तिलकुट की सोंधी खुशबु से गुलजार हुआ सिमडेगा शहर 15 को मकर सक्रांति

विकास साहु सिमडेगा: सिमडेगा में मकर संक्रांति पर्व से ही बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। लोग मकर संक्रांति की तैयारी में जुट चुके हैं वहीं सिमडेगा शहरी क्षेत्र के हृदय स्थली महावीर चौक पर  तिलकुट की बाजार सजी रही  शहर की फिजा में तिलकुट की सोंधी खुशबू घुल रही है। बाजार में तिलकुट की कई वेराइटी उपलब्ध हैं. इसके अलावा बासमती व कतरनी चूड़ा, गजक, लाई, बादाम पट्टी, तिल पट्टी, तिल लड्डू, घेवर आदि की भी बिक्री हो रही है. बाजार में तिलकुट 260 से लेकर 300 रुपये किलो…

Read More

सिमडेगा में शुरू हुए “सीटी बजाओ अभियान” की गूंज पूरे राज्य में गूंजी

उपायुक्त  ने सीटी बजाकर किए सिटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ अभियान की शुरुवात सिमडेगा:-स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग सिमडेगा द्वारा विभिन्न स्कूलों में गुरुवार को सीटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ अभियान का आयोजन किया गया।इस अभियान के जरिए स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने और ड्रॉप आउट बच्चों को वापस लाने का प्रयास किया गया है। जिसके तहत स्कूली बच्चों द्वारा गली मोहल्ले में जाकर सीटी बजाकर बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में उपायुक्त सिमडेगा  अजय कुमार सिंह…

Read More

सिमडेगा कॉलेज में आयोजित वन अधिकार अधिनियम कार्यशाला में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अंर्जुन मुंडा

सिमडेगा भारत सरकार के माननीय केन्द्रीय, जनजातीय कार्य एवं कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुण्डा जी ने सिमडेगा कॉलेज ऑडिटोरियम पहुंच वन अधिकार अधिनियम कार्यशाला -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। माननीय केन्द्रीय मंत्री जी का उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, उपायुक्त महोदय अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि मो. समी आलम आदि ने दीप प्रज्ज्वलित…

Read More

झामुमो जिला समिति ने मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 80 वां जन्मदिन

सिमडेगा:गुरुवार को स्थानीय वन विश्रामागार में दिशोम गुरु  शिबू सोरेन का 80 वां जन्म दिन जिला तथा तथा प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की उपस्थिति में मनाया गया।मौके पर जन्मदिन का केक जिलाध्यक्ष  अनिल कंडुलना एवं जिला सचिव मो सफीक खान द्वारा काटकर हर्षोल्लास के साथ तालिया के गड़गड़ाहट से गुरूजी शिबू सोरेन जियो हजारों साल के गानों की धुन पर मनाया। मौके पर कंबल वितरित किया गया ।एवं अस्पताल में मरीजो के बीच फल का वितरण किया।जिलाध्यक्ष  अनिल कंडुलना  ने अपने वक्तव्य में कहा कि  शिबू सोरेन के…

Read More

युवाओं और आज के बच्चों के बल पर भारत को बनाएंगे विकसित राष्ट्र-अर्जुन मुंडा

किसानों के लिए योजना बनाएं अधिकारी, पैसों की नही होगी कमी-अर्जुन मुंडा सिमडेगा-सिमडेगा सदर प्रखंड के खिजरी ब्रिलियंट स्कूल परिसर में  गुरुवार को हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर केंद्रीय आदिवासी जनजातीय मंत्रालय सह कृषि मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। मौके पर मंच पर  सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने, गुलामी की मानसिकता से निकलने…

Read More

सिमडेगा महिला थाना पुलिस फरार वारंटी के घर में चिपकाए इश्तहार

सिमडेगा: सिमडेगा महिला थाना की  पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिरकेरा  नवा टोली गांव के विल्सन डूंगडुग के घर पर गुरुवार को ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार चिपकाया। बता दें कि अभियुक्त विल्सन डूंगडुग के विरुद्ध सिमडेगा महिला थाना  में दुष्कर्म का मामला दर्ज था। इस दौरान थाना प्रभारी ललिता सोरेन ने बताया कि अभियुक्त विल्सन डूंगडुग काफी दिनों से फरार चल रहा है। गुरुवार को उनके आवास पर इश्तिहार चिपकाया गया है। यदि एक माह के अंदर अपने आप को आत्म समर्पण नही किया, तो अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की…

Read More

कोनमेरला में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोगों ने कहा…. केंद्र सरकार की योजनाओं का हर एक परिवार ले रहा है लाभ

जलडेगा:विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को जलडेगा प्रखंड कोनमेरला पंचायत के जयंती उच्च विद्यालय गांगूटोली मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।भारत सरकार की बात विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभुकों को देते हुए शत प्रतिशत आच्छादन प्राप्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया  जा रहा है। कार्यक्रम में  स्वागत गान के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुखिया, भाजपा के संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के प्रभारी, सह नोडल अधिकारी सीओ मधुश्री मिश्रा, बीडीओ पंकज…

Read More

अबुआ आवास की स्वीकृति के लिए अंचल अधिकारी ने ग्रामीणों के साथ किया बैठक

 बोलबा :बोलबा प्रखंड के समसेरा गाँव में अंचल अधिकारी बलिराम माँझी ने अबुआ आवास की स्वीकृति को लेकर ग्रामीणों के साथ किया बैठक इस मौके पर अंचल अधिकार बलिराम माँझी ने बताया कि वैसे लोग जो अब तक आवेदन नहीं दे पाए है और अबुआ आवास लेने योग्य है वे आवेदन जमा कर सकते हैं प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन गोस्वामी ने गाँव में सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ कार्यक्रम की जानकारी दिया । इस मौके पर एसआई सुमन कुमार, एएसआई सुनील टोपनोबीआरपी सोनी देवी और रामानंद कुमार, सुरजन बड़ाईक के साथ…

Read More

तरगा में आयोजित हुई बच्चों की रैली बोले-आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जायँगे

आकांक्षी प्रखंड बांसजोर के तरगा पंचायत अंतर्गत ग्राम फुलझरविद्यालय मे अभिभावकों को लेकर बच्चों को विद्यालय केय मुख्यधारा से जोड़ने एवं बच्चों के पठन पठान मे रुचिकर शिक्षा, प्रत्येक बच्चों को विद्यालय मे ससमय भेजने और उनका सही मार्गदर्शन हो इस उदेश्य से अभिभावक शिक्षक संघ बैठक का आयोजन किया गया। इससे पुर्व बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली निकाला गया जिसमे “आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जायँगे आदि नारे लगाते हुए नगर भ्रमण की गई। तत्पश्चात प्रखंड संसाधन समन्वयक सह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व मे अभिभावकों के साथ…

Read More

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु घर घर बाटे गए निमंत्रण

कुरडेग: प्रखंड में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की सूचना देने के लिए घर घर पूजित अक्षत निमंत्रण देने का कार्य जोरों पर है।बुधवार को कुरडेग झिरकामुंडा  में रामभक्तों ने गाजे बाजे के साथ  घर घर जाकर अक्षत एवं निमंत्रण  पत्र दिये। रामभक्तों ने उमामहेश्वरमहावीर मंदिर से अक्षत निमंत्रण देने का कार्य शुरू किये और झिरकामुंडा,दलकीटोली,कुरडेग में घर घर दिये।इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।मौके पर मंटू जयसवाल,संजित जयसवाल,रूपेश मिश्र,बबलू सिंह  आदि उपस्थित थे।

Read More