आजसू पार्टी सिमडेगा द्वारा शहरी क्षेत्र में चलाया सदस्यता अभियान कई लोग हुए पार्टी में शामिल

सिमडेगा: सिमडेगा शहरी क्षेत्र के ठाकुर टोली वार्ड नं 02 में आजसू पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया इस अभियान में सभी पुरुष सदस्यों को आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष धुपेन्द्र पाण्डे ने माला पहना कर स्वागत किया और महिलाओं को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनिता लकड़ा ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा आजसू पार्टी जमीन से जुड़कर लगातार काम कर रही है ऐसे में सभी लोग आजसू पार्टी का हाथ को मजबूत करें और आने वाले चुनाव में वर्तमान सरकार को सत्ता से बाहर करने में सहयोग करें ताकि यहां का विकास हो सके। मौके पर जिला वरीय उपाध्यक्ष अनिल मेहर सचिव विकास बड़ाईक उपाध्यक्ष डेनिस बाड़ा, महिला मोर्चा जिला सचिव नील प्रभा तिग्गा रहे।शामिल होने वाले में प्रितम सिंह,अजय कुमार जगदीश ठाकुर अगस्तूस तिर्की, सुदर्शन कुमार, आनंद हेमरोम,सुरज कुमार, पंकज कुमार, वाल्टर तिर्की, उत्तम कुमार सिंह, नवीन तिर्की, लंगड़ा गंझु,विजय कुमार, भोला कुमार,किरण तिर्की सोनिया मुर्मू प्रमिला तिर्की, सुचिता टेटे,सलमी कुल्लू, दयामनी केरकेट्टा, सोनी कुमारी, काजल देवी,लबली कुमारी रहे।

Related posts

Leave a Comment