मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर झारखण्ड में अविलम्ब लगे राष्ट्रपति शासन-सावित्री देवी

सिमडेगा-राज्य बढ़ रहे दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ एवं कल लोहरदगा में महिला के साथ दो पुलिस जवानों द्वारा दुष्कर्म एवं दुमका के पेट्रोल कांड के घटना के बिरोध में भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया एवं हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो हेमंत सोरेन हाय है हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।पुतला दहन का नेतृत्व करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सावित्री देवी ने कहा की हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है अपराधी हावी हैं महिलाएं सुरक्षित नहीं है,महिलाएं घर से बाहर निकलने के लिए डर रही हैं झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राज्यपाल महोदय को हस्तक्षेप करनी चाहिए और अविलंब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बर्खास्त कर झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगानी चाहिए।


वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की झारखंड में शासन पूरी तरह पंगु हो चुकी है मुख्यमंत्री पूरी तरह नकारा हो चुके हैं इसीलिए झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है राज्य वासियों का तंत्र पर से भरोषा उठ गया है।श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि इस सरकार को 1 मिनट भी गद्दी में बैठने का हक नहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देनी चाहिए। मौके पर नगर अध्यक्ष सतनारायण प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद, रामविलास बड़ाईक ,नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष फुल सुंदरी देवी ,पिंकी प्रसाद, मनोज सारंगी ,कमला कुमारी ,इंदु देवी रागिनी राज ,जोगिंदर राम ,मंडल सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बड़ाईक, अनिरुद्ध सिंह, उत्तम केरकेटा ,कृष्णा ठाकुर, कमला कुमारी, इंदु देवी, बीरेंद्र पंडा ,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे

Related posts

Leave a Comment