संगठन का आंख, कान और नाक हैं कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता: विधायक भूषण बाड़ा

डाक बंगला परिसर में कांग्रेस सेवा दल का खुंटी लोकसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न

सिमडेगा:डाक बंगला परिसर में कांग्रेस सेवा दल का खुंटी लोकसभा स्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी, प्रदेश से आई सेवा दल की मुख्य संघटक नेली नाथन , जिला प्रभारी रंजन बोइपोई, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की, सिमडेगा विधानसभा प्रभारी रोशन बरवा कोलेबिरा विधानसभा प्रभारी अकील अहमद आदि उपस्थित थे। सम्मेलन का उद्घाटन संगठन का झंडोत्तोलन कर एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की एक सैनिक टुकड़ी के रूप में है, जो अनुशासित दल है। दल के माध्यम से कांग्रेस पार्टी भविष्य में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता हमारें आंख-कान हैं। आप सब लोग बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। आप सब लोग पार्टी के लिए कार्य करें और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएं। कार्यक्रम में मंच संचालन सेवा दल के जिला मुख्य संघटक सह जिप सदस्य समरोम पौल तोपनो ने किया।

लोकसभा चुनाव में सेवा दल के कार्यकर्ताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण: विधायक विक्सल कोंगाडी

विधायक विक्सल कोंगाडी ने कहा कि कमजोर मतदान केंद्रों का जिम्मा सेवादल कार्यकर्ताओं को सौंपें। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सेवा दल को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत करें। लोकसभा चुनाव में सेवा दल के कार्यकर्ताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। 

सेवा दल के दम पर लोकसभा चुनाव में मिलेगी जीत: नेली नाथन

सेवा दल की मुख्य संगठक नेली नाथन ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का हर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर महिलाओं को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूक करेगा। सेवा दल के कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी। निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयश्री हासिल होगी।मौके पर कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि मो समी आलम, महिला जिला मुख्य संघटक प्रेमा बड़ा, जोसीमा खाखा, पुष्पा कुल्लू, रणधीर रंजन, नॉमिता बा, देवीजीत देवघरिया जी, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, शिशिर मिंज , कौशल किशोर रोहिल्ला, अनूप लकड़ा, युवा अध्यक्ष आकाश सिंह ,  जिप सदस्य शांति बाला केरकेट्टा, सोनू नायक, बिपिन पंकज मिंज, नवीन तिर्की, देवनिष खलखो , ज़मीर खान,अजित लकड़ा बिजय ,पूनम लकड़ा, लुइस कुजूर, अक्षण खान, शकील अहमद, मनोज प्रसाद ,जेफरेंन केरकेट्टा ,अख्तर खान, असफाक आलम आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment