अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को निखार कर देश में परचम लहराने वाली करँगागुड़ी गांव का होगा विकास

सिमडेगा:-उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव ने आर्दश ग्राम करंगागुड़ी गाँव जहां राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निखर कर देश में जिला का परंचम लहरा रहीं है, उस गाँव का भ्रमण किया। करंगागुड़ी नवाटोली में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संगीता के माता, पिता तथा झीपाटोली में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुष्मा और राष्ट्रीय खिलाड़ी ईभा केरकेट्टा के घर पहुंच अभिभावक गण से मुलाकात की। जो बेटी देश में जिले का नाम रोशन कर रही है, उनके अभिभावक गण को घर में बेहतर सुविधा हो, रोजगार का साधान, आजीविका का साधन, कृषि, पशुपालन जैसे महत्वपूर्ण कड़ी को ओर बेहतर करने, बनाने एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के जन्म भूमि करंगागुड़ी गांव को आर्दश गांव के रूप में परिवर्तित करने एवं गांव के चहमुखी विकास की दिशा में पदाधिकारी सहित ग्रामीणों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दियें।

आरसी उत्क्रमित मध्य विद्यालय करंगागुड़ी के परिसर में बन रहे हॉकी चट ग्राउण्ड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की समय अवधि को देखते हुए अविलम्ब हॉकी ग्राउण्ड का निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए खेल के क्षेत्र मे युवक, युवतियों के बीच सुपूर्द करने का निर्देश दिया। उपस्थित महिला हॉकी खिलाड़ी से भी उपायुक्त ने मुलाकात की। खिलाड़ियों के कहेनुसार ग्राउण्ड न होने के कारण ग्राउण्ड से बाहर बॉल लाना पड़ता था, जिससे समय और एनर्जी दोनो का नुकसान होता था, अब हमे ग्राउण्ड मिला, आगे और अच्छा खेल का प्रर्दशन करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी इस ग्राउण्ड से खेल की प्रतिभा का अजमाईस करते हुये हॉकी के प्रति होनहार बने, करंगागुड़ी से और हॉकी खिलाड़ी 6-7 निकले, इसी उद्देश्य के साथ हॉकी चट ग्राउण्ड का निर्माण किया जा रहा है।

ग्राउण्ड के अन्दर जितने शिद्दत से खेलते है, बाहर उसी कॉन्फिडेंस के साथ लोगों के बीच अपनी अदायगी पेश करें। उन्होने हॉकी ग्राउण्ड का कार्य कर रहे एजेन्सी से ग्राउण्ड के पानी निकासी के स्लोप को चारो दिशाओं में दुरूस्त करने का निर्देश दिया, पानी निकासी के साथ-साथ मिट्टी का कटाव न हो इसे सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होने करंगागुड़ी गांव के नवाटोली, रेंगारटोली, बरटोली, बाजुटोली, तेतरटोली, भण्डारटोली, देवदरहा, देवदरहा नवाटोली, भेलवाटोली, झीपाटोली, केसलईटोली एवं सेमरटोली कुल 11 टोला मिलकर एक करंगागुड़ी गांव बना है, को आर्दश ग्राम बनाने को लेकर नवाटोली एवं झीपाटोली का भ्रमण करते हुए विकास की संभावनाओं को तालाश। करंगागुड़ी गांव जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग की स्थिति को देखते हुए आईईओ के अभियंता को गांव के टोलो को जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग में आवागमन की सुलभ सुविधा बहाल की दिशा में प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया।

गांव में घर, नल एवं चापानल के समीप खुले में बहते पानी को देखते हुए सभी टोलो में सोख्ता पीट का निर्माण करने का निर्देश दिया। सुखा एवं गिला कचर प्रबंधन की व्यवस्था को गांव में बहाल करने की बात कही। करंगागुड़ी गांव भ्रमण के क्रम में कृषि योग्य भूमि बहुत हीं ज्यादा है, जहां स्थानीय ग्रामीण सालों भर कृषि कार्यों को करते हुए किसानी से बेहतर आय प्राप्त कर सकते है।सिंचाई हेतु तालाब का निर्माण का प्रस्ताव देने की बात कही। गांव के बच्चों को पढ़ने हेतु सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा। सोलर लिफ्ट एरिगेशन का भी प्रस्ताव देने की बात कही। जेटीडीएस के पदाधिकारी को गांव घुम कर हर टोला वाईज विभाग अन्तर्गत दी जाने वाली लाभों की प्लान करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।झपाटोली के कुछ दूर पर अवस्थित गिरमा नदी का ग्रामीणों संग पैदल कृषि योग्य भूमि से होते हुए नदी तक पहुंचे। जहां उन्होने सिचांई सुविधा बहाल की दिशा में अभियता सहित पदाधिकारी को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दियें।

Related posts

Leave a Comment