श्रम अधीक्षक ने कुरडेग और केरसई प्रखंड का दौरा कर ई श्रम कार्ड का प्रचार प्रसार किया

केरसई:उपायुक्त सिमडेगा के निर्देश पर श्रम अधीक्षक पुनीत मिंज ने ई- श्रम का लक्ष्य प्राप्ति के लिए  कुरडेग और केससई प्रखंड कर दौरा किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्रम अधीक्षक ने कुरडेग प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी की उपस्थिति में प्रज्ञा केंद्र संचालक, जेएसएलपीएस कर्मियों के साथ बैठक कर ई श्रम कार्ड को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद श्रम अधीक्षक ने केरसई प्रखंड में पंचायत सचिव, प्रज्ञा केंद्र संचालक, श्रमिक मित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जेएसएलपीएस कर्मियों के साथ बैठक कर ई श्रम कार्ड से वंचित लोगों को प्रेरित करने और आवश्यक रूप से सभी असंगठित मनरेगा मजदूरों का ई श्रम कार्ड बनाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान श्रम अधीक्षक ने बताया कि भविष्य में विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा सहित सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ई श्रम कार्ड बेहद जरूरी है। ई श्रम कार्ड होने पर दुर्घटना से हुई मृत्यु अथवा स्थाई रूप से विकलांग होने पर 2 लाख रुपए, आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपए की अनुदान राशि प्राप्त होगी। वहीं श्रम अधीक्षक ने बताया कि ई श्रम कार्ड पूरे भारत में स्वीकार्य होगा, साथ ही ई श्रम कार्ड से आपदा या महामारी जैसी कठिन परिस्थितियों में केंद्र व राज्य सरकारों से मदद करने में आसानी होगी।

Related posts

Leave a Comment