स्कार्पियो वाहन से पुलिस ने लगभग 235 किलो गाांजा किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गुमला: गुमला पुलिस ने शहरी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक स्कार्पियो वाहन से लगभग 235 किलो ग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। एसपी ऐहतेशाम वकारीव ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि शहरी क्षेत्र के चौक चौराहों पर लगातार मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह थाना चौक में वाहन जांच अ•िायान चलाया जा रहा था। पूर्वाह्न 9:45 बजे एक स्कार्पियो वाहन पटेल चौक की ओर से काफी तेजी में थाना चौक की आ रही थी। जिसे पुलिस बल के द्वारा रूकने का इशारा किया गया लेकिन वाहन चालक वाहन को और तेजी से लोहरदगा रोड की ओर लेकर भाागने लगा। जिसका पीछा कर पॉलिटेक्नीक कॉलेज गुमला के पास पुलिस ने पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर भारी मात्रा में गांजा प्लास्टिक में करके रखा पाया गया। वहीं पुलिस ने वाहन से मद्रपुरा थाना औरंगाबाद निवासी 32 वर्षीय रंजन सिंह व मेदनीपुर थाना नासरीगंज जिला रोहतास निवासी 34 वर्षीय विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 12 हजार रूपये, एक काला रंग का पोर्टेबल इलेक्ट्रोनिक्स वजन मशीन, दो वीवो कंपनी का मोबाईल भी बरामद किया। इस अभियान में एसडीपीओ गुमला, थाना प्रभारी बिनोद कुमार, पुअनि विमल कुमार, पुअनि विवेक चौधरी, पुअनि मो. मोजम्मील, सअनि बबलू बेसरा व गुमला थाना के जवान शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment