अक्षय सिन्हा क्लासेस सिमडेगा के बच्चों ने इंटर साइंस के परिणाम मे मारी बाजी 

सिमडेगा: शहर के प्रतिष्ठित संस्थान अक्षय सिन्हा क्लासेस के बच्चों ने इंटर साइंस के परिणाम मे बाजी मार ली। इस वर्ष इंटर साइंस मे अच्छे प्रदर्शन के जिले के टॉप मे अपने जगह बना ली है। सस्थापक राज आनंद सिन्हा बच्चों के परिणाम से ख़ुश है।साथ ही साथ संस्था मे पढ़ रहे बच्चे और अभिभावक भी ख़ुश है। अच्छे प्रदर्शन करने वालो मे सिफा रानी,काजल कुमारी,भूमिका कुमारी आयुष एक्का,अभय सिंह,आशीष अर्पण,अप्रेम गुड़िया,ब्यूटी प्रसाद,अमीषा कुमारी, तौकीर आलम, सीमा कुमारी, आशीष प्रसाद, अदनान अली, विनीत कंडुलना, अर्पणा कृतिका, मुस्कान कुमारी, सुरभि लकड़ा और अन्य विद्यार्थी शामिल है।संस्थान के संस्थापक शिक्षक राज आनंद सिन्हा ने बताया की कोरोना काल के बाद इस वर्ष वैसे बच्चों ने परीक्षा दी थी जो करोना से प्रभावित नही थी। इस वर्ष हर कुछ व्यवस्थित रहा। परीक्षा समय पर हुई और परिणाम भी समय पर आ गया। बहुतो का परिणाम बहुत अच्छा रहा है और कुछ बच्चे ऐसे भी रहे जिन्हे निराशा हाथ लगी। शिक्षक राज वैसे बच्चों को विशेष सन्देश देना चाहते है की प्रयास जारी रखना है सफलता जरूर हासिल होंगी। सभी सफल विद्यार्थियों को ढेरो सुभकामनाएँ देने हुए शिक्षक राज उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Related posts

Leave a Comment