सिमडेगा विस क्षेत्र के पालकोट में निकली कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो पदयात्रा
सिमडेगा:प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार सिमडेगा विस क्षेत्र के पालकोट में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में सिमडेगा के युवा विधायक भूषण बाड़ा, पूर्व सांसद प्रत्यासी काली चरण मुंडा, जिप सदस्य जोसिमा खाखा सहित हजारों कांग्रेसी और आम जनता शामिल हुए। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा देश को एकजुट करने, लोगों को एक साथ लाने और देश को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की है। यह पदयात्रा में माननीय श्री राहुल गांधी ने जनता की समस्या जानने और देश को एकजुट करने के लिए 150 दिन पैदल चलने का संकल्प लिया है। इस पद यात्रा में न सिर्फ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं बल्कि देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां भी हिस्सा ले रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई पर रोक लगाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए और आज मुकर गए हैं। देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। कई लोगों की नौकरियां चली गई है। लोगों की आमदनी कम हो गई हैं और खर्च में काफी बढ़ोतरी हो गई है।

बच्चों को पढ़ाने के खर्च से लेकर घर चलाने तक की सारी सामग्री के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। पर केंद्र सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। अब वक्त आ गया है कि मोदी सरकार को देश से उखाड़ फेंकने का। इसलिए सभी एकजुट हों और कोंग्रेस के इस पदयात्रा में शामिल होकर कांग्रेस का साथ दें। विधायक ने राज्य सरकार के 1932 खतियान विधेयक पारित करने, ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी देने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के शासनकाल में राज्य के हर वर्ग के लोगों के चेहरे पर मुस्कान है। सरकार लगातार कल्याणकारी फैसले ले रही है, जो भाजपा को नहीं पच रहा है। यही कारण है कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाना चाहती है।

वहीं पाकरटांड जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि भाजपा के गलत नीति को अवगत कराने के लिए कांग्रेस ने पदयात्रा कार्यक्रम शुरू किया है। इसके माध्यम से आम जनता भाजपा के गलत नीति से अवगत होंगे। भाजपा के गलत नीति से देश की आम जनता तबाह है। समय की भी अब मांग है देश मे सत्ता परिवर्तन की। भाजपा को उखाड़ फेंकने की। आने वाले 2024 के चुनाव में देश से भाजपा को जनता भगाने का काम करेगी। आज मुख्यमंत्री माननीय श्री हेमन्त सोरेन एक से एक ऐतिहासिक और साहसिक कार्य कर रहे हैं। महागठबंधन की सरकार ने 1932 खतियान के आधार पर स्थानीयता परिभाषित हम झारखंड के आदिवासियों को के अधिकारों की रक्षा करने का काम किया है। सत्ता और संसाधनों में उनकी भागीदारी देने का काम किया है। इस ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित निर्णय के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम बधाई के पात्र हैं। महागठबंधन सरकार के कार्य को देख हतोत्साहित हो चुकी भाजपा अब ईडी से समन जारी करवा रहा है। महागठबंधन के विधायकों के घर आयकर का छापा मरवा कर डरवाया जा रहा है। विधि व्यवस्था बनाए रखने में थाना प्रभारी अनिल लिंडा दल बल के साथ मुस्तैद रहे। मौके पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे

