आस्था के साथ मनाया गया सिमडेगा जिले भर में सोहराई का पर्व

सिमडेगा:जिले में साेहराई का पर्व आस्था के साथ बुधवार को मनाया गया। इस माैके पर पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की गई। बताया गया कि दीपावली की सुबह को गाय की पूजा की जाती है। इस माैके पर घर के आंगन में गाय के स्वागत के लिए चावल के आटे से रंगोली बनाया गया एवं गाजे बाजे के साथ गाय के जो चरवाहे उसे आंगन में लाए। इसके बाद घर की मालकिन द्वारा गाय की पूजा की गई। उसके बाद चरवाहा गाय तथा जिस डंडे से गाय की देखरेख की जाती है उस डंडे को भी पूजा की जाती है। चरवाहा के पूजन के बाद उसे नया कपड़ा और कुछ द्रव्य दी जाती है। सभी पशुओं को नहलाने के बाद घर के सदस्यों के द्वारा पशुओं के सर और सिंघ में तेल,सिंदूर लगाकर माला इत्यादि पहनाकर सजाया गया। वही सोहराय पूजा से पूर्व किसान अपने सभी मवेशियों को नदी ले जाकर उसे पूरी तरह से नहला कर उसे अपने घर लाता है उसके बाद विधि-विधान के साथ उसकी सिंगार के साथ पूजन करते हैं।

Related posts

Leave a Comment