जलडेगा:मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु शुदसरथ अजर बिहारी मंत्रोच्चारण से गुंज उठा जलडेगा मौका था रामलाल एवं राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को रामोउत्सव के रुप मनाने के लिए दुर्गा मंदिर परिसर में सामुहिक रुप से अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम को लेकर रामभक्त काफी उत्साहित हैं। महिलाएं भी कंधे कंधा मिलाकर साथ दे रही है। लोगों का कहना 500 सौ साल के कठिन परीक्षा व इंतजार के बाद अयोध्या में हो रहा है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा। सिस्टम के माध्यम पुरजोर से पंडित पुरोहित चंदन कुमार मिश्रा के मंत्रोच्चार के साथ अखण्ड रामायण पाठ का शुरुआत किया गया, रामायण के मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हो रहा है । थाना प्रभारी हिरालाल महतो के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन भी कड़ी सुरक्षा की मेन रोठ में फैल्ग मार्च निकाला गया, रामायण पाठ के समापन बाद भगवा झंडे के साथ सोमवार को भब्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने पारम्परिक भेष-भूषा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों को शामिल होने का अपील किया है। शोभायात्रा के समापन बाद दुर्गा मंदिर परिसर में भण्डार, दिपोउत्सव एवं आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम अवतार अग्रवाल, राजू साहू, पवन अग्रवाल, चंदन कुमार मिश्रा, संतोष कुमार मिश्रा, गोविन्द अग्रवाल, गोपाल साहू, पन्नालाल साहू, समेत युवा रामभक्तो अहम भूमिका रही।
