घाघरा:– घाघरा प्रखंड के बेती जुगनुटोली गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने सरकारी बाबुओं और जनप्रतिनिधियों की असहयोगात्मक रवैये के खिलाफ एकजुट होकर श्रमदान किया और तीन किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क का मरम्मत किया। यह सड़क चुंदरी पंचायत के बेती फुटकल मोड़ से जुगनुटोली गांव होते हुए बेती पतराटोली को जोड़ती है, लेकिन खराब स्थिति के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही थी।ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पंचायत के मुखिया और पंचायत समिति सदस्य से सड़क मरम्मती की कई बार मांग की, लेकिन कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने…
Read MoreCategory: सरकार
मुख्तार आलम ने दिव्यांग मरीज को दी आर्थिक मदद, किया हाल-चाल का जायजा
गुमला:– मुख्तार आलम, जिलाध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस और 20 सूत्री सदस्य, अपनी टीम के साथ गांव छप्पर टोली पंचायत, कसीरा प्रखंड में दिव्यांग मरीज कर्मा खड़िया के घर पहुंचे। उन्होंने मरीज की तबीयत का जायजा लिया और आर्थिक मदद प्रदान की।मुख्तार आलम ने बताया कि कर्मा खड़िया कई दिनों से बीमार थे और इलाज के लिए पैसे की कमी से जूझ रहे थे। आलम ने कहा, “मुझे पहले ही जानकारी मिली थी कि उन्हें इलाज में कठिनाई हो रही है। मैंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत दो दिन पहले…
Read Moreचैनपुर में दिवंगत पूर्व विधायक बैरागी उरांव को श्रद्धांजलि सांसद सुखदेव भगत का परिवार को ढाढस
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में पूर्व विधायक बैरागी उरांव को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा आयोजित की गई। इस सभा में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने भाग लिया और उरांव के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि “उनकी मृत्यु का दुख हमेशा खलेगा और उनकी कमी को महसूस किया जाएगा।”सुखदेव भगत ने दिवंगत विधायक के चित्र पर माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने उरांव के परिवार के सदस्यों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार…
Read Moreचैनपुर में सघन वाहन जांच अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर उठाए गए ठोस कदम
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक शंभू सिंह के निर्देश पर चैनपुर थान प्रभारी कुंदन चौधरी द्वारा एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नए साल के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और अपराध नियंत्रण को सुनिश्चित करना था। इस जांच अभियान में विशेष ध्यान बिना हेलमेट पहने और वाहन के कागजात की जांच पर दिया गया। चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क पर सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।अभियान के दौरान, ड्रिंक एंड ड्राइव…
Read Moreचैनपुर में सड़क हादसा बोलेरो की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले भी एक सड़क दुर्घटना हुई थी, और आज सरखी मोड़ के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान आतीज प्रीतम किंडो, पिता अजय किंडो, निवासी गांव केड़ेग के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीतम पैदल चल रहा था, तभी तेज रफ्तार में आई एक अज्ञात बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में प्रीतम गंभीर…
Read Moreचैनपुर प्रखंड में रक्तदान शिविर एसएसबी और स्थानीय कर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 26 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर का आयोजन एसएसबी कैंप कुरुमगढ़ के जवानों और प्रखंड कर्मियों के सहयोग से किया गया, जिसके पीछे उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी का आदेश था।रक्तदान शिविर का सफल आयोजन स्थानीय प्रशासन, डॉक्टरों, जनप्रतिनिधियों, पोस्ट ऑफिस कर्मी और आम जनता के सहयोग से संभव हुआ। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन को बचाना था।एसएसबी के कर्मियों ने कमान्डेंट श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिविर में भाग…
Read Moreजारी प्रखंड में जन शिकायत शिविर का आयोजन लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती पर नागरिकों को योजनाओं का लाभ
जारी: चैनपुर अनुमंडल के जारी प्रखंड में लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती के अवसर पर एक जिला स्तरीय जन शिकायत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने की, जिन्होंने शिविर में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों और नागरिकों से संवाद स्थापित किया। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।शिविर में कई विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और नागरिकों को मौके पर लाभ…
Read Moreअंधविश्वास में बुजुर्ग को मारपीट कर जलती चिता में फेंका, हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
गुमला:– गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोराम्बी गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां जलती चिता में बुजुर्ग व्यक्ति को ज़िंदा झोक दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कल गांव की वृद्ध महिला मंगरी उरांव की कुआ में नहाने के दौरान फिसलकर डूबने से मौत हो गयी थी। महिला का शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन गांव ले आये। जहा शाम में मृत महिला का अन्तिम संस्कार के लिये ले गये। जहा मृतक…
Read More8 वर्षीय लड़की को बंदूक की छर्रे से चोट, पुलिस कर रही जांच
चैनपुर:– कुरूमगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सकरा पहाड़ टोली में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 8 वर्षीय अनुष्का, पिता स्व. विशु उरांव, को उसके घर में भरे हुए बंधुआ बंदूक के फायर से गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय लगभग सुबह 11:00 बजे हुई, जब अनुष्का को बंदूक के छर्रे से पेट में चोट लगी।परिजनों ने इस गंभीर घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और घायल बच्ची को तत्काल गुमला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे…
Read Moreकिसान के खेत से धान ढोया, नशे में आकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या
चैनपुर:– चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेग गांव में एक व्यक्ति की लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सुशील खलखो है, जो कि पिता का नाम अथनश खलखो है। घटना की जानकारी के अनुसार, सुशील और अरुण लकड़ा ने मिलकर कुछ समय पहले एक किसान के खेत से धान ढोया था। इसके बाद दोनों ने शराब का सेवन किया।शराब पीने के दौरान अरुण और सुशील के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इसी दौरान, गुस्से में आकर अरुण ने बांस के डंडे से सुशील पर…
Read More