कोलेबिरा: जंगली सुअर के हमले से कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के जामटोली पूरना टोली निवासी 32 वर्षीय निरंजन सिंह नामक युवक घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलेबिरा वन क्षेत्र अंतर्गत जामटोली जंगल में निरंजन सिंह दोपहर में बकरी चराने के लिए जंगल गया था। इसी क्रम में जंगली सूअर ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में निरंजन घायल हो गया। घायल अवस्था में ही भागते हुए वह पुरना टोली अपने घर पहुंचा। तत्पश्चात उनके परिजनों के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर के के शर्मा द्वारा उनका प्राथमिक इलाज किया गया। इसकी सूचना स्थानीय मुखिया अंजना लकड़ा को मिलने पर घायल व्यक्ति का हाल-चाल लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहीं वन विभाग के वन उपरिसर पदाधिकारी नीतीश कुमार मामले की छानबीन करने सामुदायिक स्वास्थ्य कोलेबिरा पहुंचे जहां उन्हें तत्काल ₹2000 की सहायता राशि प्रदान करते हुए कहा मामले की छानबीन करते हुए घायल व्यक्ति के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
