बिशुनपुर विधानसभा में टिकट को लेकर सरगामी तेज आज हुआ

रायशुमारी की बैठक में प्रमंडल प्रभारी गणेश मिश्रा हुए शामिल

घाघरा:– चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं ऐसे में टिकट के दावेदारों में भी टिकट पाने की होड़ मची हुई है। वहीं भाजपा हाईकमान ने प्रत्याशी घोषित करने के लिए सभी 81 विधानसभा में रायशुमारी हेतु बैठक रखा, इसी क्रम में बिशुनपुर विधानसभा का रायशुमारी बैठक बुधवार को घाघरा मंडल में सिया धर्मशाला में रखा गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता घाघरा मंडल अध्यक्ष किशोर जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम में आए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रमंडल प्रभारी गणेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की इस चुनाव में जीत के लिए हम सभी को एड़ी चोटी का जोर देना होगा।वहीं विशनपुर विधानसभा प्रवासी विश्व विजय सिंह तोमर ने कार्यक्रम की शुरवात करते हुए अपने साथ लाए 2 बॉक्स में सभी मंडलो से आए हुए मंडल पदाधिकारियों से 3 संभावित उम्मीदवारों का नाम का पर्ची लिख कर डालने को कहा गया।वहीं बिशुनपुर विधानसभा के सभी 9 मंडलों बिशुनपुर,आदर,घाघरा, भंडरा,टोटो, सेन्हा,पेशरार,मुरकूंडा एवं गुमला ग्रामीण मंडल से आए हुए सभी पदाधिकारियों ने अपना अपना संभावित प्रत्याशियों का नाम लिखकर मत पेटी डाला।

छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार को उखाड़ कर फेंका गया इसी प्रकार झारखंड में हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम किया जाएगा छत्तीसगढ़ :– सांसद संतोष पांडे

छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पांडे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जमकर साधा निशान

घाघरा:–घाघरा प्रखंड मुख्यालय गुमला रोड स्थित शिया धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल अध्यक्ष किशोर जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुवी। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर विधान सभा क्षेत्र के घाघरा मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पदाधिकारियों की आहूत बैठक में शत प्रतिशत उपस्थिति रही है जो अपेक्षित है। उन्होंने झारखंड के हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार को उखाड़ कर फेंका गया उसी प्रकार झारखंड में हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेकने का काम किया जाएगा। सांसद संतोष पांडेय ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार में भ्र्ष्टाचार थी उसी तरह ही झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। झारखंड में भी कमल खिलेगा इसमें कहीं संदेश नही। बैठक को पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर अशोक उरांव, अनिल प्रसाद, हरिलाल भगत, बिपिन बिहारी सिंह, प्रदीप प्रसाद, गोपाल गोप, अलका देवी, संजय सिंह, आजाद साहू, तिम्बू उरांव, अमित ठाकुर, प्रमोद साहू सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

Translate »
error: Content is protected !!