राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रितेश, सुरोजित और महिमा हुए पुरस्कृत

सिमडेगा:विद्या वनस्थली शिक्षा समिति सिमडेगा द्वारा संचालित एवं लीड द्वारा निर्देशित जूनियर कैंब्रिज स्कूल सिमडेगा मैं आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर रेस खेल का आयोजन किया गया।खेलकूद प्रतियोगिता के बाद बच्चों की सभा को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज का दिन मेजर ध्यानचंद जी का जन्म दिवस है जिन्हें हम हॉकी के जादूगर के रूप में भी जानते हैं। मेजर ध्यानचंद हॉकी के इतने कुशल खिलाड़ी थे, कि जब वो खेलते तो गेंद उनके हॉकी स्टिक से चिपक जाती और लोगो को शक रहता की इन्होंने अपनी स्टिक में कुछ लगा रखा है। उनके इसी हॉकी खेलने के अंदाज से लोग इनको हॉकी का जादूगर कहते थे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस में रितेश महतो, सुरोजित महतो और महिमा कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर उन्हें उत्साहित किया आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी कर्मठ शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

हॉकी स्टार ब्यूटी डुंगडुंग के पिता के निधन पर विधायक भूषण बाड़ा ने जताया शोक

सिमडेगा:अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग के पिता अमरुस डुंगडुंग के निधन पर विधायक भूषण बाड़ा ने गहरी शोक संवेदना ब्यक्त किया है। विधायक ने शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत के आत्मा को शांति दे। साथ ही इस दुःख की घड़ी में दिवंगत के परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे। उन्होंने कहा कि अमरुस भी एक बेहतरीन खिलाड़ी थे। जिन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भाग ले चुके थे। वे किनकेल में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन में भी सराहनीय योगदान निभाते रहे हैं और इस प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने में हर सम्भव मदद किया करते थे। गांव के छोटे छोटे बच्चों के लिए वे गुरु भी बन जाया करते थे और उन्हें हॉकी खेलने की भी टिप्स दिया करते थे। आज सिमडेगा की धरती ने एक अच्छे खिलाड़ी को खो दिया। इनकी कमी हमेशा सिमडेगा वासियों को खासकर किनकेल वासियों को खलेगी। अमरुस स्वयं अंतराष्ट्रीय स्तर का मैच नहीं खेल सके। पर उन्होंने अपनी बेटी को हॉकी सीखा देश को हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी दिए।विधायक भूषण बाड़ा मंगलवार को रांची में स्थित अस्पताल में पैसे कम होने के सूचना पर अमरुस के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी दिया। इसके अलावे अस्पताल से शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था कराई। विधायक ने बताया कि अमरुस उनके क्लास के सहपाठी हुआ करते थे। वे शुरू से ही हॉकी खेल के प्रति काफी रुचि रखते थे।

भाजपा सिमडेगा की हुई बैठक,संकल्प यात्रा की सफलता के लिए जम्मेवारी बांटी गई

सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी जिला सिमडेगा की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष  लक्ष्मण बड़ाईक के अध्यक्षता में पूर्व मंत्र विमला प्रधान के आवास में संपन्न हुआ इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी  संकल्प यात्रा के तहत 20 सितंबर को कोलेबिरा विधानसभा 21 सितंबर 2023 को सिमडेगा विधानसभा में आना सुनिश्चित हुआ है इस बैठक में  सिमडेगा विधानसभा का संकल्प यात्रा को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए रणनीति बनाया गया और पार्टी के पदाधिकारीओ को विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारी सौप गया गया  स्वागत के लिए दुर्ग विजय सिंह देव एवं सत्य ठाकुर रात्रि विश्राम संजय ठाकुर एवं नवीन सिंह भोजन व्यवस्था श्रीलाल साहू अशोक रजक मनोज चौबे सतीश पांडे मीडिया सम्पर्क कवरेज एवं प्रेसवार्ता रवि गुप्ता सोशल मीडिया कृष्णा ठाकुर सामाजिक सहभागिता श्यामलाल शर्मा एवं दुर्ग विजय सिंह देव जनसभा प्रमुख श्रीमती विमला प्रधान निर्मल निर्मल बेसरा सुशील श्रीवास्तव ओम प्रकाश साहू विधानसभा स्तरीय जनता की समस्या को चिंहित करना  दीपक पुरी एवं संजय ठाकुर मंच संचालन दीपक पुरी मंच साज सज्जा अनूप प्रसाद एवं राकेश रविकांत सभा स्थल में बैठने की व्यवस्था महिला मोर्चा सावित्री देवी के नेतृत्व में स्वच्छता एवं पेयजल के लिए सतनारायण प्रसाद तपेश्वर बडाईक  प्रचार प्रसार अजय सिंह अनिरुद्ध सिंह प्रशासनिक समन्वय तुलसी कुमार साहू एवं संजय शर्मा वातावरण निर्माण प्रणव कुमार मनोज साय श्रद्धानंद बेसरा बूथ समिति सूचना  सभी मंडल अध्यक्ष सुरक्षा व्यवस्था युवा मोर्चा किसान मोर्चा st मोर्चा चिकित्सा व्यवस्था सतीश पांडे पार्किंग व्यवस्था ओबीसी मोर्चा एससी मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई माननीय प्रदेश अध्यक्ष पूरे प्रदेश में संकल्प यात्रा के तहत हर विधानसभा में जाना सुनिश्चित हुआ है इस संकल्प यात्रा में राज्य की भ्रष्टाचार ठग बंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार चौपट विधि व्यवस्था को जनता को बताने के लिए  संकल्प यात्रा के तहत सिमडेगा जिले में आना सुनिश्चित हुआ है इस राज्य की महागठबंधन के नेतृत्व में हेमंत सोरेन की सरकार में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है राज्य की जनता त्राहि त्राहि कर रही है राज्य की जनता को कोई देखने वाला नहीं है राज्य में बिजली पानी सड़क चिकित्सा रोजगार पलायन जैसे मूलभूत सुविधाओं को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन के सरकार के द्वारा लोगों को बरगला कर झूठ बोलकर सत्ता में काबिज किया गया था है जनता जान चुकी है आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में यहां की आम जानता इसका मुंह तोड़ जवाब देगी इन्हीं सब बातों को लेकर माननीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी पूरे प्रदेश में भ्रमण कर रहे हैं इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री विमला प्रधान पूर्व विधायक निर्मल बेसरा  सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू संजय ठाकुर दुर्ग विजय सिंह देव जिला महामंत्री दीपक पुरी जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद भाजपा नेता संजय शर्मा सांसद प्रतिनिधि नवीन सिंह कार्यालय प्रभारी  लाल साहू राकेश रविकांत नगर मंडल अध्यक्ष सतनारायण प्रसाद वीरू मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह सेवई मंडल अध्यक्ष देवकी नंदन साय पाकरटांड मंडल अध्यक्ष मनिंदर बिंझिया महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री देवी मौजूद थे।

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर नेहरू युवा केंद्र कोलेबिरा द्वारा हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता

कोलेबिरा:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा द्वारा मेजर ध्यानचंद्र जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कोलेबिरा प्रखंड स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सौरभ बड़ाईक के नेतृत्व में किया गया। जिसमें चार टीमों ने भाग लिया भगवान बिरसा मुंडा क्लब चटक टोली, भगत सिंह क्लब गोवरधंसा, चंद्रशेखर आजाद क्लब शाहपुर और मंगल पांडे क्लब गोंदल टोली ने भाग लिया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में कोलेबिरा प्रखण्ड प्रमुख दुतामी हेमरोम के द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया । तत्पश्चात सभी को फिट इंडिया शपथ ग्रहण कराकर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर कोलेबिरा प्रमुख के द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर मैच प्रारंभ कराया गया। फाइनल मैच भगवान बिरसा मुंडा क्लब चटक टोली बनाम चंद्रशेखर आजाद क्लब शाहपुर के बीच खेला गया। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा क्लब चटक टोली ने  चंद्रशेखर आजाद क्लब शाहपुर को 1-0 से हराकर विजयी रही। मौके पर कोलेबिरा मुखिया अंजना लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग जी के द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैच का रेफरी की भूमिका संजय पान और श्याम लोहरा ने निभाई।  मौके पर विद्यासागर, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सौरभ बड़ाईक, विनोद कुमार व लोग उपस्थित थे।

84

◆◆◆◆◆◆◆◆●●●●

लचरागढ़ में बनेगा पुलिस आउटपोस्ट,एसपी ने किया निरीक्षण

 कोलेबिरा: थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित जलडेगा मोड़ में दीदी कैंटीन के समीप पुलिस आउटपोस्ट बनेगा,जिसको लेकर स्थल का निरीक्षण करने जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय सौरव मंगलवार को लचरागढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां पर आउट पोस्ट बनाने से संबंधित सभी चीजों की जानकारी ली बताया गया लचरागढ़,कोलेबिरा,बानो और जलडेगा थाना का केंद्र बिंदु है, यहां से थाना की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। बढ़ती आबादी के कारण छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं।लचरागढ़ साप्ताहिक बाजार में भी आए दिन चोरी की घटना होती है।,सड़क दुर्घटना काम करने, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो, अपराध नियंत्रण रहे और विधि व्यवस्था के संधारण में सहायता हो इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस आउट पोस्ट बनेगा।थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि कोलेबिरा थाना अंतर्गत लचरागढ़ का जो क्षेत्र है वो‌ कोलेबिरा थाना क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्थल है। एसपी सौरभ ने वहां पर सभी पहलुओं की जांच करने के पश्चात आउटपोस्ट निर्माण कार्य संबंधी जानकारी ली,गौरतलब हो ग्रामीणों द्वारा शांति समिति की बैठक में इस बात को रखी इसके बाद पहल की गई।

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेलकूद विभाग की ओर से गुलेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सिमडेगा:- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के दिशा निर्देश पर स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल कूद विभाग, सिमडेगा के द्वारा सिमडेगा जिला के गांव-गांव में खेले जाने वाले  गुलेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम परिसर में  किया गया। जिसमें बालक वर्ग में 72 और बालिका वर्ग में 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया।  जिला मुख्यालय में पहली बार स्थानीय खेल के आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह था। केरसई प्रखंड के गोरवाइर जोर के देवनंद प्रधान ने कहा कि हमलोग गांव में जो खेल खेलते है उसे अब सरकार के द्वारा भी कराया जा रहा है जिससे हमलोग को काफी मजा आया, इसका आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर भी होना चाहिए जिससे गांव हर बच्चों द्वारा खेले जाने वाले खेल को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, आम मारने से लेकर बेर मारने के लिए गुलेल का उपयोग होता है। बालक वर्ग में प्रथम स्थान- नेलसन टोप्पो (चामू टोली), राहुल प्रधान- और तृतीय स्थान साहिल लुगुन प्राप्त किया। बालिका वर्ग  प्रथम स्थान- जुनिका टोप्पो सेवई द्वितीय स्थान- मीना बारला बरकिछापर और तृतीय स्थान प्रियंका डांग बरपानी ने प्राप्त की।आयोजन में उपस्थित हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि खेलकूद विभाग द्वारा स्वदेशी खेलो को आगे बढ़ाने के लिए जो सुदुर्वती गांवों में खेले जाने वाले गुलेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना बहुत ही सराहनीय है। सभी  विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल दिवस के अवसर पर बालिका वर्ग का मैत्री मैच का आयोजन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में ग्रीन क्लब सिमडेगा और रेड एकादश सिमडेगा के बीच खेला गया जिसमें ग्रीन क्लब 2-0 से विजयी हुई, दोनो टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।सिमडेगा के डे-बोर्डिंग हॉकी सेंटर, आवासीय हॉकी सेंटर जाने वाले तथा आवासीय हॉकी सेंटर से एकलव्य हॉकी सेंटर जाने वाले 05 खिलाड़ियों को भी मोमेंटो, बुके देते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कोच प्रतिमा बरवा, पंखरासियूस टोप्पो,वेद प्रकाश, विनोद कुल्लू, एक्शन  किड़ो, राजू मांझी, कमलजीत, सीताराम, महबूब आलम, राजमणि कुमारी सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

99

अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खेला गया चौथा क्वार्टर फाइनल जिप सदस्य अजय एक्का रहे मुख्य अतिथि

 ठेठईटांगर:अंतरराज्यीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत आज मंगलवार दोपहर 3:30 बजे से चोथा क्वार्टर फाइनल अलणडा फुटबॉल क्लब उड़ीसा बनाम कोलेबिरा फुटबॉल क्लब झारखंड के बीच प्रखंड मैदान ठेठईटांगर मे खेला  गया जिसमें अलंडा फुटबॉल क्लब ओड़िशा ने कोलेबिरा की टीम को 6:1 से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। आज टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य ठेठाईटांगर पश्चिमी अजय एक्का रहे।

मौके पर जिप सदस्य अजय एक्का ने कहा की यह आयोजन सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ठेठाईटांगर में यही टूर्नामेंट के माध्यम से सभी को एक मंच पर आने का मौका मिलता है जोकि समाज में सामंजस्य लाने एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए एक अच्छा अवसर मिलता है। मौके पर ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज, ए. पी. अब्दुल कलाम फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष मो०कयूम, सचिव मो० अरशद अफरीदी, खेल प्रभारी मो. रजा, उपसचिव वेद प्रकाश प्रधान, कोषाध्यक्ष मो० साजिद उर्फ टीपू, उपाध्यक्ष मो अशफाक, पावल मुंडू  एवं सदस्य गण बीकू कुमार मो०आवेश मो कमरान मो०काशिफ मो असजद मो०तहसीन नीतीश कुमार मोहम्मद आकिफ मो०वसीम मो०हाशिम मो०हलीम उपस्थित थे ।

सावन पूर्णिमा को लेकर होने वाले अखंड कीर्तन हेतु सरना महादेव मंदिर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

सिमडेगा: सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा पंचायत स्थित टाभाडीह सरना महादेव मंदिर में सावन पूर्णिमा के मौके पर होने वाले 24 घंटे के अखंड हरी कीर्तन से पूर्व मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया कलश यात्रा की शुरुआत पालामाड़ा नदी से हुई जहां पर सैकड़ो की संख्या में महिला एवं युवतियां गेरुआ वस्त्र धारण करते हुए नदी से जल संकल्प करते हुए कलश यात्रा किया इधर समस्त धार्मिक अनुष्ठान आचार्य प्रकाश दास गोस्वामी के द्वारा संपन्न कराया गया। कलश यात्रा नदी से निकलकर हर हर महादेव जय श्री राम बोल बम के जय घोष के साथ मुख्य पथ होते हुए सरना मंदिर पहुंची जहां पर समापन हुआ। जानकारी देते हुए मंदिर के मुख्य सेवक आचार्य प्रकाश दास गोस्वामी के द्वारा बताया गया कि सावन पूर्णिमा के मौके पर होने वाले 24 घंटे के अखंड हरी कीर्तन से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन हुआ आज दिन बुधवार को अधिवास पूजन के साथ 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन प्रारंभ होगा इस कीर्तन में  तामड़ा,टाभाडीह,भेलवाडीह,सिकरियाटांड,बीरु,घाघरा, सहित आसपास के कई कीर्तन मंडलियों को बुलाया गया है। वहीं 24 घंटे तक अखंड हरी कीर्तन के दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया है  बताया गया की कीर्तन के पूर्णाहुति के दिन हवन पूजन दधिभांजन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में आसपास के तमाम सनातनी लोगो को आमंत्रित किया गया है। इधर आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की भूमिका है।

71

तामड़ा हाई स्कूल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट महाकुंभ का हुआ आयोजन

खेल के माध्यम से सिमडेगा जिले का नाम देश-विदेश में हो रहा है रोशन:एनोस एक्का

सिमडेगा: सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा पंचायत की जनता उच्च विद्यालय मैदान में फुटबॉल महासंग्राम 2023 का आयोजन किया गया कार्यक्रम का फाइनल मैच खेला गया फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री  एनोस एक्का, झापा जिलाध्यक्ष मतीयस बागे, झापा युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पूर्व मंत्री का आयोजन समिति की ओर से फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया इस दौरान पूरे मैदान झारखंड पार्टी जिंदाबाद एनोस एक्का जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। वही खेल की शुरुआत अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया गया। जहां पर मैंनाबेड़ा बनाम ग्रीन गार्डन की टीम फाइनल मैच खेला जहां पर शानदार पारी खेलते हुए  मैना बेडा की। टीम जीत दर्ज की जहां पर प्रथम विजेता को बड़ा खस्सी  एवं द्वितीय विजेता को छोटा खस्सी देकर सम्मानित किया ।वही मैन ऑफ द मैच एवं ट्रॉफी देकर भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि सिमडेगा हमेशा से खेल के क्षेत्र में आगे रहा है और यहां के खिलाड़ी बाहर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं वैसे खिलाड़ी जिनके अंदर प्रतिभा छूपी हुए उन्हें बाहर लाने का काम करेगी। झापा युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने संबोधित करते हुए  युवा समाज में बदलाव ला सकते हैं और इस प्रकार का खेल आयोजन करने से आसपास के खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलता है उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का आयोजन करने के बाद कई जहां झारखंड पार्टी हर संभव मदद देगी। मौके पर नुवेल हेरेंज,रवि बड़ाईक, आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे। वहीं आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष लाल महतो सचिन कुबेर कैथवार, संदीप डुंगडुंग, उपसचिव संतोष साहू, राहुल मिश्रा,कोषाध्यक्ष छोटा साहू मुकेश गोप, ब्रजनाथ कैथवार,अरविंद कैथवार,विकास साहू, अमन मिश्रा सहित आयोजन कमेटी के सदस्यों की भूमिका रही।

आजादी से लेकर अब तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित कैरोबेड़ा गांव

कोलेबिरा: प्रखंड अंतर्गत एक ऐसा गांव जहां आजादी से लेकर अब तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत डोमटोली पंचायत के कैरोबेड़ा गांव में ना तो सड़क, ना ही पीने का पानी, ना ही नदी पर पुल और ना ही बिजली है। आज हमारा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है आज़ादी का 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। आज सरकार कहती है सभी क्षेत्रों में विकास की गति का काम काफी तेजी से हो रहा है, हर पंचायत, हर गांव, हर टोला में पानी, बिजली और सड़क बन गई है। घर घर जल और घर घर बिजली का दावा करती है लेकिन यह गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। आज भी लोग नदी का पानी पीने में मजबूर हैं। लेकिन उस गांव में आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी पीने के पानी का सुविधा उपल्ब्ध नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में आज तक ना ही कुआं है और ना ही चापाकाल,और ना ही घर घर जल नल योजना। लोग नदी का पानी पीने को मजबूर हैं और नदी का पानी पीने से कई तरह की बीमारियों से लोग लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नदी में पानी भर जाता है तो लोग गांव के अंदर ही किसी तरह गुजर बसर करते हैं। महीनों का राशन वर्षात से पहले ही घर में लाकर रख लेते हैं जिससे उनकी जीविका चलती है। इस गांव में लगभग 16 से 18 घर है। इस गांव में आज तक बिजली नहीं गई है लोग अंधेरे की रात में जीते हैं। किरोसिन तेल भी मात्र 1 लीटर मिलती है जिससे किसी तरह रात्रि गुजर जाती है और मिट्टी तेल खत्म हो जाता है तो अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है। इन सारी समस्याओं को बिजली विभाग, गांव की मुखिया को भी अवगत कराया गया लेकिन आज तक यह गांव जैसे का तैसे ही रह गया, मिला तो मिला सिर्फ़ और सिर्फ़ आश्वाशन । इन सभी बातों का जैसे ही प्रखंड विकास पदाधिकारी कोलेबिरा अखिलेश कुमार को पता चला तो उन्होंने स्वयं उस गांव का निरीक्षण किया जिसमे उन्होंने पाया कि कैरोटोली गांव के ग्रामीण नदी में पक्का पुल नही होने पर आज भी ग्रामीणों के द्वारा निर्मित लकड़ी के पुल से आना जाना करते हैं। इन सभी बातों से अवगत होने के बाद उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत जल्द इस गांव में बिजली, पीने का पानी के लिए चापाकल एवं कुआं और नदी पार करने के लिए पुलिया निर्माण का कार्य किया जाएगा। लोगों को मूलभूत सरकारी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कैरोबेड़ा के बुजुर्ग ग्रामीणों से वृद्धा पेंशन के बारे में पूछा जिसमें पता चला कि वहां के बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन मिलता है कुछ ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ मिला है। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आप ग्रामीणों को हर संभव सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कोशिश करूंगा।

Translate »
error: Content is protected !!