जलडेगा: जलडेगा पंचायत भवन में मंगलवार को लीड्स संस्था के तत्वाधान में ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम सभा को सशक्त बनाने और हक अधिकार प्राप्ति की जानकारी देना था। संस्था के परियोजना समन्वयक आलोक कुमार ने ग्राम सभा को सशक्त करने, ग्राम सभा के आठ स्थाई समिति को मजबूत करना, ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन और उनका प्राथमिकीकरण करने की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से बताया। मौके पर उपस्थित फीया फाउंडेशन के ललिता और जलडेगा एफपीओ के सोनू ने भी ग्राम सभा के महत्व को बताया और उनकी मजबूती पर जोर देकर ग्राम सभा को सशक्त बनाने के लिए जानकारी दिया। उन्होंने ग्राम सभा में धन कोष, अन्न कोष और वस्तु कोष के विषय में भी जानकारी दी और ग्राम सभा में फंड निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में जोसेफ लुगुन, कलिंद्र प्रधान, सूरज कुमार, जगेश्वर बिंझिया, अमर तोपनो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
