सिमडेगा:दक्षिणी छोटा नागपुर रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे के द्वारा सिमडेगा व्यवहार न्यायालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था विधि व्यवस्था से संबंधित निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने न्यायालय के मुख्य गेट मुख्य न्यायालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सिमडेगा एसपी के साथ सभी प्रकार की सुविधाओं की जानकारी ली। जानकारी देते हुए रेंज डीआईजी अनुप बिरथरे ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देश पर विभिन्न सिविल कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था से संबंधित निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट रिपोर्ट करनी है जिसको लेकर यह निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि सिमडेगा व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की सभी चीज उपलब्ध है जो भी चीज कमी है उन सभी चीजों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि न्यायालय परिसर में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी उत्पन्न हो उन्होंने कहा कि पिछले दिनों का ही न्यायालय परिसर में कई घटनाएं घटी थी जिसको देखते हुए हाई कोर्ट के निर्देश पर निरीक्षण किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्र, एसडीजेएम मंजीत साहू, पुलिस अधीक्षक सौरभ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव पुलिस उपाधीक्षक अवध कुमार यादव ,सदर थाना प्रभारी विनोद पासवान, सर्किल इंस्पेक्टर रामानुज वर्मा ,सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
Related posts
-
चैनपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन,स्कूली बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई
चैनपुर:– गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को चौक चौराहा... -
जारी थाना क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशुओं से लदा वाहन पलटा तीन मवेशियों की मौत
चैनपुर:– चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशुओं की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही... -
झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का सिमडेगा नगर भवन में संवाद आपके साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कार्यकर्ताओं के बल पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी जीत दर्ज: केशव महतो कमलेश सिमडेगा: सिमडेगा...