इनामी सुप्रीमो ब्रजेश यादव ने किया आत्मसमर्पण
हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं गुमला: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सुप्रीमो ब्रजेश यादव ने कथित तौर पर सरेंडर कर दिया है। हालांकि, पुलिस या प्रशासन द्वारा अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ब्रजेश यादव पर सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।ब्रजेश यादव गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड स्थित कठठोकवा गांव का निवासी है। सूत्रों के मुताबिक, उसके सरेंडर के बाद अब गुमला जिले से जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का सफाया हो गया है। नेतृत्व परिवर्तन के बाद सरेंडर: जेजेएमपी के…
Read Moreमादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में 3 युवकों को ब्राउन शुगर के साथ दबोचा
सिसई: सिसई प्रखंड के पुसो थाना की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 69 हजार रुपये बताई जा रही है।पुसो पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा जिले से तीन युवक एक ईको मारुति कार संख्या: JH01EY4718 में ब्राउन शुगर लेकर पुसो आ रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के…
Read Moreप्रशासन मस्त, ग्रामीण त्रस्त चैनपुर के ओरामार में ‘एकता’ ने तोड़ी ‘व्यवस्था’ की चुप्पी!
वादा नहीं, काम चाहिए! ओरामार के ग्रामीणों ने खुद लिखी विकास की नई इबारत चैनपुर : सरकारी योजनाओं में होने वाली वर्षों की देरी और प्रशासनिक लापरवाही के बीच, चैनपुर प्रखंड के बामदा पंचायत के ओरामार गांव ने एक ऐतिहासिक मिसाल पेश की है। गांव के महिला और पुरुषों ने अद्भुत एकजुटता का परिचय देते हुए, बिना किसी सरकारी मदद के, महज अपने श्रमदान के बल पर लगभग 4 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क का निर्माण कर दिखाया है।यह सड़क ओरामार गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ती है, लेकिन लंबे समय…
Read More