झामुमो विधायक भूषण तिर्की का बयान दुर्भाग्यपूर्ण – रोशन बारवा गुमला विधायक भूषण तिर्की के द्वारा सिसई के पंडरानी मे 3 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बारे में दिया गया बयान से गुमला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोश देखा जा रहा है।झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव रोशन बारवा ने इस संबंध में कहा कि झामुमो जिला अध्यक्ष भूषण तिर्की के द्वारा कांग्रेस नेताओं के बारे में दिया गया बयान बहुत ही निंदनीय है उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को बुलबुले और सड़क छाप कहा जिसके कारण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची…
Read MoreTag: Congress
बंद पड़े चापाकल को ग्रामीणों ने श्रमदान कर कराया चालू
कुएं का दूषित पानी पीने को थे विवश रामपुर पंचायत के सदान बुकमा के ग्रामीण चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत के सदान बुकमा गांव में वर्षों से खराब पड़े चापाकल को ग्रामीणों ने श्रमदान कर चालू कराया उक्त चापाकल वर्षों से खराब पड़ा था। ग्रामीणों की मानें तो इसे ठीक करने हेतु पीएचईडी विभाग व पंचायत प्रतिनिधि से निरंतर गुहार लगाते रहे। बावजूद पूरे गर्मी गुजर जाने के बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया। जिसके कारण इस बरसात में ग्रामीण आसपास के कुएं का पानी पीने को विवश…
Read Moreकांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंच झापा के प्रधान जिला महासचिव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
• कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के कई बड़े पदधारियों ने फुल माला पहनाकर पार्टी में सभी का किया स्वागत गुमला:– झापा के गुमला जिला के प्रधान महासचिव खुर्शीद आलम सहित पालकोट प्रखंड के कई झापा कार्यकर्ताओं रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंच झापा को छोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी का सदस्यिता ग्रहण किया। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोगों को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यवक्ष प्रदीप बालमुचू, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव,…
Read Moreडुमरी के सिरमी ग्राम में दो जंगली हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त।
वन विभाग के निराशा जनक रवैए से ग्रामीणों में आक्रोश। डुमरी:– डुमरी थाना क्षेत्र के खेतली पंचायत अंतर्गत सिरमी ग्राम में शुक्रवार रात्रि को दो जंगली हाथियों ने प्रभा देवी पति रामकिशुन चीक बड़ाईक एवं हेमावती देवी पति चंद्रु कवर के घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है साथ ही रामकिशुन चीक बड़ाइक के बारी में लगे मकई के फसल को भी रौंद कर पूरी तरह बरबाद कर दिया है। वहीं इसकी सूचना पर मुखिया आरती देवी एवं उपमुखिया जवाहर कवर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को दो टार्च देते…
Read Moreचैनपुर पहुंची मांडर विधायक नेहा शिल्पी तिर्की व कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की कार्यकर्ता व धर्मगुरूओं के साथ की बैठक
चैनपुर:– चैनपुर मुख्यालय के संत जोन चर्च परिसर में मांडर विधायक नेहा शिल्पी तिर्की एवं उनके पिता सह कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधि एवं धर्मगुरु, धर्म बहनों के साथ मुलाकात कर क्षेत्र का हालचाल जाना सर्वप्रथम दोनों अतिथियों को फूल माला पहनाकर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया जिसके बाद चर्च परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य स्व: कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के व्यक्तित्व एवं उनके विचार को लोगों तक पहुंचाना है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांडर विधायक नेहा…
Read Moreगुमला राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन, जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गुमला: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज गुमला के नगर भवन में जिले के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इस कार्यक्रम में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर एवं उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मौके पर जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।खिलाड़ियों का उत्साह वर्द्धन करते हुए जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि…
Read Moreबोलबा पुलिस ने किलेसेरा जंगल एक लड़की का किया शव बरामद,आरोपी ने किया थाना में सरेंडर
बोलबा :बोलबा थाना क्षेत्र के किलेसेरा बगडेगा जंगल से एक लड़की का शव पुलिस ने किया शव बरामद । आरोपी ने बोलबा थाना में किया सरेंडर। घटना के संबध मि मिली जानकारी के अनुसार आज बोलबा पुलिस ने किलेसेरा बगडेगा गाँव से आरोपी के निशानदेही पर एक लड़की का शव मरामद किया है ।ग्रामीणों के अनुसार गत नवम्बर माह में किलेसेरा बगडेगा गांव के अर्पण सोरेंग एवं नीलिमा डांग का प्रेम प्रसंग के बाद शादी हो गया था ।गाँव वालों ग्राम सभा के माध्यम से लड़की को लड़का के हाथ…
Read Moreकृषि विभाग द्वारा खरीफ मौसम हेतु अनुदानित दर पर बीज वितरण का किया गया शुभारम्भ
सिमडेगा: जिला कृषि कार्यालय सिमडेगा में बीज विनिमय एवं वितरण की योजना अंतर्गत खरीफ मौसम हेतु अनुदानित दर पर उपलब्ध खरीफ बीजों का वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरू एवं जीप उपाध्यक्ष सोनी कु पैकरा जिला कृषि पदाधिकारी मुनेन्द्र दास द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि सिमडेगा जिला कृषि आधारित जिला है यहाँ के किसानों का मुख्य आय कृषि से ही है इसलिए सरकार मानसून से पहले बीजों का…
Read Moreसिमडेगा पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 5 किलो गांजा बरामद
सिमडेगा:सिमडेगा पुलिस के द्वारा नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है एवं त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया है। इसी कड़ी में बुधवार की शाम को अभियान के तहत सिमडेगा बस स्टैण्ड से 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसमें 02 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।एसडीपीओ पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्कर में एक महिला फतमा खातुन उर्फ विमला चौधरी पति-अमन अंसारी,झारसुगुडा निवासी एवम दूसरा अमित केरकेट्टा, सलडेगा, डिपाटोली सिमडेगा निवासी शामिल है।जिसे…
Read Moreकोलेबिरा-मनोहपुर सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा,उड़ती धूल-कंक्रीट से क्षेत्र की आम जनता त्रस्त
कोलेबिरा:-सड़कें समाज के दर्पण होती है,कहा जाता है कि विकास का रास्ता भी सड़क से होकर गुजरता है लेकिन लेट लतीफी तथा घटिया निर्माण व लेट लतीफी के कारण यही सड़कें ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है।ग्रामीण घटिया निर्माण कार्य की शिकायत भी करते हैं लेकिन होता कुछ नहीं है। कोलेबिरा प्रखण्ड मे बन रही सड़क की धीमी गति और सड़क निर्माण कार्य से उड़ रही भारी धूल पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। लोगों को परेशानी को देखते हुए भाजपा नेताओं ने थाना में आवेदन देकर…
Read More