सिमडेगा:-कोलेबिरा के बेसराजारा में हुए मॉब लिंचिंग की घटना के बाद लगातार सिमडेगा में राजनीति का माहौल गर्म है भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार पीड़ित परिवार से मुलाकात करने का बड़े नेताओं का दौर जारी है वहीं इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कानून व्यवस्था ध्वस्त और मोबलिंचिंग में मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया था । इधर रविवार को झामुमो के जिला सचिव सफीक खान ने इस पर पलटवार करते हुए कहा संजू प्रधान की हत्या के बाद भाजपा पार्टी और उनके नेता सिमडेगा में आकर हेमन्त सरकार पर झूठा आरोप लगाते हुए गलत राजनीति कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी अशोभनीय है।
सफीक खान ने कहा कि बेसराजरा में तो नसमझ ग्रामीणों की भीड़ ने युवक की हत्या की। हालांकि यह घटना काफी निंदनीय और अक्षम्य है। जिस कारण मुख्यमंत्री शहेमन्त सोरेन स्वंय घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही संज्ञान में लेते हुए सिमडेगा के उपायुक्त को ट्यूट कर मामले की जांच कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने भी करवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को अब गिरफ्तार भी किया है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों को हर सम्भव सरकारी सुविधा का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके विपरीत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुलेआम मोब लिंचिंग जैसी घटना को बढ़ावा देने का काम कर रहे है। हाल में ही धनबाद में घटित घटना से यह स्पष्ट है कि भाजपा नेताओं की भीड़ ने ही मोब लॉन्चिंग जैसी घटना को अंजाम देने का खुलेआम प्रयास किया है। ये कहाँ तक सही है। जब भाजपा के विधायक, संसद और पत्रकारों के सामने ही मुख्य चौक में भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की घटना को अंजाम दे सकते है, तो फिर बेसराजरा जैसे जंगल पहाड़ में स्थित गांव में अगर भाजपा के कार्यकर्ता रहते तो वे किस तरह की घटना को अंजाम देते, ये राज्य की जनता भी समझ ही चुकी है। बेसराजरा की घटना निंदनीय है और इसकी निष्पक्ष जांच की जा रही है। इसमे जबरजस्ती वाली राजनीति भाजपा के नेता कतई न करे। इस घटना पर महागठबंधन सरकार को दोष देने के बजाय भाजपा अपनी गिरेबान में झांके। आप खुद मोब लिंचिंग जैसी घटना को खुलेआम बढ़ावा दे रहे हैं। जिसको राज्य की जनता कभी भी बर्दाश्त नही करेगी।
