पढ़ाई छोड़ चुकी महिलाओं ने अक्षय सिन्हा क्लासेज से जुड़ कर पूरा किया मैट्रिक परीक्षा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

सिमडेगा :शहर के प्रतिष्ठित संस्थान अक्षय सिन्हा क्लासेस द्वारा वैसी महिला जो अपनी पढ़ाई वर्षों पहले छोड़ चुकी थी उन्हें दोबारा शिक्षित करने का बीड़ा उठाया था। घर-घर जाकर उन महिलाओं का एडमिशन लिया संस्थान में उन्हें बैठा कर परीक्षा की तैयारी करवाई और वह सारी महिलाएं अब्बल दर्जे से सफल हुई।उन सभी महिलाओं को उनका मूल प्रमाण पत्र दिया गया।एवं सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देने के साथ-साथ उनमें से जो अव्वल रहीं उन्हें मोमेंटोस देकर सम्मानित किया गया।बिरासमानी बिलुग जिनकी उम्र 42 वर्ष हैं उन्होंने 76% अंक लाकर अव्वल रही। साथ ही साथ सरिता देवी जिनकी उम्र 38 वर्ष हैं 72% अंक लाकर संस्थान में दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।शिक्षक राज आनंद सिन्हा ने बताया कि पढ़ने लिखने की कोई उम्र सीमा नहीं होती, कहा जाता है कि जब जागो तब सवेरा। आज इस बात को आप सभी महिलाओं ने चरितार्थ कर दिखाया है। सिमडेगा में शिक्षा की एक नई लहर की शुरुआत हो गई है। आए दिन गाँव देहात से फोन कॉल के माध्यम से महिलाएं संपर्क करती हैं अपनी समस्याएं बताती हैं और संस्थान का हिस्सा बन जाते हैं। हर रविवार को इन सभी महिलाओं का क्लास होता है मुक्त विद्यालय से इनको परीक्षा लिखाई जाती है और यह अनपढ़ से शिक्षित कहलाती हैं। आज आप सभी महिलाओं के चेहरे की चमक यह दर्शाती है कि आप समाज में अब बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। शिक्षक राज आनंद सिन्हा ने बताया कि इन महिलाओं में से कुछ महिलाएं  उत्पाद सिपाही के लिए फॉर्म भरे हैं और उसके अनुरूप उनके परिश्रम जारी है। आने वाले समय में ये जो महिलाएं अनपढ़ कहलाती थी एक अच्छी नौकरी लेंगी और बाकी महिलाओं के लिए एक मिसाल बनेंगी।

Related posts

Leave a Comment