सिमडेगा:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सिमडेगा जिले में “सरकार आपके द्वार कार्यक्रम” के तहत आगमन के मद्देनजर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना और जिला सचिव सफीक खान ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कोलेबिरा स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर बारीकी से स्थिति वस्तु का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी कार्यकर्ता अपनी भागीदारी शत प्रतिशत सुनिश्चित करते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन करे।मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली,जिला कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा, युवा मोर्चा जिला सचिव राजेश टोप्पो, जिला बीस सूत्री सदस्य फूलकुंवारी समद, प्रखंड सचिव वकील खान, प्रकाश बागे, प्रखंड उपाध्यक्ष जस्टिन डांग,मीडिया प्रभारी सनी रिज़वान,सुनीता नायक, अलबीन डांग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे l
सिमडेगा: सिमडेगा में ईसाई प्रचारक प्रोफेट बजिंदर सिंह के द्वारा आयोजित विशाल धार्मिक चंगाई सभा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से आई हुई 65 वर्षीय रितनी बाई नामक महिला लापता है। इधर परिवार वालों ने काफी खोजबीन किया, जब पता नहीं चल पाया तब जाकर शुक्रवार को सिमडेगा सदर थाने में आवेदन देखकर सनहा दर्ज कराते हुए खोजबीन की गुहार लगाई है, जानकारी देते हुए उसके बेटे ने बताया कि चंगाई सभा में शामिल होने के लिए उसकी मां को लाया गया था। उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी ,अचानक भीड़ के बीच उसकी मां कहीं चली गई और काफी देर तक खोजने का प्रयास किया गया लेकिन लाखों की उमड़ी भीड़ में प्रयास असफल रहा, दिनभर खोजने के बाद जब पता नहीं चला ।तब सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया है, इधर पुलिस अपने स्तर से पता लग रही है।
कैलाश धाम को विकसित करने के लिए सभी लोगों को मिलकर करना होगा सहयोग:सन्देश एक्का
ठेठईटांगर:प्रखंड के कर्रामुंडा कैलाश धाम में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 24 घंटे के अखंड हरी कीर्तन एवं रंगारंग देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ ।सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा झारखंड पार्टी जिला अध्यक्ष मतीयस बागे, अभय विश्वकर्मा रवि कुमार मांझी सोनू यादव ,समसेरा मुखिया सुरजन बड़ाईक शामिल हुए। आगंतुक अतिथियों के द्वारा विधिवत रिबन काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर झारखंड के कई बड़े मशहूर कलाकारों के द्वारा गीत संगीत से उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अपने संबोधन में संदेश एक्का कैलाश धाम जो दिन प्रतिदिन लगातार विख्यात होता जा रहा है यहां प्राकृतिक चट्टन के बीच में जो धार्मिक स्थान है वह वाकई अलौकिक है और यहां पर जो सच्चे मन से जो भी कुछ मांगता है उनकी मुरादे पूरी होती है और प्रशासन ने इसे पर्यटन स्थल की सूची में शामिल कर लिया है जो की सराहनीय है। आज जिस प्रकार यहां लोग उपस्थित होकर यहां पर तीन दिनों तक यहां पर पूजन पाठ किया इससे इस क्षेत्र में सुख समृद्धि बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना भी अपने आप में सराहनीय है, क्योंकि गीत संगीत और विलुप्त होती परंपरा को बचाना हम सभी का कर्तव्य है। इस धाम को विकसित करने के लिए झारखंड पार्टी लगातार प्रयासरत है और आने वाले दिनों में इसे पूरे देश विदेश तक प्रसिद्ध करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा इसके लिए समिति के सदस्य एवं झारखंड पार्टी मेहनत करेगी। इधर मंच संचालन कालो खलखो के द्वारा किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर बेहरा, सचिव रैंन सिंह, कोषाध्यक्ष शंभू बेहरा कपिलानंद प्रधान ,नारायण सिंह ,प्रकाश बेहरा, विनोद बड़ाईक,राजकुमार सिंह ,विजय महतो सहित कई लोग मौजूद रहे।
सिमडेगा:कोलेबिरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुजान मुंडा ने चंडीगढ़ के जाने माने मिनिस्ट्री प्रोफेट बजिन्दर सिंह के द्वारा प्रार्थना सह चंगाई सभा के दौरान जिले की गड़बड़ाई यातायात व अन्य व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया है। सुजान मुंडा ने कहा कि प्रशासन की गलती के कारण ही शहर की पूरी व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। सभा के दौरान अगर भगदड़ मच गई होती तो कल हजारों लोगों की मौत हो सकती थी। और इस भगदड़ को संभालने के लिए प्रशासन कुछ भी नहीं कर पाती। प्रशासन द्वारा लोकप्रिय व्यक्ति मिनिस्ट्री प्रोफेट बजिन्दर सिंह की सभा के लिए बीच शहर में सभा की अनुमति दिए जाने का नतीजा न सिर्फ सिमडेगा जिला वासियों को बल्कि दूर दराज से प्रार्थना सभा मे शामिल होने वाले लोगों, लंबी दूरी के वाहन चालकों को भुगतान पड़ा। इस परेशानी का शिकार स्कूली बच्चे भी हुए। प्रशासन को यह पता होना चाहिए था कि चंडीगढ़ के जाने माने मिनिस्ट्री प्रोफेट बजिन्दर सिंह कौन है और उनको चाहने वालों की संख्या कितनी है। इसी के अनुसार शहर के बाहर किनारे में सभा करने की अनुमति दी जानी थी। लेकिन अधिकारी इसको लेकर कोई जांच पड़ताल नहीं की और शहर में ही सभा करने की आसानी से अनुमति दे दी। अनुमति देने के बाद कोई तैयारी भी नहीं की। जब अचानक से भीड़ उमड़ने लगी तब व्यवस्था ठीक करने के लिए प्रशासन हड़बड़ाने लगा। लेकिन तब तक काफी बिलम्ब हो चुका था। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी। हर तरफ जाम की समस्या बन चुका था। 15 मिनट की दूरी वाले रास्ते मे लोगों को डेढ़ घँटे तक का समय जाने में लग रहा था। जाम में दर्जनों एम्बुलेंस फंसे रहे। स्कूली बच्चे भी घण्टो जाम में फंसे रहे। देर तक स्कूल से घर नहीं पहुंचने पर बच्चों के अभिभावक हैरान व परेशान रहे। बच्चों की तलाश में अथवा घर लाने के लिए घर से बाहर निकले अभिभावक भी जाम में फंस गए। शहर से लेकर एनएच की यातायत व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई। प्रशासन के साथ साथ आयोजन कमेटी की लापवाही के कारण जिले की भी बदनामी हुई। दूर दराज से पहुंचे लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। खाने पीने से लेकर अन्य चीजों के लिए बाहर से आये लोग परेशान दिखे। जिले की व्यवस्था देखकर बाहर से आए लोग भी हैरान व परेशान दिखे। ऐसे प्रचलित एवं लोकप्रिय व्यक्ति का सभा करने के लिए प्रशासन को शहर से किनारे में सभा करने की अनुमति दिया जाना था। अनुमति देने के साथ साथ व्यवस्था भी दुरुस्त रखनी चाहिए थी। पर प्रशासन ने ऐसा करना जरूरी नहीं समझा। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा। जाम के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से एक की मौत भी होने की बातें आई है। प्रशासन मृतक के परिजनों को न्याय दे। उन्हें मुआवजा दे। आज अगर कोई आम आदमी रहता तो उसपर लापवाही का आरोप लगा प्रशासन द्वारा करवाई की जा चुकी होती। ऐसे में लापरवाह अधिकारियों पर भी करवाई होनी चाहिए। साथ ही प्रशासन को 20 से 30 हजार की ही भीड़ जुटने की झूठी जानकारी देकर गुमराह करने वाले समिति के लोगों पर भी प्रशासन करवाई करे। सुजान ने कहा कि वे लापरवाह अधिकारियों पर करवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को आवेदन देकर मांग करेंगे।
सिमडेगा-बांसजोर मंडल भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल श्रद्धानंद बेसरा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिलकर गोवर्धन सिंह के परिवार को जल्द इंसाफ देने एवं हत्यारे को पकड़ने की मांग की।गौरतलब है कि तारगा निवासी कोमली देवी के पति गोवर्द्धन सिंह की हत्या दिनांक 30.08.2023 को कर दी गयी थी।कोमली देवी ने आवेदन देकर कुछ लोगों पर शंका जाहिर की है उसे पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोषी बक्से नहीं जाएंगे मामले का जल्द अनुसंधान कर दोषी सलाखों के पीछे रहेंगे।मौके पर श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि सिमडेगा पुलिस कप्तान पर पूरा भरोसा है कि पीड़िता को न्याय मिलेगा और दोषी जल्द पकड़े जाएंगे।मोके पर बांसजोर मंडल अध्यक्ष तपेश्वर साहू तुलसी कुमार साहु, सुदर्शन सिंह, मोती लाल, लोबो सिंह, चांदनी देवी, कोमली देवी, सिता देवी, सावित्री देवी आरती देवी, सुखमनी देवी, लक्ष्मण सिंह, मदन सिंह, सुदर्शन सिंह, बिलासो सिंह,चरण सिंह, केशव सिंह, बलिराम सिंह, सोमरू सिंह इत्यादि महिला पुरुष उपस्थित थे।
सिमडेगा:मासूम क्लब द्वारा खैरनटाेली स्कूल मैदान में आयाेजित पत्रकार आमिर हाशमी स्मृति क्रिकेट प्रतियाेगिता का शुक्रवार काे कुल दाे मैच खेले गए। पहला मैच मासूम क्रिकेट क्लब बनाम हैप्पी आटाेमाेबाइल्स काेलेबिरा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैप्पी ऑटाेमाेबाइल्स की टीम निर्धारित दस ओवर में मात्र 46 रन ही बना सकी। इसके बाद जवाबी पारी खेलने उतरी मासूम क्लब की टीम सात विकट स उक्त मैच काे जीतते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया। उक्त मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मासूम क्लब के माे.हम्माद काे दिया गया। इसके बाद प्रतियाेगिता का तीसरा क्वार्टर फाईनल मैच मासूम क्लब बनाम एसीसी सिमडेगा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीसी की टीम निर्घारित दस ओवर में 98 रनाें का सम्मानजनक स्काेर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी मासूम क्लब की टीम आठ विकेट शेष रहते ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मासूम के मामून काे दिया गया। इससे पूर्व मैच की शुरूआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला शिक्षा अधीक्षक बिनाेद कुमार ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर किया। डीएसई ने खिलाड़ियाें काे शुभकामना देते हुए कहा कि खेल से आपसी सदभावना मजबुत हाेती है। जहां सदभावना मजबुत हाेगी वहां सभी समस्याओ का समाधान आसानी से हाे जाता है। इसलिए समाज में खेल काे बड़ा महत्व दिया गया है। प्रतियाेगिता काे सफल बनाने में सरफराज पिंटू,मामून,इरफान,अहमद आदि याेगदान रहे हैं।
सिमडेगा: शहरी क्षेत्र के साहू मोहल्ला में एक महिला बिजली करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई महिला की पहचान सब्बा परवीन के रूप में हुई। बताया गया कि वह अपने कुआं में कपड़ा धोने के लिए जा रही थी। इसी दौरान वाशिंग मशीन के लिए बिजली पलक को लग रही थी ।इसी दौरान करंट की चपेट में आ गई और आसपास मदद नहीं मिलने की वजह से मौके पर ही बेहोश हो गई थी। परिवार वाले उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा लाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सफीक खान सेंट्रल अंजुमन के सदर मोहम्मद ग्यास साहित्य कई लोग सदर अस्पताल से सिमडेगा पहुंचे एवं सिविल सर्जन से मुलाकात करते हुए तत्काल पोस्टमार्टम कराने की बात कही ,वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शो परिजनों को सौंप दिया गया।
जलडेगा:विकसित भारत संकल्प यात्रा”का जागरूकता रथ शुक्रवार को जलडेगा प्रखंड पहुंचा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंचल अधिकारी मधुश्री मिश्रा के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय परिसर और लम्बोई में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, किसान, छात्राएं, महिला स्वयं सहयता समूह और ग्रामीण जनता के मध्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजना यथा आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा, किसान सम्मान निधि, पीएम पोषण अभियान, जल जीवन मिशन, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि तहत लाभ प्राप्त करने तथा योजना से संबंधित समस्त जानकारी को जागरूकता के विभिन्न साधनों द्वारा साझा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत अंतर्गत संचालित योजनाओं के सफल लाभार्थी द्वारा आमजन के साथ अपना अनुभव साझा कर सत्र सतत कृषि गतिविधियों के संदर्भ में भी प्रगतिशील किसानों को अवगत करवाया गया। बच्चों में क्विज प्रतियोगिता के साथ साथ जैविक खेती को लेकर धरती कहे पुकार के थीम पर जेएसएलपीएस से जुड़ी समुह की दीदियों के द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। अनुभव साझा करते समय महिलाओं ने कहा ने कहा की उज्जवला योजना का लाभ लेने से अब मेरा रसोई धुआं मुक्त हो गया, समय की बचत होती है जिससे बच्चों को पढ़ाने में समय मिलता है। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया वहीं, किसानों को सरसो बीज, खाद दिया गया। अंचल अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण, एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल, धोती साड़ी दिया गया।कार्यक्रम में प्रमुख जुसाफ लुगून, जिप सदस्य रोजालिया शान्ता कन्डुलना, सांसद प्रतिनिधि सुजान मुंडा, मुखिया शिशिर डांग, बालमुनी लुगून, मुकूट समद, जानकी देवी, पूर्व मुखिया जयमिला लुगुन, सुभाष साहू, मोतीलाल ओहदार, भोला साहू सहित प्रखंड सह अंचल के विभागीय अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।