सदर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – तुलसी साहू

सिमडेगा:भाजपा जिला मंत्री सह लोकसभा पालक तुलसी कुमार साहू ने  जिस महिला की स्थिति गंभीर बात कर रेफर किया गया था उसकी अस्पताल के गेट पर नॉर्मल प्रसव’ पर कहा कि सदर अस्पताल सिमडेगा के गेट पर जमीन में बच्चे को जन्म देना सदर अस्पताल प्रबंधन  और सदर अस्पताल की विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। क्या चिकित्सक के द्वारा महिला को एडमिट करके जांच नहीं किया जा सकता था और उसके बाद यदि समझ में नहीं आता तो रिम्स रेफर कर दिया जाता ।परंतु बिना जांच किए क्रिटिकल बताकर रेफर कर देना गरीबों के भावना के साथ खिलवाड़ करने जैसी है। समाज ने तो डॉक्टर को भगवान के बाद दूसरा स्थान दिया है ।परंतु चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी को शायद इसकी समझ नहीं है। सरकार वेतन देती है आम पब्लिक का सेवा करने के लिए और अगर उसकी सेवा ही नहीं हो तो इन लोगों को सरकार का वेतन लेने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा उपायुक्त से मांग करता हूं कि उस दिन जो डॉक्टर ड्यूटी में थे और जितने भी चिकित्सा कर्मी थे उन पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। एक ओर सरकार बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की  दावा करती है वहीं दूसरी और एंबुलेंस की व्यवस्था करने में परिजनों को मुश्किल का सामना करता है करना पड़ता है यह कैसी व्यवस्था है।

136

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल; घंटों रोड पर तड़पते रहे, नहीं पहुंची एंबुलेंस, पत्रकारों ने बाइक पर पहुंचाया अस्पताल

जलडेगा: थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, रविवार को जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाडो चौक होते हुए मामा भगिना जाने वाले रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों की पहचान श्रवण प्रधान, पिता राजेंद्र प्रधान, उम्र 35 वर्ष, गांव बासेन थाना केरसई और पृथ्वी प्रधान, पिता ओमकार प्रधान, उम्र 16 वर्ष, गांव बासेन थाना केरसई के रूप में की गई है। 

इस हादसे के शिकार दोनों युवक खून से लतपथ घंटो रोड पर तड़पते रहे, जिस गाड़ी ने युवकों को टक्कर मारी वो भी भाग गई। इस बीच आने जाने वाले कई राहगीरों ने घायलों को देखा पर किसी ने दोनों को सड़क से उठाना मुनासिब नहीं समझा, इधर घटना की जानकारी स्थानीय पत्रकारों को होते ही मीडिया टीम घटनास्थल पहुंची और तत्काल मदद के लिए 108 एंबुलेंस से संपर्क किया। परंतु108 एंबुलेंस ने कहा की उसे घटनास्थल पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का वक्त लगेगा। घटनास्थल पर समय से न तो एंबुलेंस पहुंची न ही पुलिस, इधर दोनों युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई देख मीडिया कर्मियों दिनेश साहु, कार्तिक द्विवेदी और रोशन ठाकुर ने अपने बाइक पर ही दोनों को बैठकर अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का प्राथमिक इलाज कर सिमडेगा रेफर कर दिया गया।

मृत्यु पर विजय का पर्व है ईस्टर: विधायक भूषण बाड़ा*

रेक्टर फा पीयूष खलखो की अगुवाई में सोगड़ा चर्च में मना ईस्टर

पाकरटांड: रविवार को ईस्टर का त्योहार धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मौके पर मसीही धर्मावलम्बी विशेष प्रार्थना के लिए विभिन्न चर्चों और कब्रिस्तानों में शामिल हुए। सोगड़ा चर्च, संत अन्ना महागिरजाघर, पिथरा चर्च, बनाबिरा चर्च सहित जिले के अन्य सभी चर्चों के साथ-साथ जीईएल मतावलंबियों के विभिन्न कब्रिस्तानों में विश्वासियों ने पहुंचकर विशेष प्रार्थना की। सोगड़ा चर्च में संत मेंरीज के रेक्टर फा पीयूष खलखो की अगुवाई में मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। उनका सहयोग फा प्रदीप तिर्की ने किया। फा पीयूष ने विश्वासियों को ईस्टर की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मृत्य अंत नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत है। मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी उपस्थित थे। विधायक भूषण बाड़ा ने भी लोगों को ईस्टर की बधाई एवं शुभकामना दी। विधायक ने कहा कि ईस्टर मृत्यु पर विजय का पर्व है। यह पर्व हमें बताता है कि जीवन है तो मृत्यु भी है और मृत्यु के बाद भी एक नया जीवन है। विधायक ने कहा कि प्रभु येसु को शूली पर चढ़ा दी गई थी। आज के दिन वे जी उठे थे। जी उठने के बाद उन्होंने उन लोगों को माफ कर दिया, जिन्होंने उन्हें शूली पर चढ़ाया था। 

हॉकी इंडिया द्वारा वार्षिक पुरस्कार में सिमडेगा की दो बेटियों को मिला सम्मान

सिमडेगा:हॉकी इंडिया द्वारा रविवार को दिल्ली में आयोजित  6 वे वार्षिक पुरुस्कार 2023 में सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द  ईयर के लिए “बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड” से सम्मानित किया गया जिसके तहत सलीमा टेटे को हॉकी इंडिया के ओर से 25.00 लाख का चेक दिया गया साथ ही सिमडेगा  दीपिका सोरेंग को  अपकमिंग प्लेयर ऑफ दि ईयर 21 महिला  के लिए “असुंता लकड़ा अवार्ड” से सम्मानित किया गया ।जिसके तहत  हॉकी इंडिया के और से दीपिका सोरेंग को 10 लाख रुपए  का चेक दिया गया।हॉकी इंडिया के वार्षिक पुरुस्कार कार्यक्रम में  सिमडेगा जिला के दो दो हॉकी  खिलाड़ियों को पुरुस्कार मिलना बहुत ही गौरवपूर्ण पल है।जिसके लिए हॉकी सिमडेगा और हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों की ओर दोनो  ही खिलाड़ियों  बहुत बहुत बधाई।

चर्च जाने के क्रम में रेंगारीह रोड में सड़क हादसे में युवक की मौत

सिमडेगा:ठेठईटांगर प्रखंड के रेंगारीह थाना क्षेत्र  अंतर्गत रेंगारिह रोड में बीती रात सड़क हादसे में घायल युवक की रविवार की सुबह इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान लठाखमन अकवनटोली गांव निवासी आलोक कीड़ों के रूप में हुई। मृतक के पिता सिलास कीड़ों ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका बेटा आलोक कीड़ो अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घर से निकलकर ईस्टर पर्व को लेकर चर्च में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए निकला था। इसी दौरान अचानक अपने बाइक से नियंत्रण खोकर सड़क से नीचे गिरा ,जिससे कि आलोक के माथे में अधिक चोट लगी जबकि अन्य साथियों को हल्की चोट लगी ।इधर उसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया जहां पर रात भर इलाज चला लेकिन सुबह  इलाज के क्रम में उसकी स्थिति गंभीर हो गई और मौत हो गई ।वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद सिमडेगा सदर थाना की पुलिस पहुंची एवं मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।

बानो के विभिन्न चर्चो में पास्का पर्व को लेकर बिशेष मिस्सा पूजा का आयोजन 

बानो -प्रखण्ड के विभिन्न चर्चो में पास्का पर्व को लेकर बिशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया था।प्रखण्ड के आरसी चर्च बुरुइरगी, आरसी चर्च जितुटोली, जी ई एल चर्च  एल्ला,आरसी चर्च बांकी ,आरसी चर्च  साहुबेडा आदि चर्चो में भक्ति पूर्वक पास्का मनाया गया। साहुबेडा चर्च में प्रभु येशु ख्रीस्त के जीव उठना पर्व पर मिस्सा पूजा का समापन पल्ली पुरोहित फादर भितुस केरकेट्टा ने किया तथा रात्रि में मिस्सा पूजा फादर बिमल जोजो द्वारा किया गया।फादर जोजो ने अपने संदेश में कहा प्रभु ईसा मसीह  का पुनरूत्थान हमारे ख्रीस्तीय विश्वास का मूल आधार है।प्रभु येशु के पूनरुथान द्वारा स्वर्ग का बंद दरवाजा खुला गया।कयोकि उन्होंने पाप और मृत्यु पर बिजय पायी है।इस अवसर पर प्रचारक बिजय कंडुलना, सुशील कंडुलना दोमानिक कीड़ो ,निर्मला होरो ,साहुबेडा मुखिया सुषमा जड़िया ,कामिल डांग आदि लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित गीत का संचालन अल्बिसिया भेंगरा ने की। फ़ा अलबिस तिर्की ने लचरागढ़ में प्रभु ईसा मसीह के जी उठने पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंधकार से प्रकाश की ओर दीपक की तरह जलते रहने ,प्रभु के वचनों को जन जन तक फैलाने,जैसें मैने पड़ोसी से प्रेम किया वैसे तुम भी करो ।इस अवसर पर फ़ा डीन जोसेफ एरिक कुल्लू ,फादर पीटर बारला द्वारा समारोही मिस्सा पूजा किया ।फादर फाबियन के नेतृत्व में युवा संध  द्वारा गीत संगीत प्रस्तुत की गई।

97

कुरडेग प्रखंड में मनाया गया ईस्टर पर्व, खालीजोर चर्च में हुआ मिस्सा अनुष्ठान

कुरडेग : प्रखंड में ईस्टर पर्व धूमधाम से मनाया गया।विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना व मिस्सा अनुष्ठान किया गया।आरसी चर्च खालीजोर में रात्रि में  विशेष अनुष्ठान के साथ साथ सुबह में मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया।सुबह में अनुष्ठान पल्ली पुरोहित फा सुनील तिर्की व फा बिपिन किशोर सोरेंग ने सम्पन्न कराया।इस मौके पर फा बिपिन सोरेंग ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ईशा मशीह सचमुच जी उठे हैं,अल्लेलूया।प्रभु के पुनर्जीवित होने के आनन्द खुशी में हम सब सराबोर हैं।प्रभु के पुनर्जीवित होने के खुशी में मनाये जा रहे यह पर्व मेल प्रेम, पापों पर  विजय,टूटे संबंधों को जोड़ने,प्रभु के साथ अपने संबंध को मजबूत करने का संदेश देता है।प्रभु हमें बुराइयों से दूर रखे। हम सबको पाप का मार्ग छोड़कर अच्छाई की ओर बढ़ना चाहिए।इस दौरान युवक  युवतियों ने मधूर भक्ति गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित थे।

92

बोलबा प्रखण्ड मुख्यालय में सरना समिति द्वारा धूमधाम से सरहुल मनाने का निर्णय

बोलबा :बोलबा प्रखण्ड मुख्यालय में सरना समिति के तत्वाधान में धूमधाम सरहुल मनाने का निर्णय लिया गया ।इस मौके पर बताया गया कि बोलबा प्रखण्ड मुख्यालय में प्रकृति पर्व सरहुल आगामी 11 अप्रैल को धूमधाम से मनाने के निर्णय लिया गया। इसकी तैयारी को लेकर विभिन्न गांवों से कई पहान के द्वारा निर्णय लिया गया । जिसमें शंख नदी स्थित पाट सरना में पूजा अर्चना के पश्चात ढोल-नगाड़े के साथ कई नृत्य मण्डली एवं पैकी नृत्य कार्यक्रम में शामिल होंगे शोभा यात्रा निकालने के लिए स्वीकृति हेतु प्रशासन को समिति द्वारा एक लिखित आवेदन सौप दिया गया है।इस मौके पर  पहान मोतीराम सेनापति, देवेंद्र भगत, गणेश सिंह, देवस्नान पहान, हरखू सिंह, तिलकु खड़िया, चंद्रु महतो, मनोज पहान, चंदन सिंह, भरत सिंह, मनसाय सिंह, घनस्य सिंह, समसेरा पंचायत मुखिया सुरजन बड़ाईक एवं अन्य लोग मौजूद थे ।

99

विश्व हिंदू परिषद सिमडेगा जिला की हुई बैठक 9 अप्रैल से 24 तक मनाया जाएगा रामोत्सव

सिमडेगा: रविवार को जिला कार्यालय में विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष कौशलराज सिंहदेव  की अध्यक्षता में रविवार को जिला बैठक आयोजित की गई,जिसमें प्रांतीय अधिकारीयों की उपस्थिति रही।बैठक में सेवा, सांगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रम को धरातल पर उतारने हेतु विशेष रूप से चर्चा कर योजना बनाई गई, जिसमें विशेष रूप से नगर सहित पुरे जिला में विश्व हिन्दू परिषद् के बैनर तले भारतीय नववर्ष धूमधाम मनाई जायेगी।पुरे जिले में रामोत्सव नव वर्ष प्रतिपदा से श्री हनुमान जन्मोत्सव तक मनाई जायेगी एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाई जायेगी। तत्पश्चात बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पुरे जिले मनाने की योजना बनी। इस अवसर पर सभी प्रखंडो से दायित्ववान अधिकारीयों की उपस्थिति रही, उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को बैठक में रख आनेवाले कार्यक्रम को पंचायत से लेकर ग्राम स्तर मनाने के लिए प्रखंड और पंचायत में बैठक कर सभी को जागरूक करने की बात रखी। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित प्रांतीय अधिकारी और जिला पालक कुलदीप सिंह ने अपने मार्गदर्शन में कहा की हमने एक बाधा को पार कर लिया है और वह है हमारे प्रभु श्रीराम जी का मंदिर, जो हमारे और हमारे राष्ट्र के गौरव की बात है।हमको यहीं नहीं रुकना है भविष्य में हमारे सामने अनेक चुनोतियाँ हैं और उनको पार करने अनेक बधाएँ भी आनेवाली है पर हमें संगठित होकर डटकर उन बढ़ाओँ को हराना, सभी दायित्ववान कार्यकर्त्ता अपने दायित्व का पालन ईमानदारी पूर्वक करें।विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंहदेव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को  कहा सभी सदस्य और दायित्ववान कार्यकर्त्ता समय के महत्त्व को समझकर संगठन के द्वारा दिए गये दायित्व के मूल्य को भी समझें, अपने आपको असाधारण समझें और असाधारण काम करें, हरेक कार्यकर्त्ता यह समझें की इस काम के लिए ईश्वर ने सिर्फ मुझको ही चुना है, सेवा कार्यों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएं, अपने पंचायत, ग्राम और टोले स्तर तक अलग अलग क्षेत्र के हरेक व्यक्ति का जानकारी रख सेवा, सुरक्षा और संस्कार के कार्यों का दायरा बढ़ाते हुए अपने धर्म समाज को रोज जागरूक करें.बैठक में नव वर्ष, रामोत्सव, हनुमान जन्मोत्सव एवं समरसता दिवस मनाने हेतु सभी पंचायत के लिए बैनर का वितरण किया गया। बैठक में जिला अधिकारीयों सह प्रखंड अधिकारियो की उपस्थिति रही।

सिमडेगा में वित्तीय सत्र के अंतिम दिन 20 करोड़ से अधिक राशि की हुई निकासी

सिमडेगा: मार्च क्लोजिंग के तहत वित्तीय सत्र के अंतिम कोषागार में कुल 205 बिल विपत्र पास किए गए, जो 20 करोड़ लगभग रुपये के थे ।मार्च की बात करें को 2000 से अधिक बिल पास हुए। 100 करोड़ से अधिक की निकासी हुई। जिला कोषागार पदाधिकारी सुशीला समद ने बताया कि पास करने के लिए तीन बजे तक समय निर्धारित था। इधर कोषागार में अंतिम दिन भी विभाग के कर्मी बिल पास कराने के लिए पहुंचते रहे। कोषागार के कर्मी बिल विपत्र को पारित करने में जुटे रहे। विदित हो कि मार्च महीने में सभी विभागों पर आवंटित राशि को खर्च करने का दबाव था। पदाधिकारी एवं कर्मी लगातार राशि की निकासी को लेकर व्यस्त थे। योजनाओं को स्वीकृति एवं क्रियान्वयन करने को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे थे,जिससे कि स्वीकृत राशि का खर्च ज्यादा से-ज्यादा हो सके। कई विभाग मार्च के मध्य में ही कार्यक्रमों का आयोजन कर राशि की निकासी कर थी। कुछ विभाग राशि नहीं निकासी कर पाने की स्थिति में राशि सरेंडर की।

पूर्व में होती थी अधिक भीड़

सिमडेगा : पूर्व में कोषागार में मार्च महीने के अंतिम दिन काफी भीड़ लगी होती थी।जिला परिषद् कार्यालय के समीप स्थित कोषागार कार्यालय कर्मियों की भीड़ से पूरी तरह घिरी होती थी। कर्मियों को बिल पास कराने के लिए देर रात तक इंतजार करना पड़ता था।तब कोषागार के कर्मी भी देर रात तक कार्यालय में जमे होते थे।कुछ विभागों की मानें तो राशि आवंटन में विलंब से भी निकासी नहीं हो पाती है। पदाधिकारियों की मानें तो कई दफा राशि आवंटन मार्च महीने में ही होती है। ऐसे में योजना या कार्यक्रमों का क्रियान्वयन जल्द संभव नहीं हो पाता।

Translate »
error: Content is protected !!