अंधविश्वास में बुजुर्ग को मारपीट कर जलती चिता में फेंका, हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

गुमला:– गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोराम्बी गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां जलती चिता में बुजुर्ग व्यक्ति को ज़िंदा झोक दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कल गांव की वृद्ध महिला मंगरी उरांव की कुआ में नहाने के दौरान फिसलकर डूबने से मौत हो गयी थी। महिला का शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन गांव ले आये। जहा शाम में मृत महिला का अन्तिम संस्कार के लिये ले गये। जहा मृतक वृद्ध बुधेश्वर उरांव भी गया था। उसी दौरान मृतका मंगरी उरांव का भाई झाड़ी उरांव, बेटा करमपाल उरांव सहित अन्य ने 60 वर्षीय वृद्ध बुधेश्वर उरांव को मारपीट कर जलती चिता में झोंक दिया, घटना में वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी। इधर मृतक के घर नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई तब गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा में घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद सुबह में परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने चीता में जला हुआ शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुमला पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक पहले ओझामति का काम करता था। ग्रामीण दबे जुबान से डायन बिसाही के शक में हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है।

8 वर्षीय लड़की को बंदूक की छर्रे से चोट, पुलिस कर रही जांच

चैनपुर:– कुरूमगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सकरा पहाड़ टोली में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 8 वर्षीय अनुष्का, पिता स्व. विशु उरांव, को उसके घर में भरे हुए बंधुआ बंदूक के फायर से गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय लगभग सुबह 11:00 बजे हुई, जब अनुष्का को बंदूक के छर्रे से पेट में चोट लगी।परिजनों ने इस गंभीर घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और घायल बच्ची को तत्काल गुमला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के RIMS अस्पताल में रेफर किया है।पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अनुष्का के घर से भरी हुई बंधुआ बंदूक बरामद कर ली है। पुलिस ने जख्मी बच्ची और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है।पुलिस ने इस घटना को लेकर लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर मदद मिल सके। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और पुलिस ने पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

किसान के खेत से धान ढोया, नशे में आकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या

चैनपुर:– चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेग गांव में एक व्यक्ति की लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सुशील खलखो है, जो कि पिता का नाम अथनश खलखो है। घटना की जानकारी के अनुसार, सुशील और अरुण लकड़ा ने मिलकर कुछ समय पहले एक किसान के खेत से धान ढोया था। इसके बाद दोनों ने शराब का सेवन किया।शराब पीने के दौरान अरुण और सुशील के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इसी दौरान, गुस्से में आकर अरुण ने बांस के डंडे से सुशील पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसई दिनेश कुमार और एएसई नंदकिशोर कुमार सहित थाना के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने अरुण लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया और घटना की पूरी जानकारी ली।मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस घटना ने स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बना दिया है और लोग न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

चैनपुर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, चालकों में हड़कंप

चैनपुर: पुलिस अधीक्षक गुमला शंभु सिंह के आदेश पर चैनपुर पुलिस ने एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थानाप्रभारी कुंदन चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को थाना गेट, करूमगाड़ मोड़, पीपल चौक और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सहित कई कागजातों की जांच की। चार पहिया वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली गई। बगैर हेलमेट और वाहन के कागजातों में त्रुटि पाए जाने पर 50 बाइक चालकों का चालान काटा गया।वाहन चेकिंग के चलते चालकों में हड़कंप मच गया, और कई चालक रास्ता बदलकर गलियों से निकलते हुए देखे गए। इस अभियान में थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसआई अशोक कुमार, एएसई नंदकिशोर कुमार और अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।इस प्रकार के सघन जांच अभियानों से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन,समाधान की दी सलाह दी

चैनपुर:–पुलिस अधीक्षक गुमला के आदेशानुसार चैनपुर थाना परिसर में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मामले जैसे जमीन विवाद, प्रेम प्रसंग, और पैसे के लेन-देन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।कार्यक्रम में सर्किल इंपेक्ट महेंद्र कुमार करमाली, थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसई अशोक कुमार, सीई मुनेश्वर सिंह,जिप सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, पोलीदोर एक्का, दीपक खलखो सहित चैनपुर प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना था। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुलकर व्यक्त किया, जिससे पुलिस और प्रशासन को जनसुनवाई के दौरान आवश्यक कदम उठाने का अवसर मिला।इस पहल से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद बंधी है।

oplus_2
कुरुमगाड़ मोड़ पर बाइक में आग लगने का मामला, लोगों में डर

चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के कुरुमगाड़ मोड़ के समीप एक मोटर साइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमला से कुरुमगाड़ में एक शादी में शामिल होने आए किशन लोहारा की एन एस 200 बाइक रात लगभग 12 बजे जल कर खाक हो गई। किशन लोहारा ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक को घर के सामने खड़ा किया था, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर किसी ने उसकी बाइक में आग लगा दी।ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफी तेज थी और जल्द ही बाइक धू-धू कर जल गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस प्रकार की घटनाएं न केवल लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि सुरक्षा को भी खतरे में डालती हैं। करूंगाड़ थाना प्रभारी वि के मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

चैनपुर में डायन बिसाही के खिलाफ नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक

चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड में हाल ही में आयोजित एक जागरूकता अभियान ने डायन बिसाही जैसे भयानक अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को सचेत किया। इस अभियान में नुक्कड़ नाटक का सहारा लिया गया, जिसमें नाटक के माध्यम से दर्शकों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि डायन बिसाही एक झूठा और निराधार विश्वास है।नाटक में कलाकारों ने विभिन्न दृश्य प्रस्तुत कर दर्शकों को यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास में न पड़ें। उन्होंने बताया कि बीमारियों का इलाज हमेशा चिकित्सकीय संस्थानों में जाकर कराना चाहिए, न कि अंधविश्वासियों के चक्कर में।अभियान में शामिल लोगों ने चिकित्सकीय सुविधा का महत्व समझा और यह भी बताया गया कि जीवन अनमोल है। इसलिए इसे सजोकर रखना और भविष्य को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है।इस प्रकार के आयोजनों से लोगों में अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता बढ़ती है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलती है। चैनपुर प्रखंड में ऐसे और कार्यक्रमों की आवश्यकता है ताकि सभी को सही जानकारी मिल सके और वे अंधविश्वास से बच सकें।

दिल्ली में डुमरी के प्रवासी मजदूर के पुत्र ने की आत्महत्या

डूमरी -डुमरी थाना क्षेत्र के खेतली गाँव के प्रवासी मजदूर जय मुकुट तिग्गा का 19 वर्षीय पुत्र प्रेम रोहित तिग्गा ने 10 दिसंबर 2024 को दिल्ली में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। दिल्ली पुलिस ने मृतक का शव कुम्हार मोहल्ला, जसोला विलेज, जामिया नगर, दक्षिणी दिल्ली से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, और फिर इसे परिजनों को सौंप दिया।गुमला जिला के भरनो प्रखंड के कांग्रेस उपाध्यक्ष अजहर अली के प्रयासों से मृतक के अंतिम संस्कार का प्रबंध किया गया। धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने के लिए शीत गृह में शव रखने की व्यवस्था में कठिनाई का सामना करना पड़ा। लेकिन अजहर अली के प्रयास से दिल्ली के शीत गृह में शव रखने के लिए जगह मिल गई।प्रेम रोहित तिग्गा का अंतिम संस्कार आज बुराड़ी चर्च स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।

सौर लाइट वितरण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नागरिक कल्याण की पहल

चैनपुर– चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के कुरुमगाड़ में 32वीं बटालियन एसएसबी की ‘डी कंपनी’ ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत जरूरतमंद व्यक्तियों को सौर लाइट वितरित किया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम कमांडेंट श्री राजेश कुमार सिंह के अगवाई में किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार करना है।कार्यक्रम में उप कमांडेंट श्री सम्राट दिव्यजीत चंद्रजीत और कुरुमगढ़ थाना के अधिकारी की उपस्थिति ने इस पहल को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुरुमगढ़, श्री रवि बेक, तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।सौर लाइट्स के वितरण का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर जीवनशैली और सुरक्षा प्रदान करना है। इस पहल से स्थानीय निवासियों को रात के समय बेहतर रोशनी मिलेगी, जिससे उनकी सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार होगा।यह कार्यक्रम न केवल स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि यह उनके जीवन को सुरक्षित और आरामदायक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। सौर लाइट्स का उपयोग कर, इन ग्रामीण इलाकों में अंधेरे का डर कम होगा और लोग रात के समय बेहतर तरीके से कार्य कर सकेंगे।इस कार्यक्रम की सफलता से यह स्पष्ट होता है कि सुरक्षा बल केवल सुरक्षा में ही नहीं, बल्कि सामाजिक कल्याण में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आने वाले समय में इस प्रकार के और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की उम्मीद है, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थायी लाभ मिल सके। इस पहल को लेकर स्थानीय समुदायों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है, और लोग इस प्रयास के लिए एसएसबी के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

केडेंग सोनाटोली गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

चैनपुर:– चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेग सोनाटोली में गांव के रामचंद्र लोहरा पिता दसवां लोहरा उम्र लगभग 42 वर्ष ने अपने घर के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।गुरूवार की सुबह उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और गांव के एक व्यक्ति को टांगी से मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना चैनपुर थाना को दी जिसके बाद चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी अपने दल बल के साथ गांव पहुंचे और आरोपी को घर में ढुढंने लगे तो देखा गया कि उसने घर के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसई अशोक कुमार सही चैनपुर थाना के जवान ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गुमला भेज दिया है।

Translate »
error: Content is protected !!