डूमरी में लेवी मांगने वाले नक्सलियों का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

डूमरी:– 02 जनवरी 2025: संध्या 19.30 बजे कांड के वादी राजेश कुमार केशरी द्वारा दिए गए आवेदन पर एक नया मामला दर्ज किया गया है। वादी के मोबाइल नंबर पर पीएलएफआई संगठन के परमेश्वर गोप के नाम से लेवी की मांग की गई थी। जब वादी ने लेवी देने से इनकार किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर ललित कुमार मीणा ने छापामारी दल का गठन किया। अनुसंधान के दौरान, हेमन्त गुप्ता नामक आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, जिसने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि चैनपुर के धाना होटल से एक महिला का फोन चोरी किया था, जिसका सिम कार्ड उसने अवैध रूप से प्राप्त किया और महिला को फोन लौटा दिया, लेकिन सिम कार्ड अपने पास रख लिया।आरोपी ने बताया कि वर्ष 2020 में जेल में पहाड़ी चीता नक्सली ग्रुप के एरिया कमांडर रामअवतार साहू से उसकी मुलाकात हुई थी। जेल से छूटने के बाद, दोनों ने मिलकर डुमरी के धनी लोगों से लेवी वसूलने की योजना बनाई। 02 जनवरी 2025 को गुमला थाना के टॉवर चौक के पास राजेश केशरी, संदीप गुप्ता और जुन उराँव से लेवी की मांग की गई।इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची में रामाअवतार साहु (उर्फ रामा) और हेमन्त गुप्ता शामिल हैं। रामाअवतार साहु का पूर्व में नक्सली गतिविधियों में सहभागिता का इतिहास रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक एंड्रॉइड मोबाइल और दोनों आरोपियों के मोबाइल बरामद किए हैं। छापामारी दल में थाना प्रभारी अनुज कुमार, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, और एसएसबी के सशस्त्र बल शामिल थे।यह कार्रवाई नक्सली गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का एक और उदाहरण है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए तत्पर है।

चैनपुर पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया,वर्षों से है फरार

चैनपुर:– चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष अभियान के तहत फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाने का कार्य किया। यह कार्रवाई चैनपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 23/2021 के तहत की गई, जिसमें अभियुक्त सुबोध तिग्गा, पिता सुशील तिग्गा, रामपुर बरटोली का निवासी है।थाना प्रभारी कुंदन चौधरी के अनुसार, सुबोध तिग्गा कई वर्षों से फरार चल रहा था। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने स्थानीय गांव के लोगों के बीच ढोल नगाड़ा बजाकर इश्तेहार चिपकाने का निर्णय लिया। इस दौरान चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसई अशोक कुमार एवं थाना के अन्य जवान भी मौजूद थे।पुलिस ने गांव में इश्तेहार चिपकाकर स्थानीय लोगों को इस अभियुक्त के बारे में जागरूक किया और उसके बारे में जानकारी देने की अपील की। इस प्रकार के अभियानों से पुलिस का उद्देश्य न केवल फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को सुनिश्चित करना है, बल्कि स्थानीय समुदाय में कानून के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है।पुलिस ने बताया कि अगर किसी को अभियुक्त की ठिकाना के बारे में जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। यह कार्रवाई कानून के प्रति सामुदायिक भागीदारी और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

ससुर के घर आए दामाद की कुंवा में डूबने से हुई मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में कर भेजा गुमला

घाघरा:– घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा महुवाटोली अपने ससुर राजदेव भगत के घर पहुंचे गुमला बैरसा नकटी टोली निवासी महरु उरांव 40 वर्षीय की कुंवा में डूबने से मौत हो गई।वहीं घाघरा थाना में सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महरु उरांव अपने परिवार के साथ मेहमानी ससुर घर नवडीहा महुआ टोली गांव शुक्रवार को आया था। वहीं शनिवार की देर रात शौच करने की बात कह कर घर से निकला। और अंधेरा होने और कुवा का मुंडेरा नहीं होने के कारण कुंवा में गिर गया। कुछ देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन बाहर खोजबीन किया तो पता चला कि कुवा में गिर गया है और उसकी मौत हो गई है। वहीं काफी देर रात होने के कारण शव को नहीं निकाला जा सका। वहीं शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना परिजन द्वारा दिया गया। जिसके बाद शव को कुआं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया गया। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

चैनपुर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

चैनपुर :– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को पुलिस अधीक्षक गुमला, शंभू सिंह के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत चैनपुर के लुथरन मैदान में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट की अगुवाई चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया शोभा देवी, शुशीला दीपक मिंज, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, पंचायत समिति सदस्य अनीता उरांव और थाना प्रभारी कुंदन चौधरी एवं एएसई नंदकिशोर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और गेंद को किक मारकर किया गया। टूर्नामेंट की पहली प्रतियोगिता चैनपुर और बेंदोरा के बीच खेली गई, जिसमें बेंदोरा की टीम ने जीत हासिल की।जनप्रतिनिधि ने खिलाड़ियों को कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे भी हमारी तरह ही हैं। उन्होंने सड़क पर सुरक्षा के नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने की अपील की। थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने युवाओं को जागरूक रहने की सलाह दी और उन्हें चेताया कि मोबाइल पर आने वाले फ़्रॉड कॉल्स का शिकार न बनें और घर के परिजनों को बताए। खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना से खेलने और आपस में झगड़ा न करने की अपील की। इस आयोजन में चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एएसई नंदकिशोर कुमार, शोभा देवी,तेरेषा लकड़ा, अनीता एक्का, दीपक खलखो, कमल करकेट्टा,सुशील दीपक मिंज,मधुरा मिंज प्रमोद खलखो और अनीता सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।इस प्रकार, सामुदायिक पुलिसिंग के इस पहल से न केवल खेल को बढ़ावा मिला, बल्कि स्थानीय समुदाय में पुलिस और जनता के बीच एक सकारात्मक संवाद भी स्थापित हुआ।

अंधविश्वास में बुजुर्ग को मारपीट कर जलती चिता में फेंका, हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

गुमला:– गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोराम्बी गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां जलती चिता में बुजुर्ग व्यक्ति को ज़िंदा झोक दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कल गांव की वृद्ध महिला मंगरी उरांव की कुआ में नहाने के दौरान फिसलकर डूबने से मौत हो गयी थी। महिला का शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन गांव ले आये। जहा शाम में मृत महिला का अन्तिम संस्कार के लिये ले गये। जहा मृतक वृद्ध बुधेश्वर उरांव भी गया था। उसी दौरान मृतका मंगरी उरांव का भाई झाड़ी उरांव, बेटा करमपाल उरांव सहित अन्य ने 60 वर्षीय वृद्ध बुधेश्वर उरांव को मारपीट कर जलती चिता में झोंक दिया, घटना में वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी। इधर मृतक के घर नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई तब गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा में घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद सुबह में परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने चीता में जला हुआ शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुमला पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक पहले ओझामति का काम करता था। ग्रामीण दबे जुबान से डायन बिसाही के शक में हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है।

8 वर्षीय लड़की को बंदूक की छर्रे से चोट, पुलिस कर रही जांच

चैनपुर:– कुरूमगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सकरा पहाड़ टोली में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 8 वर्षीय अनुष्का, पिता स्व. विशु उरांव, को उसके घर में भरे हुए बंधुआ बंदूक के फायर से गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय लगभग सुबह 11:00 बजे हुई, जब अनुष्का को बंदूक के छर्रे से पेट में चोट लगी।परिजनों ने इस गंभीर घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और घायल बच्ची को तत्काल गुमला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के RIMS अस्पताल में रेफर किया है।पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अनुष्का के घर से भरी हुई बंधुआ बंदूक बरामद कर ली है। पुलिस ने जख्मी बच्ची और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है।पुलिस ने इस घटना को लेकर लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर मदद मिल सके। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और पुलिस ने पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

किसान के खेत से धान ढोया, नशे में आकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या

चैनपुर:– चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेग गांव में एक व्यक्ति की लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सुशील खलखो है, जो कि पिता का नाम अथनश खलखो है। घटना की जानकारी के अनुसार, सुशील और अरुण लकड़ा ने मिलकर कुछ समय पहले एक किसान के खेत से धान ढोया था। इसके बाद दोनों ने शराब का सेवन किया।शराब पीने के दौरान अरुण और सुशील के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इसी दौरान, गुस्से में आकर अरुण ने बांस के डंडे से सुशील पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसई दिनेश कुमार और एएसई नंदकिशोर कुमार सहित थाना के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने अरुण लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया और घटना की पूरी जानकारी ली।मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस घटना ने स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बना दिया है और लोग न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

चैनपुर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, चालकों में हड़कंप

चैनपुर: पुलिस अधीक्षक गुमला शंभु सिंह के आदेश पर चैनपुर पुलिस ने एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थानाप्रभारी कुंदन चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को थाना गेट, करूमगाड़ मोड़, पीपल चौक और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सहित कई कागजातों की जांच की। चार पहिया वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली गई। बगैर हेलमेट और वाहन के कागजातों में त्रुटि पाए जाने पर 50 बाइक चालकों का चालान काटा गया।वाहन चेकिंग के चलते चालकों में हड़कंप मच गया, और कई चालक रास्ता बदलकर गलियों से निकलते हुए देखे गए। इस अभियान में थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसआई अशोक कुमार, एएसई नंदकिशोर कुमार और अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।इस प्रकार के सघन जांच अभियानों से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Translate »
error: Content is protected !!