जलडेगा:झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा जलडेगा प्रखण्ड समिति के तत्वावधान में विलयम चौक स्थित जयपाल सिंह मुंडा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह के बतौर मंचासीन अतिथि के रुप में जीप सदस्य रोजालिया शांता कन्डुलना, प्रमुख जुसाफ लुगून, मुखिया बिमला देवी, बालमुनी लुगून उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों ने कहा आदिवासीओं को आरक्षण का लाभ जयपाल सिंह मुंडा जी की देन है। लम्बे समय तक झारखण्ड अलग राज्य आन्दोलन का उलगुलान किए। आज झारखंड अलग राज्य होने के बाद भी झारखण्ड विकास की बाट जोह रहा है। यहां कमीशनखोरी चरम पर है। खेल जगत में भी देश विदेश में परचम लहराया।

इससे पूर्व जयपाल सिंह मुंडा के तस्वीर के सामने अतिथी एवं झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी वह सदस्यों ने पुष्पांजलि कर जयपाल सिंह मुंडा को स्मरण किया गया। सभा का संचालन अघना खडिया के द्वारा किया गया। मौके पर झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बिनोद बडाईक, संयोजक आनन्द कुमार सिंह, मसकल्याण समद, छोटू बैठा, रामेश्वर सिंह, गीता देवी, जुलियानी डांग, राजवन्ती देवी, सुशिल तोपनो, रघुनाथ सिंह, मनोहर तोपनो, ढोलो सिंह, रामेश्वर दास, समेत काफी संख्या में झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।
