हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत डाड़ीकला पंचायत स्थित उपरेली डाड़ी में बीती रात घर में ठंड से बचने को लेकर कोयले की अंगीठी जलाने के कारण घर में सोए दो लोगों की कोयले से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से मौत हो गई।मृतक में 65 वर्षीय नेमन देवी (पति स्वर्गीय कलहा महतो )एवं भीम कुमार महतो की 3 वर्षीय पुत्री आदिती कुमारी का नाम शामिल है।वही घर में सो रहे तीन अन्य लोग भी गैस के प्रभाव के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जिसमें भीम कुमार महतो की मां 50 वर्षीय रूपम देवी एवं 20 वर्षीय बबीता कुमारी का इलाज हजारीबाग जनता सेवा सदन में किया जा रहा है, वही भीम की पत्नी 28 वर्षीय पूनम कुमारी को गंभीर रूप से घायल होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। घटना को लेकर गांव में मातम पसर गया है शोक की लहर है।मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर डाड़ीकला पंचायत मुखिया गुलाब देवी एवं पूर्व मुखिया मोहन महतो के अलावा अन्य विशिष्ट समाजसेवी लोग मृतक के घर पहुंच कर परिवार वालों को ढांढस देने का काम किया।
कोयले की चूल्हे के धुएं से दम घुटने से दो लोगों की मौत 3 लोग घायल
