सामाजिक सद्भाव व सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित व विकसित करने का लें संकल्प : मंगल सिंह

सिमडेगा : सिमडेगा प्रखंड के पिथरा जमुनाखैर में देवोत्थान पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में के भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय सह प्रभारी मंगल सिंह भोगता ने सांस्कृतिक रंगारंग का फिता काट कर उद्घाटन किया। जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि पर्व त्योहार में जहां हमारी आस्था जुड़ी हुई है वहीं गीत संगीत में हमारी संस्कृति। देवोतथान देवताओं के जागरण का पर्व है और इस पर्व में हम जिस तरह खुशी मनाते हैं, घर के एक-एक सदस्य को अपने हक अधिकार के प्रति जागने की जरूरत है। सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक परंपरा और विरासत को सुरक्षित और विकसित करने का संकल्प लेने की जरूरत है। मेला आयोजन समिति के गणेश सिंह, बिरुआ प्रधान, भागीरथ सिंह ने मंगल सिंह भोगता को माला पहनाकर स्वागत किया। स्वर म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार विश्वेश्वर सोनी, चमन बड़ाईक, कमल मांझी, सावित्री कुमारी, संगीता देवी, सुभाष प्रधान के नागपुरी  गीत संगीत से श्रोता रात भर सरवेर रहे। झूमते रहे। इस अवसर पर जगनाथ सिंह, भरत प्रधान, डब्लू प्रधान, बसंत प्रधान, प्रेम सिंह आदि शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment