भारतीय जनता पार्टी चैनपुर मंडल की कार्यसमिति बैठक स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर संपन

चैनपुर:– भारतीय जनता पार्टी चैनपुर मंडल की कार्यसमिति बैठक स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष बुधराम नायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बुधराम नायक ने जिला से आए प्रभारियों का उपस्थित लोगों से परिचय कराते हुए कहा कि आज की ये बैठक शुद्ध रूप से काम काजी बैठक है इनके मार्गदर्शन में चलकर ही आगामी विधानसभा चुनाव में हम अपनी जीत का परचम लहरा सकते हैं। इस कार्यक्रम के प्रभारी जगनारायण सिंह ने उपस्थित बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्रों के संयोजक सह संयोजक का हौशला अफजाई करते हुए कहा कि हमे गर्व होना चाहिए की हम सब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के युवा और संघर्षशील कार्यकर्ता है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा की जिस तरह बरसात आने पर किसान सबसे पहले अपने हल बैल और बिचड़ों को ध्यान देता है उसी तरह आप सब भाजपा के कर्मठ सिपाही अपने बूथों पर ध्यान दे क्योंकि अगर हमने बूथ जीत लिया तो चुनाव जीत लिया। वहीं जिला से आए भाजपा जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद साहू ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष,संयोजक सह संयोजक अपनी अपनी दायित्तों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें तो हमारा हर बूथ मजबूत होगा और बूथ मजबूत होगा तो संगठन को मजबूती प्रदान होगी। साथ ही उन्होंने बूथ निरीक्षण के तहत प्रत्येक शक्ति केंद्रों के प्रभारी भी नियुक्त किए। कार्यक्रम के निमित सह प्रभारी शकुंतला उरांव ने अपने महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान की ठगबंधन सरकार ने हमेशा ही हम महिलाओं को ठगने का कार्य किया है आज मईया योजना के माध्यम से महीने दो महीने के लिए सरकार कुछ महिलाओं को एक हजार रुपए दे रही है लेकिन हम सब अच्छी तरह से जानते हैं कि ये सिर्फ चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे हैं। महिला सशक्तिकरण के नाम पर वर्तमान की हेमंत सरकार महिलाओं को छलने का काम कर रही है। मौके पर मौजूद सेवानिवृत शिक्षक उमेश कुमार वर्मा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत प्रगति के पथ अग्रसर है। आज उनकी नीति का लोहा विदेश भी मान रहा है है। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाइक युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, राजेशरण भगत त्रिभुवन प्रसाद अरविंद मौर्य मधुसूदन साव शिवा राम राजेश मांझी राजेश भगत प्रफुल्ल उरांव सहाबीर गोप गुलाब साय मनोहर साहू बासुदेव मुंडा शेखर चौधरी अरुण सिंह,संतोष सिंह जगमोहन सिंह, खम्हान खेरवार विवेक सिंह विनय केशरी विनोद केशरी राजकुमार गुप्ता रुक्मणि देवी संगीता देवी अनिता देवी मंजू देवी शोभा देवी अर्चना देवी चंद्र किरण देवी असरिता देवी ममता देवी उर्मिला देवी इला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

पीटकर कर अधमरा करते हुए भीड़तंत्र के द्वारा जिंदा जलाने पर बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा सुने….

सिमडेगा:-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सिमडेगा की बेसराजरा में व्यक्ति को पीट कर जिंदा जलाने के मामले को शर्मनाक बताया है और साथ ही सरकार पर विफलता का भी आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना हुआ को शर्मसार कर देने वाली है और अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी हुई है या नहीं यह भी पता नहीं चल पाया है ।मामला दर्ज हुआ या नही अब तक नही पता चल पाया ।अब बताया जा रहा है कि पुलिस को भी घटना के वक्त गांव में प्रवेश करने नहीं दिया गया इससे पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था क्या है..?।

Translate »
error: Content is protected !!