पूजा चंदा लेने के क्रम इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक ने चाकू से हमला कर किया घायल

घाघरा:– प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना चौक दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर साहू को दुर्गा पूजा दुकान चंदा लेने के क्रम में अस्पताल रोड स्थित बंधन इलेक्ट्रॉनिक के संचालक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में चंदा में शामिल लोगों ने अखिलेश्वर साहू को सीएचसी घाघरा में इलाज के लिए पहुंचाया। जहां बेहतर इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया । घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर दुकानदार की भी पकड़ कर धुनाई कर दिया। पुलिस घटनास्थल पहुँच हमलावर को…

Read More

भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर में 90 दिव्यांगो के बीच प्रमुख और सीडीपीओ ने किया ट्राई साईकिल,व्हील चेयर,बैशाखी का निशुल्क वितरण।

भरनो:- प्रखण्ड कर्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समीप शुक्रवार को प्रखण्ड के भारत सरकार के द्वारा एलिम्को कम्पनी के माध्यम से प्रखण्ड के कुल 90 दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल,व्हील चेयर,वैशाखी,वाकिंग स्टिक, कान मशीन इत्यादि का वितरण किया गया।इन लाभुकों का चयन शिविर के माध्यम से एक वर्ष पूर्व ही जांच कर किया गया था,जिन्हें आज निशुल्क वितरण किया गया।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव और सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा के द्वारा दिव्यांगों के बीच सामग्री का वितरण किया गया।मौके पर प्रमुख पारस नाथ उरांव ने…

Read More

5 लाख रुपए का इनामी नक्सली रंथु उरांव उर्फ गुरुचरण सहित पांच नक्सलियों गिरफ्तार

गुमला:– जिला पुलिस ने झारखंड सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली रंथु उरांव उर्फ गुरुचरण सहित पांच नक्सलियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार की है। रंथु उरांव अब तक कुल 77 नक्सली घटनाओं का वांछित नक्सली है । इस संबंध में दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी अनूप विरथरे ने गुमला पुलिस लाईन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में झारखंड पुलिस नक्सली गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण हेतु लगातार नक्सल अभियान किया…

Read More

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती,चलाया गया सफाई अभियान।

भरनो:- प्रखंड कार्यलाय भरनो में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.साथ ही सफाई अभियान चलाया गया।इस दौरान प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव, पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता रितेश कुमार एवं जेएसएलपीएस की महिलाओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मौके पर प्रमुख पारस नाथ उरांव ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी के विचार न केवल भारतवर्ष,बल्कि संपूर्ण विश्व को…

Read More

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दिया। गुमला: बुधवार, 2 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती के अवसर पर गाँधी पार्क में स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर, डीसीएलआर गुमला, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, और जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य कई विभागीय पदाधिकारियों ने मिलकर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी…

Read More

छतरपुर के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल

चैनपुर:– चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया घायलों में डुमरी प्रखंड के उजड़ा अकाशी निवासी नीलेश एक्का एवं जोन तिग्गा के नाम शामिल हैं घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार निलेश एक्का मोटरसाइकिल से अपने दोस्त जोन तिग्गा को मांझाटोली स्थित जय किसान हाई स्कूल के होस्टल में पहुंचाने जा रहा था तभी छतरपुर के पास…

Read More

चैनपुर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने किया साफ सफाई का निरीक्षण दिए कई दिशा-निर्देश

चैनपुर:– चैनपुर में अगामी दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड, अल्बर्ट एक्का चौक, सोहन चौक,एमएलए रोड, पीपल चौक सहित विभिन्न जगह प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी एव चैनपुर मुखिया शोभा देवी ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर साफ सफाई को लेकर नाली एवं सड़क का निरीक्षण किया। वहीं विभिन्न जगहों पर नाली में मिट्टी डाल दिया गया था। मिट्टी डालने से नाले का पानी बाहर बह रहा है। जिसको देख प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी के द्वारा फटकार लगाकर बोला गया की दुर्गा पूजा से पहले…

Read More

जारी थाना परिसर में दुर्गा पुजा को लेकर हुई बैठक सोशल मीडिया में महौल बिगड़ने पर होगी कड़ी करवाई : थाना प्रभारी

जारी-जारी थाना परिसर में बुधवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा,थाना प्रभारी आदित्य कुमारकी अध्यक्षता में किया गया।प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा ने कहा कि हम सभी क्षेत्र वासियों का त्योहार है।जिस तरह पुर्व में सभी त्योहारों को एक जुट होकर एक दूसरे का सहयोग कर त्योहार मनाते आए हैं। उसी प्रकार आगे भी सहयोग करते रहें।सभी लोग आपसी एकता और सौहार्द पूर्वक त्योहार को मनाएं।वहीं थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने कहा कि आगामी पर्व के मद्देनजर किसी…

Read More

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सोनू एक्का ने चलाया जनसंपर्क अभियान।क्रिश्चियन समाज के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात लिया संकल्प।

विधानसभा चुनाव के बाद होगा क्षेत्र का समुचित विकास : सोनू एक्का पालकोट:– पालकोट प्रखंड अंतर्गत कुल्लू खेड़ा पंचायत स्थित दामकारा मुरई टोली गांव के चर्च में रविवार को भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सोनू एक्का ने परिवर्तन पदयात्रा के दौरान चलाया जनसंपर्क अभियान।इस अवसर पर क्रिश्चियन समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।जनसंपर्क अभियान के निमित्त सोनू एक्का ने दामकारा मुरई टोली के क्रिश्चियन समाज के लोगों से उनकी और उनके गांव की सारी समस्याओं से अवगत हुये।इस अवसर पर लोगों ने सोनू एक्का को बताया। की गांव में…

Read More

घाघरा के प्रखण्ड कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम में डॉक्टर आशा लकड़ा हुई शामिल।

घाघरा:– घाघरा प्रखंड मुख्यालय में रविवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा मुख्य रूप से शामिल हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य आशा लकड़ा जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किसकु प्रखंड प्रमुख सविता देवी वीडियो दिनेश कुमार सीओ आशीष कुमार मंडल संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।वही अशा लकड़ा ने जन संवाद के द्वारा घाघरा प्रखंड के आदिवासी समुदाय के लोगों से उनकी समस्या को लेकर सीधा संवाद स्थापित किया गया।जिसपर…

Read More