राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025 के प्रचार-प्रसार को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

सिमडेगा: जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सिमडेगा के द्वारा गुरुवार को जिले के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ब्यूरो चीफ एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025 के प्रचार-प्रसार की रणनीति तय करना था।बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष रामरेखा धाम मेला का आयोजन 4 से 6 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इसे राजकीय मेला घोषित किया गया है। 4 एवं 5 नवंबर (कार्तिक पूर्णिमा) को रामरेखा धाम परिसर में भव्य राजकीय रामरेखा महोत्सव आयोजित होगा। उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से…

Read More

कोलेबिरा रामजड़ी में टीवीएस गाड़ी से गिरकर एक व्यक्ति घायल

कोलेबिरा: प्रखंड अंतर्गत राम जड़ी बाजार के समीप टीवीएस गाड़ी से गिरकर एक व्यक्ति घायल।प्राप्त जानकारी के अनुसार वो लचरागढ़ से कोलेबिरा की ओर जा रहा था।सड़क पर अचानक जानवर आ जाने के कारण  टीवीएस चालक अनियंत्रित होकर गिर गया।मौके वारदात पर लचरागढ़ की ओर से एक एंबुलेंस कोलेबिरा की ओर आ रहा था उसे रोक कर ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को कोलेबिरा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। बाकी खबर अपडेट हो रही है…..

Read More

अनियंत्रित होकर फल लदा हुआ ट्रक पलटा एक घायल

कोलेबिरा :अनियंत्रित होने से फल से लदा ट्रक पलटा प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर से राउरकेला ले जाने के क्रम में कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत पुतरी टोलीग्राम के समीप फल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रक पलटने से ड्राइवर एवं खलासी को हल्की चोटें लगी भीड़ भाड़ नहीं होने के कारण एक बड़ी दुर्घटना नहीं हुई रोड किनारे राहगीर या कोई भी वाहन होने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने पर ग्रामीणों के द्वारा ट्रक पलटने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई इस…

Read More

चैनपुर प्रखंड में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा का पहला वर्षगांठ मनाया गया

चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर 551 दीप जलाए गए और विशेष आरती का आयोजन किया गया। हिंदू समुदाय के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया।इस आयोजन में सत्यम केशरी ने कहा, “प्रभु श्रीराम का मंदिर हमारे हिंदू भाइयों के बलिदान से बना है, जिसे हमें हमेशा याद रखना चाहिए। यह हमारे पूर्वजों की देन है।” उन्होंने इस पावन अवसर पर एकजुट…

Read More

चैनपुर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन

चैनपुर:– चैनपुर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया। यह कार्यक्रम थाना परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।कार्यक्रम की शुरुआत जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने की, जिन्होंने इस आयोजन का उद्घाटन किया। चैनपुर थाना के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया है जो किसी कारणवश पुलिस तक नहीं पहुँच पाते। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों में जागरूकता…

Read More

चैनपुर प्रखंड में स्वास्थ्य मेला ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का नया द्वार

चैनपुर: चैनपुर प्रखंड के मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इस मेले का उद्घाटन जीप सदस्य मेरी लकड़ा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मनाथ ठाकुर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पंचायत के जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।जीप सदस्य मेरी लकड़ा ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य मेला ग्रामीणों के लिए एक अनोखी पहल है, जहां उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को…

Read More

चैनपुर प्रखंड में जंगली हाथी का उत्पात किसानों की फसल और अनाज को पहुंचाया नुकसान

चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड के अनुमंडल कार्यालय के निकट स्थित डेम के पास एक जंगली हाथी ने किसानों के लिए संकट खड़ा कर दिया है। हाथी ने बेंदोरा पंचायत के करतोडेम क्षेत्र में विनय भगत के खेत में लगे गेहूं, और उनके घर में रखे धान, चावल, और माडूआ को रौंद डाला। इसके साथ ही, जालसू भगत के खेत में लगे आलू को भी नुकसान पहुंचाया और सुरजनाथ भगत के केले के पेड़ पर लगे फलों को बर्बाद कर दिया।घटना के बारे में जानकारी देते हुए विनय भगत ने बताया कि…

Read More

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सी कंपनी चैनपुर द्वारा लूथरन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम

चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित लूथरन स्कूल में 32 वीं बटालियन SSB के कमांडेंट के निर्देशानुसार, सी कंपनी चैनपुर के कंपनी कमांडर उपेंद्र कुमार मिश्रा ने लूथरन स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें देश की सेवा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में SSB के अजय राय, अमित सिंह, सागर और लूथरन स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिमा इक्का भी उपस्थित थीं। उपेंद्र कुमार मिश्रा ने अपने…

Read More

जारी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा 17 वर्षीय युवक की मौत, चार घायल

जारी: जारी थाना क्षेत्र के सीसी करम टोली पंचायत अंतर्गत रोशनपुर में आज दोपहर 1:30 बजे दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक घटना में बीतरी गांव निवासी 17 वर्षीय राहिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के समय राहिल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार अनीश लकड़ा (17 वर्ष), शिवचरण लोहार (27 वर्ष), जूलियस केरकेट्टा (40 वर्ष) और रवि केरकेट्टा (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलों की स्पीड काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दोनों…

Read More

चैनपुर में जल मीनार का उद्घाटन बुनियादी सुविधाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

चैनपुर- चैनपुर जिला परिषद सदस्य ने शुक्रवार दिन के करीब 12 बजे चर्च रोड में नवनिर्मित जल मीनार का विधिवत उद्घाटन किया। लंबे समय से स्थानीय निवासियों द्वारा जल मीनार की मांग की जा रही थी, और अब इस मांग को पूरा करने के लिए जिला परिषद की सदस्य मेरी लकड़ा ने पहल की।उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा, “इस जल मीनार के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को जल आपूर्ति में काफी सुधार की उम्मीद है।” यह जल मीनार चैनपुर में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त करने की दिशा में…

Read More