कुरडेग केरसई बोलबा का तूफानी दौरा, केरसई पावर सब स्टेशन का किया उदघाटन

केरसई-केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद  अर्जुन मुंडा का शनिवार को कुरडेग केरसई बनदुर्गा एवं बोलबा का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया।केरसई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा केरसई की जनता ने मुझे वोट देकर सांसद और मंत्री बनाया इस के लिए यहाँ की जनता का आभारी हूँ। केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आवास हर घर नल जल योजना जैसे कई योजनाएं चला रहीं हैं जिसका लाभ ग्रामीण उठा रहे हैं।साथ ही केंद्रीय मंत्री ने प्रखंड के बीडीओ सीओ को एड्रेस करते हुए कहा कि आप यहाँ से प्रधानमंत्री आवास के लिए सूची भेजें, मैं केंद्र सरकार से पैसा दिलाऊंगा,साथ ही केंद्रीय मंत्री ने केरसई पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने ठाना है कि एक भी गाँव बिधुत विहीन नही रहेगी केंद्र सरकार ने राशि की स्वीकृति दे दी है जल्द ही बचे हुए गाँव मे विद्युतीकरण की जाएगी।मौके पर स्वागत भाषण करते हुए मंडल अध्यक्ष मानकीलाल ने कहा कि केरसई की धरती पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत है साथ ही मंडल अध्यक्ष ने बिजली समस्याओं का जिक्र किया जिसका निराकरण करने की बात कही।प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने केरसई की समस्याओं जैसे स्वास्थ्य डॉक्टरों की नियुक्ति हर घर नल योजना का लाभ प्रत्येक घर को मिले ऐसी व्यवस्था साफ पानी नहीं मिलने की समस्या सहित कई अन्य समस्याओं को रखा।मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री बुलेश्वर प्रसाद ने किया।इससे पूर्व भाजपा के विकास कार्य से प्रभावित होगा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जाकिर खान ने केंद्रीय मंत्री के हाथों माला पहन कर भाजपा की सदस्यता ली।मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, पूर्व बिधायक विमला प्रधान ,सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, नप उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ,श्रद्धानंद बेसरा ,प्रमुख तरण भोय ,उपप्रमुख अनिता देवी ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार,महामंत्री दिपक पूरी ,बासेन मुखिया सत्या देवी ,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार ,एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र बड़ाईक,  किसान मोर्चा अध्यक्ष रामविलास राणा ,एससी मोर्चा अध्यक्ष देवनारायण देहरी ,उपाध्यक्ष कैलाश मेहर, दिलीप बड़ाईक, प्रभु प्रसाद, अरविंद यादव ,सुजान मुंडा, संदीप कुमार ,सुरेश प्रसाद ,दीपनारायण दास रामविलास बड़ाईक ,बसंत माझी, नवीन सिंह ,फनी भूषण शाह, चंदन कसेरा, अजय ,रोहित ,अवधेश प्रसाद सहित हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गुमला:भाजयुमो बसिया मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

गुमला:बसिया:बसिया मंडल भाजयुमो की आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो झारखंड के प्रदेश मंत्री आजात शत्रु उपस्थित रहे॥ सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम गाकर कार्यक्रम की सुरूवात की गई॥
बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजयुमो के द्वारा आगामी कार्यक्रम को लेकर रहा इस संबंध में आजात शत्रु ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सरकार के विगत सात साल के उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना है जिससे अधिक से अधिक लोग हमारी विचारधारा से प्रभावित होकर हमसे जुड़े और हमारा संगठन और भी मजबूत हो, साथ ही भाजयुमो गुमला के जिला अध्यक्ष रवींद्र सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का जिन्हें लाभ मिला है उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जानना है और साथ ही कैंप लगाकर जिन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा उनको सूचीबद्ध करके उन्हें भी लाभ दिलाना है जिससे आम जनता को लाभ मिले साथ ही भाजयुमो गुमला जिला मंत्री नितेश गुप्ता (प्रिंस) ने भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बातो को विस्तारपूर्वक रखा॥ तत्पश्चात मंडल महामंत्री रमा पांडेय ने धन्यवाद ग्यापन कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की, बैठक में भाजयुमो गुमला नगर अध्यक्ष अनुप कुमार, मंडल अध्यक्ष बसिया पिंटू सिंह, संदीप चौधरी एवं सभी भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे॥

राज्यसभा में एसटी बिल पास होने पर ठेठईटांगर जोराम में भोक्ता समाज ने मनाया जश्न

ठेठईटांगर :प्रखंड के जोराम में खरवार भोगता समाज द्वारा एसटी में शामिल किए जाने की बिल के  राज्य सभा में पास होने पर सिमडेगा जिला खरवार भोगता समाज विकास संघ जिला कमेटी ने ठेठईटांगर जोराम स्कूल के ईंद मैदान में आतिशबाजी कर भरपूर चढ़बढ़ कर  ज़ोरदार  के साथ में जश्न मनाया। साथ ही  मिठाई बांटते हुए , नाचते-गाते एक दूसरे के गालों पर अबीर गुलाल लगाते हुए भरपूर प्यार आशीर्वाद और एक दूसरे को बधाई दी। वही जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य सभा सांसद समीर उरांव सहित सभी समर्थक मंत्री और जन प्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया  मौके पर भोक्ता समाज के जगरनाथ प्रधान, रामनाथ प्रधान, राजू प्रधान, बसंत प्रधान, जयंत प्रधान, गुड्डू प्रधान, संजय प्रधान अरविंद प्रधान,अशोक प्रधान सहित भोगता समाज के लोग हजारों की संख्या में शामिल थे।

सेवा सप्ताह के निमित्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच किया फ़ल वितरण

सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत दिनांक 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है इसी निमित्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल जाकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया एवं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सेवा सप्ताह कार्यक्रम में भाग लेते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्रत्येक दिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ न कुछ कार्यक्रम किया जाएगा।वहीँ श्रद्धानन्द बेसरा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है अंतिम व्यक्ति तक बिकास पहुंचना एवं जरूरतमंदों को मदद करना।मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर महामंत्री दिपक पूरी सतीश पांडेय अनूप प्रसाद नवीन सिंह महिला जिलाध्यक्ष सावित्री देवी संतोष बामलिया शिखा अग्रवाल पिंकी प्रसाद मौजूद थे।

भाजपा स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम, जिला कार्यालय में बैठक हुई संपन्न

सिमडेगा:भाजपा सिमडेगा जिला कार्यालय में सोमवार को एक आवश्यक बैठक नगर महामंत्री अशोक रजक के अध्यक्षता में रखी गयी।बैठक में आगामी पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल 2022 को अनेक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 6 अप्रैल 2022 को अपने अपने घरों में पार्टी झंडा लगाने के बाद प्रातः 8:00 बजे झूलन सिंह चौक स्थित नगर नगर भवन के सामने बीरू मंडल, सेवई मंडल, नगर कमेटी एवं जिला में निवास करने वाले सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना है। इसके उपरांत शोभा यात्रा का रूप देते हुए प्रिंस चौक तक जाना जायेगे और वापस मेन रोड होते हुए जिला मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में पहुंच शोभा यात्रा को समाप्त करेगे। इसके साथ ही जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक द्वारा जिला कार्यालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा ।उसके उपरांत जिला कार्यालय में ही दिन के 10:00 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनना है। उसके उपरांत पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले आगामी कार्यक्रमों का रूपरेखा तैयार किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ,सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिग्विजय सिंह देव, जिला महामंत्री दीपक पुरी ,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ,जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद ,नगर अध्यक्ष नंदिनी दास, जिला सदस्य घनश्याम सिंह ,महेश साहू ,अजय सिंह ,कृष्णा महतो ,अशोक रजक ,मनोज साय, आशीष पासवान ,मोहन बड़ाईक समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थिय थे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रयास पर कोलेबिरा-मनोहरपुर को मिला डबल लेन सड़क की सौगात

सिमडेगा:-कोलेबिरा मनोहरपुर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है।केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा के प्रयास से सड़क एवं परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोलेबिरा मनोहरपुर डबल लेन सड़क की स्वीकृति प्रदान की है जिसकी लागत 514 करोड होगी।
साथ ही केंद्रीय मंत्री ने जिले वासियों को आश्वस्त किया है की प्राथमिकता के आधार पर क्रमवार सड़कों एवं अन्य विकास योजनाएं चलती रहेगी।
इस बहुचर्चित मांग पूरी होने पर सिमडेगा कोलेबिरा मनोहरपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सहित आम जनों ने भी खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया है।खुशी जाहिर करने वालों में जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, पूर्व मंत्री व एचपीसीएल डायरेक्टर  विमला प्रधान ,तोरपा बिधायक कोचे मुंडा ,केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि  सुशील श्रीवास्तव ,नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ,श्याम लाल शर्मा ,दीपक पूरी, अनूप प्रसाद दुर्गविजय सिंहदेव , सतीश पांडे, श्रीलाल साहू, श्रद्धानंद बेसरा ,सुजान मुंडा, रवि गुप्ता ,मुकेश श्रीवास्तव, कृष्णा ठाकुर ,कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार, चिंतामणि कुमार, रणधीर कुमार ,बानो मंडल अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ,हुरडा मंडल अध्यक्ष ओमिन सिंह, अमरनाथ बामलिया, नवीन सिंह ,तुलसी साहू ,घनश्याम सिंह, महेश साहू ,सत्यनारायण प्रसाद सहित सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए आभार प्रकट किया है

12वी जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने महाराष्ट्र को पराजित कर पहुँची फाइनल

सिमडेगा:आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम ने आज खेले गए अपने सेमी फाइनल मैच में हॉकी महाराष्ट्र को 1-0 गोल से पराजित कर लगातार 05 वे वर्ष फाइनल में प्रवेश कर गई।झारखंड टीम की ओर से एक मात्र गोल दीपिका सोरेंग ने पेनाल्टी स्टोक से की।इससे पहले झारखंड टीम असम को 9-0,मणिपुर को14-00, यूपी को 4-0से पराजित कर प्रतियोगिता के एक मात्र टीम है है जो अभी एक भी गोल नही खाई है।
झारखंड टीम -रश्मि होरो,रोपनी कुमारी,काजल बड़ा,अंकिता डुंगडुंग,दीप्ति कुल्लू ,किरण बड़ा,महिमा टेटे,दीपिका सोरेंग,रजनी केरकेट्टा,प्रमोदनी लकड़ा,निक्की कुल्लू,एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग,पिंकी लकड़ा,अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना ,कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति है।झारखंड टीम जीत होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी,सोहन बड़ाइक,,कमलेश्वर माझी,सुनील तिर्की,पक्रसियुस टोप्पो, प्रतिमा बरवा,एलशन किड़ो, वेद प्रकाश,बसंत बा,प्रतिमा तिर्की,करिश्मा परवार, सुभिला मिंज,बलबीर प्रसाद, मुकुट डुंगडुंग,राहुल मिंज,फादर पौलूस बागे, टिंटूस बड़ा,नवीन मिंज,सोनू ठाकुर,विजय तिर्की, सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकामनाए दी।हॉकी झारखंड का अगला मैच 03अप्रैल को हॉकी हरियाणा से फाइनल होगा।

श्रीराम वनगमन पथ काव्ययात्रा का सिमडेगा में आगमन 28 मार्च को

सिमडेगा: श्रीलंका के अशोक वाटिका से प्रारंभ हुए श्री राम वन गमन पथ गांव यात्रा का सिमडेगा जिले में 28 मार्च को आगमन होने जा रहा है जिसकी स्वागत को लेकर सिमडेगा में स्वागत समिति का गठन किया गया है वहीं कार्यक्रम की तैयारियों का रूपरेखा बनाने हेतु समिति के पदाधिकारियों ने सिमडेगा के आनंद भवन धर्मशाला में बैठक किया इस बैठक में ओमप्रकाश साहू पुरे कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा की अपार हर्ष की बात है की अमृत महोत्सव के अवसर में महाशिवरात्रि के दिन श्रीलंका अशोक वाटिका से “श्रीराम वनगमन पथ काव्ययात्रा प्रारंभ हुई है, जो कुल 41 दिनों में 232 स्थानों पर कार्यक्रम एवं दर्शन देते हुए सौभाग्य से पूरे झारखण्ड प्रांत में केवल शरामरेखाधाम में ही इस भव्य काव्ययात्रा रथ का आगमन  28 मार्च 2022 को पूर्वाहन 11 बजे होगा। उसी दिन रामरेखाधाम से कोचडेगा होते हुए सिमडेगा नगर में अपराहून 2 बजे पहुँचेगा।सिमडेगाआगमन पर गाँधी मैदान में रथ का दर्शन-पूजन एवं अन्य कार्यक्रम निर्धारित है। साथ ही उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी लोग सहयोग करें ताकि इस कार्यक्रम की भव्यता बढ़ सके बैठक में स्वागत समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न

सिमडेगा:सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में  आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का समापन सोमवार को हुई समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर परिषद सिमडेगा के उपाध्यक्ष तथा विद्यालय समिति के मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश साहू, विशिष्ट अतिथि वनवासी कल्याण आश्रम ग्राम विकास विभाग के संरक्षक  कृपा प्रसाद , कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, श्रीहरि वनवासी विकास समिति रांची के प्रांतीय शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, श्रीहरि वनवासी विकास समिति रांची के सदस्य प्रमोद भगेरिया तथा वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय सह शिक्षा प्रमुख ब्रजमोहन मंडल ने   दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने सुंदर लोक नृत्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  ओमप्रकाश साहू जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी प्रधानाचार्य को विद्यालय का रीढ़ बताया l प्रमोद भगेरिया ने सभी को शिक्षा के साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखने का संदेश दिया  सत्येंद्र ने अपनी बात रखते हुए कहा कि विद्यालय को सही तरीके से क्रियाशील बनाए रखने के लिए लंबी योजना बनाकर चलें l कार्यक्रम में आज भी सभी प्रधानाचार्य को प्रांतीय तथा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय को सुचारू ढंग से चलाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विशेष जानकारी तथा सलाह दी गई l इस अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के जिला निरीक्षक जगमोहन बड़ाईक, विद्यालय के अध्यक्ष  लहरू सिंह, सचिव  चंदेश्वर मुण्डा, कोषाध्यक्ष  रामकृष्ण महतो,  विद्यालय समिति के सदस्य जगदीश बिरहोर तथा सभी आचार्य-आचार्या उपस्थित थे।

शिशु मंदिर सिमडेगा में प्रांतीय प्रधानाचार्यों के बैठक का हुआ आयोजन

सिमडेगा:-सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर सलडेगा में प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा विद्यालय के संरक्षक से पुरुषोत्तम अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय शिक्षा प्रमुख  ब्रजमोहन मंडल,प्रांतीय शिक्षा प्रमुख सुभाषचंद्र दुबे तथा विद्यालय के अध्यक्ष  लहरु सिंह ने भारत माता, ओम तथा सरस्वती माता के तस्वीर के समक्ष पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान बहनों के द्वारा सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की बहनों ने संबलपुरी नृत्य कर सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान  पूर्व आचार्या द्रौपदी कुमारी तथा पूर्व छात्र सोनू कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पूरे झारखंड में श्रीहरि वनवासी विकास समिति, रांची द्वारा संचालित 101 विद्यालय के प्रधानाचार्य हिस्सा ले रहे हैं।सभी प्रधानाचार्य को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय शिक्षा प्रमुख  ब्रजमोहन मंडल ने कहा की विद्यालय को सुव्यवस्थित रखने के लिए प्रत्येक प्रधानाचार्य को हमेशा चिंतनशील बने रहना चाहिए।उन्होंने सभी को लगातार नए चैलेंज लेने का मंत्र दिया।प्रांतीय पदाधिकारी राजेश अग्रवाल ने प्रधानाचार्यों को कहा कि विद्यालय के बाहर आपके द्वारा किया गया व्यवहार आपके विद्यालय की छवि समाज के सामने रखता है।इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए लहरु सिंह ने कहां के शिशु मंदिर के आचार्य तथा प्रधानाचार्य सुख सुविधा त्याग कर राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगे हैं ।बैठक में कई सत्रों में सभी प्रधानाचार्यो के समक्ष अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई ।कार्यक्रम का समापन सोमवार दोपहर में होगा।कार्यक्रम का संचालन जगमोहन बड़ाईक  ने किया ।इस अवसर पर  रमेश महतो,  हरिश्चंद्र भगत, चंदेश्वर मुंडा,  आगम शरण मिश्रा, संतोष सिंह,  सावित्री भारती,  रिशमाला देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू तथा अन्य आचार्य आचार्य उपस्थित थे।

Translate »
error: Content is protected !!