विश्वकर्मा पूजा को लेकर ऑटो चालक एवं मजदूर संघ की हुई बैठक

सिमडेगा: सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में बुधवार को आगामी 17 सितंबर को होने वाले विश्वकर्मा पूजा को लेकर ऑटो चालक संघ एवं मजदूर संघ की आवश्यक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह के द्वारा की गई। इस मौके पर ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष अतुल बरला भी मौजूद रहे। जानकारी देते हुए मजदूर नेता राजेश सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को सिमडेगा नगर भवन में धूमधाम के साथ भगवान विश्वकर्मा के पूजा आयोजन किया जाएगा और इस दिन रंगारंग नागपुरिया प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें झारखंड के कई बड़े कलाकारों को बुलाया जाएगा उन्होंने आयोजन को लेकर ऑटो चालक संघ एवं मजदूरी यूनियन की सभी सदस्यों की भूमिका रहने की बात कही उन्होंने बताया कि 18 तारीख को धूमधाम के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी इसके बाद कार्यक्रम संपन्न हो उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन की जाएगी ।इसके लिए जल्दी बैठक का आयोजन होगा।

31

जोकबहार के डोंगापानी गांव में तेज बारिश के साथ बज्रपात की चपेट में चार मवेशी की मौत

सिमडेगा:सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकबहार पंचायत के डोंगापानी गांव में बुधवार को  हुए अचानक तेज बारिश की वजह से हुए बज्रपात की चपेट में आने से किसान का 4 मवेशी की मौत हो गयी। मामले की जानकारी पंचायत के मुखिया दुर्गा मुंडा को दी गई। इसके बाद मुखिया मामले की जानकारी लिए जहां पर बताया गया कि डोंगा पानी गांव निवासी बंधन जोजो नामक किसान बारिश से बचने के लिए अपने मवेशी को इमली पेड़ के नीचे बंद कर रखा था इस दौरान अचानक आकाश से बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से उसके चारों मवेशियों की मौत हो गई। किसान ने बताया की खेती बाड़ी की मौसम है ऐसे में उसकी मौसी की मौत होने से परिवार में आर्थिक संकट आप पड़ा उन्होंने विभाग सूचित मुआवजे की मांग की है जिस पर मुखिया ने कहा जल्द इस मामले को विभाग को सूचित कर उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

बिजली करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा, अस्पताल में उपचार जारी

सिमडेगा:बानो के बिंतुका में बिजली करंट की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया जिसे परिवार वालों ने इलाज के लिए सदा अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया है जहां उसकी उपचार चल रही है युवक की पहचान सुबलन बुढ़ के रूप में हुई। घटना के संबंध में उसकी मां ने बताया कि घर में बिजली खराबी थी जिसे बनाने के लिए उसके बेटे ने चालू लाइन में कोशिश किया इसी दौरान बिजली करंट की चपेट में आ गया और करंट इतनी जोरदार थी कि पूरे शरीर का 50% हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया और वहां पर युवक गिर गया बाद में परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उपचार चल रही है। इधर मामले की जानकारी देने पर कार्यपालक अभियंता विद्युत विशेश्वर मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की घटना सूचना बाद ही दुखद है उन्होंने किसी भी व्यक्ति को बिजली उपकरणों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की बात कही है।

0029

कांग्रेस एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू नायक ने किया ठेठईटांगर प्रखंड का दौरा

ठेठईटांगर :कांग्रेस एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनु नायक प्रखंड के अंतर्गत बाकचट्टा ,खरवागढा पंचायत  पहुंच कर सुनी ग्रामीणों की समस्या ग्रामीणों ने कहा कि हमारे बाकचट्टा में ग्रामीणों की संख्या करीब दो सौ से अधिक अनुसूचित जाति  अनुसूचित जनजाति निवास करते है। और आज तक हमारे इस समस्या को सुनने और देखने के लिए किसी तरह कोई ध्यान नही दे रहे हैं। आज तक हमारे गांव में बिजली , जलमिनार , ना ही बच्चों के लिए कोई आंगनबाड़ी केन्द्र बनाए गए हैं। हमारे इस गांव में करीब 60 से 70 बच्चो की संख्या है। जिसको सही ज्ञान नही मिल पा रहा है।आज भी इस घना जंगल के बीच में अंधेरा में बरसात के दिनों पर रहने को विवश हो गए हैं। हमारे बस्ती  में घुसने के लिए रोड तक नहीं है।इस तरह सभी समस्या को देखते हुए सोनू नायक ने कहा कि आपका गांव का जो समस्या है वे बहुत ही दुःख से भरी हुई है। इन सभी को देखते हुए जितना जल्द हो सके कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को अवगत कराएंगे। और इस तरह का जो समस्या है उससे बहुत जल्द दूर किया जायेगा।झारखंड महागठबंधन पार्टी की सरकार हर छोटे से छोटे गांव में घुस कर हर प्रकार की समस्या को दूर कर रहे हैं। और हर प्रकार की योजना चला रहे है। मौके पर जुनास बा, मनीवेल बा, जेवियर बा, रोशन बा, राजेश बा, दासू मांझी, सुमन मांझी,सुबास मांझी, सुबोन मांझी , रत्न मांझी, मनसाय मांझी जयपाल मांझी आदि ग्रामीण मौजूद थे।

आंगनबाड़ी सेविकाओं को गैस चूल्हा के उपयोग के बारे में दी गई जानकारी

बानो -बाल विकास परियोजना कार्यालय बानो  में बुधवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं को गैस चूल्हा के उपयोग पर दी गई जानकारी जिला परिषद बिरजो कंडुलना ने कहा  आज सरकार द्वारा सभी आंगन वाड़ी केंद्र को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है ।इसका उपयोग करें। इससे समय की भी बचत होती है।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने कहा कि आज सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसके तहत  आंगन वाड़ी केंद्र में गैस द्वारा बच्चों का खिचड़ी बनाया जाना भी महत्वपूर्ण योजना है। सन्तोष साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि बेवजह गैस को न जलाएं।सभी सामानों जमा करने के पश्चात ही गैस जलाएं। चूल्हा को हमेशा सिलिंडर से ऊँचाई स्थान पर रखें। गौरतलब को आंगनबाड़ी में धुएं से बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा इस कदम को उठाया गया है ताकि बारिश के महीने में भी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो और बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध हो सके

जे नाची से बांची” नारा देने वाले शख्सियत डॉक्टर रामदयाल मुंडा की पार्वती शर्मा इंटर कॉलेज में मनाई गई जयंती

सिमडेगा : पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज सिमडेगा में डॉ रामदयाल मुंडा की जयंती मनाई गई इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर के द्वारा दीप जलाते हुए डॉ रामदयाल मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर फूल माला अर्पित किया गया। उपस्थित शिक्षक एवं क्षेत्र कर्मचारियों सहित छात्रों को संबोधित करते प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर ने कहा कि डॉ रामदयाल मुंडा का जन्म 23 अगस्त 1939 को तमाड़ के देवरी गांव में हुआ था एवं उनकी मृत्यु 30 सितंबर 2011 को कैंसर से हो गई थी। डॉ रामदयाल मुंडा आदिवासी समाज के अगुवा थे।उन्होंने आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने में बहुमूल्य योगदान दिया है उनके द्वारा ही जे नाची से बांची का नारा दिया गया। डॉ रामदयाल मुंडा साहित्यकार, गीतकार थे डॉ रामदयाल मुंडा के प्रयास से रांची विश्वविद्यालय में जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की स्थापना 1980 में की गई एवं 1981 में जनजातीय क्षेत्रीय भाषा विभाग के पहले अध्यक्ष के रूप में इनका इनकी नियुक्ति हुई। 1986 में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ रामदयाल मुंडा को झारखंड के रविंद्र नाथ टैगोर के रूप में जाना जाता है। डॉ रामदयाल मुंडा झारखंड से राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले पहले व्यक्ति थे। श्री मुंडा को भारत सरकार द्वारा 2007 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा वर्ष 2010 में सांस्कृतिक योगदान हेतु पदमश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इनके द्वारा मुंडा और नागपुरी में गीत एवं कई किताब लिखे गए हैं सरहुल पर्व में जुलूस की शुरुवात इनके द्वारा ही किया गया था। हमे इनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।मौके पर शिक्षक दुर्गविजय सिंह देव द्वारा भी डॉ  रामदयाल मुंडा के द्वारा जो नारा दिया गया है उसे आगे बढ़ाने की बात कही गई,इससे पूर्व सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं छात्राओं द्वारा श्री मुंडा के तस्वीर पर फूल चढ़ा कर श्रधांजिल दी गई.मौके पर शिक्षक दुर्गविजय सिंह देव,आर के कासी,एलिजाबेथ केरकेट्टा, निशात अंजुम,मनोरमा सुनीता मिंज,राबिया तब्बसूम,किरण माला देवी,सतीश सिंह,रवि पाढ़ी,अनिमा कुमारी,अमृता कुमारी,मुख्य रूप से शामिल थे।

जहरीले सांप के डसने से 18 वर्षीय युवक की हुई मौत एक की हालत गंभीर

सिमडेगा: सिमडेगा में सर्पदंश के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिसकी वजह से लोगों की जान जा रही है। बुधवार को जहरीले सांप के डसने से जलडेगा की लंबोई बाजार टोली निवासी नेल्सन बुढ़ नामक युवक की सदर अस्पताल लाने के साथ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक अपने घर के जमीन में सोया हुआ था इसी दौरान जहरीले सांप ने दशा और किसी को पता नहीं चल बाद में उसकी हालत बिगड़ने लगी तब परिवार वालों ने आसपास अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी और सभी लोगों ने उसे वहां करते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल से मिलेगा लया इधर बुधवार को सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल सिमडेगा लाने के साथी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शरीर में जहर का फैलाव होने की वजह से उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया वहीं इसके अलावा कुटुंबिया डोंगापानी गांव में भी जहरीले सांप के डसने से 17 वर्षीय लुम्बा केरकेट्टा नामक युवक की तबीयत बिगड़ी जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से मिलेगा में भर्ती कराया इधर सदर अस्पताल में उसकी उपचार जारी है।

85,86

Translate »
error: Content is protected !!